रिकांगपिओ (किन्नौर)। अंतरराष्ट्रीय सीमा में पिछले तीन दिन से एक विदेशी युवक बीमार पड़ा है। यह युवक आकपा नामक स्थान पर वन विभाग के विश्राम गृह में बीमार हो गया। जबकि, उसका दूसरा दोस्त उसे छोड़ कर चला गया है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम मार्क एनडुह केरी है और वह यूएसए का रहने वाला है। युवक ने 16 सितंबर को रिकांगपिओ से नाको में जाने के लिए इनरलाइन परमिट प्राप्त किया था। युवक 17 सितंबर को भारत—चीन सीमावर्ती क्षेत्र नाको, काजा और ताबो की ओर अपने एक अन्य…
Read MoreCategory: Himachal News
घटिया बीज मिलने पर मुआवजा ः पठानिया
नादौन (हमीरपुर)। घटिया किस्म के बीज मिलने की शिकायत किसान कृषि विभाग से करें। अगर कृषि विभाग से किसान ने बीज लिए हैं और घटिया पाए जाते हैं तो प्रदेश सरकार किसानों को मुआवजा देगी। ऊर्जा एवं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने बड़ा में पत्रकार वार्ता में कहा कि अगर बीज बीजने के बाद किसान ने सही ढंग से उसकी देखरेख नहीं की होगी तो विभाग उसमें कुछ नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में दो मेगावाट के प्रोजेक्ट प्रदेश के लोगों को लगाने के लिए…
Read Moreलापता महिला के परिजनों ने घेरा थाना
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत घिरड़ के बिड़ला से रहस्यमय स्थिति में गायब हुई रितु कुमारी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। रितु के परिजनों ने पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में करीब चार घंटे तक थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। लोगों ने रितु का जल्द सुराग लगाने की मांग की है। गौर रहे कि रितु कुमारी पत्नी मनोहर गत 9 सितंबर को रहस्यमय स्थिति में घर से अचानक लापता हो गई है। इसकी शिकायत पुलिस थाना भोरंज में की है लेकिन…
Read Moreसीटू का उपायुक्त कार्यालय पर धरना
हमीरपुर। सीटू की जिला कमेटी ने शिमला में हुए लाठीचार्ज पर जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। सीटू ने छोटा शिमला थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग उठाई। गौरतलब है कि बुधवार को शिमला के एक अस्पताल से निकाले गए मजदूरों की बहाली को लेकर सीटू कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां भांज दी। इसके विरोध में वीरवार को हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मजदूरों की बहाली की मांग उठाई। सीटू के जिला सचिव प्रताप राणा ने बताया कि तेंजिन अस्पताल से…
Read Moreस्कूल की छात्रा से दुराचार
सोलन (धर्मपुर)। शहर के एक स्कूल की छात्रा को अगवा करने के मामले में सदर पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पीड़िता एवं आरोपी दोनों को जिले के ही एक निजी होटल में दबिश देकर पकड़ा है। एसएचओ अनिल धोल्टा ने मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि होने की बात कही है। वहीं आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता शहर के एक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है। सुबह स्कूल के लिए निकली छात्रा देर शाम…
Read Moreग्रामीण अंचल में भी शुरू होगी योजना शुक्रवार,
योजना के तहत आप देश में कहीं भी एक एसएमएस के माध्यम से कैश भेज सकते हैं। चंद सेकेंड में ट्रांजेेक्शन होगी। मुख्य पहलू यह है कि इसमें बैंक खाता नंबर की भी जरूरत नहीं होगी। एक समय में न्यूनतम एक हजार और अधिकत्तम दस हजार रुपये की ट्रांजेक्शन होगी। इसके पैसे भेजने वाले की जरूरत के मुताबिक दोहराया जा सकता है। सोलन के मुख्य डाकघर में यह योजना शुरू हो चुकी है। इसके लिए जीपीओ में डाक सहायक को मनी ट्रांसफर के लिए विशेष मोबाइल दिया गया है। सामान्य…
Read Moreउपजाऊ भूमि को उद्योगपतियों को न सौंपें : सीएम
धौलाकुआं (सिरमौर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऐलान किया है कि पांवटा एवं कालाअंब के किसान अपनी उपजाऊ भूमि उद्योग लगाने को न दें। उद्योगतियों को भी जमीन तभी मिलेगी जब वह अपनी आवश्यकता के बारे में सरकार को लिखित में जानकारी देेंगे। माजरा के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कालाअंब, पांवटा तथा बद्दी के उद्योगपति प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं। वह किसानों से सस्ते रेट पर जमीन खरीद कर आगे महंगे दामों में बेच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यहां…
Read Moreनगर परिषद ने हटाए रेहड़ी और ठेली वाले
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद कमेटी ने गुरुद्वारे के समीप से एक दर्जन से ज्यादा रेहड़ी और ठेलियां हटाई। रेहड़ी संचालकों में बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई पर नाराजगी व्याप्त की है। रेहड़ी संचालक रानी, सतपाल सिंह, चमन सिंह, रोहित सिंह, मेनपाल, तजिंद्र सिंह, हरपाल और मलकीत सिंह ने कहा कि बुधवार देर शाम को नप कमेटी की टीम मौके पर पहुंची। 15 रेहड़ी, काउंटर और ठेली हटवा दी गई। टीम ने सामान उखाड़ना शुरू किया। सामान गाड़ी में डाल कर साथ ले गए। रेहड़ी संचालकों में इस बात से…
Read Moreपुलिस के खिलाफ सीटू ने खोला मोर्चा
नाहन (सिरमौर)। शिमला में तेंजिन अस्पताल से बाहर निकाले गए 14 कामगारों पर पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की सीटू ने कड़े शब्दों में निंदा की है। लाठीचार्ज पर गुस्सा जाहिर किया। वीरवार को नाहन में शिमला पुलिस के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर मोर्चा खोलते हुए सीटू कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। जिला सीटू के अध्यक्ष दया किशन ने कहा कि सीटू कामगारों की रक्षा तथा सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। शिमला में बीते दिन पुलिस कर्मियों की हरकत से कामगारों के सम्मान को ठेस पहुंची है।…
Read Moreपरीक्षाएं सिर पर, नहीं भेजे रोलनंबर
शिमला। हिमाचल में स्नातक कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू होने में छह दिन का समय बचा है, लेकिन अभी तक हजारों छात्रों को अनुक्रमांक नहीं मिले हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय में अभी भी रोजाना बोरियों में परीक्षा फार्म पहुंच रहे हैं। पुराने फार्मों के भी अभी तक रोलनंबर नहीं भेजे गए हैं। विवि प्रशासन 23 सितंबर को बैठक करेगा। इसमें फैसला होगा कि जिन छात्रों को रोलनंबर नहीं मिलेगा, वे कैसे परीक्षा में बैठ सकेंगे। इस बार फीस की रसीद भी दस्तावेज के रूप में प्रमाण नहीं होगी। ऐसे में जिन…
Read More