स्क्रब टायफस से एक और जान गई

शिमला। स्क्रब टायफस की चपेट में आकर जान गंवाने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को एक और मरीज की स्क्रब टायफस से मौत हो गई है। मृतक दिलु राम (78) रामपुर के रहने वाले थे। दिलुराम एक सप्ताह से अस्पताल में दाखिल थे। बुधवार को स्क्रब टायफस से चौपाल के रहने वाले बुजुर्ग गुरुदयाल (74) की मौत हो गई थी। स्क्रब टायफस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक बेड पर दो दो मरीज रखे जा रहे…

Read More

आनलाइन-एडवांस बुकिंग पर 5 फीसदी छूट

शिमला। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम अपनी बसों में ई-टिकटिंग से सीट बुक करवाने या एडवांस बुकिंग पर 5 फीसदी की छूट देगा। ग्रुप बुकिंग पर टूअर एंड ट्रेवल एजेंसियों को भी 5 फीसदी की कमीशन दी जाएगी। यह फैसला परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। फैसलों की जानकारी परिवहन मंत्री जीएस बाली ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एचआरटीसी के बेड़े में 1000 नई बसें जोड़ रही है। इनमें से 500 बसें अभी खरीदने का फैसला हुआ है। सभी बसें रेडीमेड खरीदी जाएंगी…

Read More

नशा छोड़ना है तो पीएचसी नगवाईं आओ

नगवाईं (मंडी)। नशे की बुरी आदत को छोड़ना है तो बिना देरी पीएचसी नगवाईं चले आओ। यहां नशा निवारण केंद्र में नशे की लत छुड़ाने के लिए बेहतरीन उपचार चल रहा है। नशे के आदी हो चुके लोगों को यह केंद्र छुटकारा दिलाने में कामयाब हो रहा है। तीन माह के भीतर केंद्र के माध्यम से 12 लोग नशा छोड़ चुके हैं, जबकि 28 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। नगवाईं पीएचसी के प्रभारी डा. सत्यव्रत वैद्य ने तीन माह पहले बंगलूरू से नशा निवारण का विशेष प्रशिक्षण…

Read More

शिमला में लाठीचार्ज के विरोध में सीटू का हल्ला

मंडी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने शिमला में सीटू नेताओं पर हुए लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी के विरोध में मंडी में प्रदर्शन किया। सीटू ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा है और इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच तथा पकड़े गए नेताआें को तुरंत रिहा करने की मांग की है। रैली का नेतृत्व सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष परस राम एवं रविकांत आदि ने किया। सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिमला में कार्यरत तेंजिन निजी अस्पताल प्रबंधन ने…

Read More

शादी में बैंड न बजाने पर हर्जाना

डी। शादी में बैंड न बजाना बैंडमास्टर को महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने फैसले में बैंडमास्टर को उपभोक्ता के पक्ष में अग्रिम राशि 4100 रुपये ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए। बैंड मास्टर की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 6000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने जोगिंद्रनगर तहसील के बनौण (बल्ह जौली) निवासी खेम सिंह पुत्र नूपा राम…

Read More

प्लास्टिक पैकिंग राष्ट्रीय स्तर पर बंद हो

मंडी। प्लास्टिक पैकिंग पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय के चलते प्रदेश के व्यापारियों के आगे विकट समस्या खड़ी हो गई है। जिला व्यापार मंडल अब कंपनियों की ओर से प्लास्टिक पैकिंग न करने के लिए लामबंद होने लगा है। वीरवार को जिला व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कंपनियों को प्लास्टिक पैकिंग न करने के लिए आदेश देने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया है। व्यापार मंडल ने हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए 25 खाद्य सामग्रियों में प्लास्टिक पैकिंग पर बैन लगाना…

Read More

अभिव्यक्ति की आजादी आरटीआई बिना अधूरी : भीम

मंडी। राज्य सूचना आयुक्त भीमसेन ने कहा कि आरटीआई एक्ट आम आदमी से जुड़ा हुआ है। आयोग अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने, कार्यप्रणाली में दक्षता लाने के अलावा जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन बनाने के लिए कृतसंकल्प है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी सूचना के अधिकार के बिना अधूरी है। अब गैर सरकारी संस्थाएं भी आरटीआई के दायरे में आ गई हैं। यदि कोई संस्था सूचना देने में आनाकानी करती है तो उसके खिलाफ कोई भी आवेदक सादे…

Read More

आधे प्याज से तड़का लगाने की नौबत

मंडी। दिन-ब-दिन बढ़ रही महंगाई की मार से आदमी बेहाल है। खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। एक सप्ताह के भीतर प्याज के दाम में सीधे 20 रुपये का उछाल आने से इसकी कीमत प्रति किलो 80 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, टमाटर भी 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। गरीब की थाली से सब्जी गायब होने की नौबत आ गई है। सब्जियों के दाम में भारी उछाल के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार को सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। सब्जी खरीदते समय…

Read More

मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन ने निकाली रैली

मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन जिला मंडी ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर वीरवार को रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री और प्रदेश सरकार को मांग पत्र प्रेषित किया। संगठन का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्लाओं की मांगों की अनदेखी कर रही है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एमआर भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित रैली में जिलाभर से आए एसएसबी गुरिल्लाओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष एमआर भारद्वाज ने…

Read More

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने मांगी वर्दी भत्ते में वृद्धि

बिलासपुर। जिला राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने इस वर्ग के वर्दी भत्ते में वृद्धि की मांग की है। संघ का कहना है कि पिछले कई सालों से वर्दी भत्ते में कोई इजाफा नहीं हुआ है, जबकि महंगाई कई गुना बढ़ गई है। इसके चलते कर्मचारियों में गहरा रोष है। संघ ने वर्दी भत्ते में हर साल दस फीसदी वृद्धि की मांग उठाई है। संघ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चिकित्सा बिलों के लगातार बढ़ रहे लंबित भुगतान से छुटकारा दिलाने के लिए वेतन…

Read More