प्रदेश के कर्मचारी मनकोटिया के साथ : देवराज

मंडी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (मनकोटिया गुट) जिला इकाई की बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान देवराज शर्मा ने की। इस दौरान महासंघ ने शिमला स्थित एनजीओ कार्यालय पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की कड़ी निंदा की है। बैठक में जिला प्रधान देव राज शर्मा ने आरोप लगाया कि जोगटा एवं उनके कुछ साथियों ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनकोटिया की सभा में खलल डालने और गैर-संवैधानिक तरीके से महासंघ के कार्यालय को कब्जे में लेने का प्रयास सरासर गलत है। रविवार को…

Read More

रेप के आरोपी युवक, उसकी बहन, बहनोई गिरफ्तार

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल से नौकरी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी तथा इस मामले में संलिप्त उसकी बहन एवं बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को तीनो आरोपियों को चंडीगढ़ में उनके मूल ठिकाने से पकड़ा। आरोपियों को पूछताछ के लिए सरकाघाट पुलिस थाना में लाया जा रहा है। एसएचओ सरकाघाट विरेंद्र जसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। तीनों आरोपी एक सितंबर को नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर कार में बैठाकर अपने साथ चंडीगढ़ ले गए…

Read More

विभाग की नाकेबंदी, 40,000 जुर्माना वसूला

सरकाघाट (मंडी)। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को सरकाघाट में विभाग ने टैक्स भुगतान किए बिना लाखों के सामान को कब्जे में लिया है। मौके पर ही विभाग ने 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विभाग के एक दल ने अधिकारी अनिल सोनी की अगुवाई में नाके के दौरान व्यापारियों पर यह कार्रवाई की। विभागीय दल ने पाड़च्छू तथा बरच्छवाड़ में नाका लगा रखा था। इस दौरान बाहर से…

Read More

बीएसएल नहर में कूदी महिला, मौत

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर-बग्गी मार्ग पर कोट के निकट शनिवार सुबह एक महिला बीएसएल नहर में कूद गई। राहगीरों ने महिला को पानी में डूबते हुए देखा तो शोर मचाया, लेकिन उफनती नहर से महिला को बाहर निकालने की कोई हिम्मत नहीं कर पाया। इसी दौरान वहां मौजूद अमित सेन ने सुंदरनगर के युवा समाजसेवी अश्वनी सैनी को इस घटना की फोन पर जानकारी दी। अश्वनी ने डाइविंग एसोसिएशन की टीम के प्रधान शिवराम, अशोक, शिव लाल, राकेश कुमार और चुनी लाल को अपने वाहन में घटनास्थल पर पहुंचाया। गोताखोर संत…

Read More

रात को दस बजे थमा दिए बिजली बिल

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विस क्षेत्र की सकलाना पंचायत में विद्युत बोर्ड के कारनामे से हर कोई दंग रह गया। यहां बोर्ड के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को रात के दस बजे बिजली के बिल वितरित किए और अगले ही दिन भुगतान की अंतिम तारीख तय कर दी। कर्मचारी रात दस बजे तक घर-घर टॉर्च हाथ मे लिए बिल वितरित करते रहे। इसका लोगों ने कड़ा विरोध किया है। पांच दर्जन उपभोक्ताओं ने इस मामले की पंचायत को शिकायत की है। पंचायत के माध्यम से बोर्ड के आलाधिकारियों को भी शिकायत पत्र…

Read More

आसमानी बिजली गिरने से मां-बेटा घायल

चौंतड़ा (मंडी)। आसमानी बिजली गिरने से चौंतड़ा के सटी ग्राम पंचायत टिक्करी मुशैहरा में एक महिला और उसका बेटा घायल हो गए हैं। बीती रात टिक्करी निवासी श्याम लाल के मकान पर बिजली गिरी, जिससे मकान में रखे बिजली के उपकरण जल गए और कमरे में सो रही उसकी पत्नी मीना देवी 45 वर्ष और बेटा टोनी 15 वर्ष घायल हो गए। टोनी भी बेहोश हो गया। टिक्करी निवासी एवं युवा भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार वीरू ने तुरंत दोनों घायलों का उपचार करवाया। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि…

Read More

कार हादसे के चौथे घायल की भी मौत

गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग सड़क पर बाढू के समीप लटोगली में हुए कार हादसे में चालक नेकराम ने भी दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में कार में सवार चारों युवकों की मौत हो गई है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने नेक राम पुत्र उत्तम चंद निवासी लटोगली की मौत की पुष्टि की है। 15 सितंबर को लटोगली के पास ऑल्टो खाई में गिर गई थी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी तथा एक अन्य युवक ने रोहांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दो युवकों को…

Read More

कुल्लू जोन को वॉलीबाल चैंपियन का खिताब

कुल्लू। ढालपुर मैदान में खेली गई छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा के वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल्लू जोन विजेता रहा। आनी जोन के डिगेढ़ स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में निरमंड जोन का खरगा स्कूल प्रथम और शालंग स्कूल द्वितीय रहा। खो-खो में सुल्तानपुर ने प्रथम, कुल्लू जोन ने द्वितीय, बैडमिंटन में आनी जोन के दलाश स्कूल ने पहला और बंजार स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। योग में मौहल तथा सुल्तानपुर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में कुल्लू जोन पहले स्थान…

Read More

टिहरा में टायफायड से तपे मरीज

टिहरा (मंडी)। क्षेत्र में टायफायड ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। टायफायड से पीड़ित रोगियाें की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिहरा में हर रोज करीब एक दर्जन टायफायड के मरीज पहुंच रहे हैं। विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम कर लिए हैं। मौसम में हो रहे परिवर्तन के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार तथा टायफायड के रोगियाें की संख्या बढ़ रही है। पीएचसी टिहरा में इन रोगों से पीड़ित हर रोज 8 से10 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश लोग…

Read More

हर माह होगा दुग्ध उत्पादकों का भुगतान : चेतराम

गोहर (मंडी)। मिल्क फेडरेशन के निदेशक ठाकुर चेतराम ने कहा है कि अब हर माह दुग्ध उत्पादकों का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस बारे में सख्त निर्देश जारी किए हैं कि दुग्ध उत्पादकों का भुगतान कतई रोका न जाए। किसानों को पहले पशु आहार बाहर से मंगवाना पड़ता था। अब प्रथम सितंबर से मंडी जिला के जाहू में कैटल फीड तैयार की जा रही है। जहां से प्रदेश भर के लिए आपूर्ति की जाएगी। फीड की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी दुग्ध एकत्रीकरण…

Read More