बस किराया बढ़ोतरी पर वामपंथी ‘लाल’

मंडी। प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ वामपंथियों ने राज्यव्यापी आह्वान पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया। सोमवार को माकपा के लाल झंडे तले कामरेडों ने विरोध प्रदर्शन और एनएच-21 पर आईटीआई के पास करीब आधा घंटा चक्का जाम किया और प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री जीएस बाली के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह, परस राम, जोगिंद्र वालिया, रविकांत, जगदीश ठाकुर, सुरेंद्र सेन, जैवंती, हरदीप कौर, रमेश गुलेरिया, गुरूदास वर्मा और गोपेंद्र शर्मा ने…

Read More

मंडी ने सुंदरनगर को 40-6 से धोया

मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दो दिवसीय अंडर-19 मेजर स्कूली छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में 16 टीमों से ढाई सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालक मंडी और एएसएस नेला के बीच फुटबाल का मुकाबला हुआ। मंडी ने नेला को 5-0 से शिकस्त दी। एक अन्य मैच में सुंदरनगर स्कूल ने जोगिंद्रनगर की टीम को 2-0 से पराजित किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालक मंडी ने सुंदरनगर को 40-6…

Read More

सिमसा माता मंदिर में सिमटी सुविधाएं

लडभड़ोल (मंडी)। साल भर लाखों रुपये का चढ़ावा होने के बावजूद सिमसा माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए उचित सविधा मुहैया नहीं हो सकी हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगे नल का पानी सीढ़ियों पर गिर रहा है। इससे श्रद्धालुओं के गिरकर घायल होने का अंदेशा बना हुआ है। दूसरी ओर महिलाओं के लिए बने स्नानागार में मंदिर कमेटी दरवाजे नहीं लगवा पाई है। बैजनाथ से आई महिला ममता, रीता, चढियार से आई सुदर्शना,चंडीगढ़ की सुनीता, सारिका ने बताया कि जब वे स्नान करने के लिए माता की बावड़ी…

Read More

रूसा प्रणाली विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़

मंडी। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमेटी का दो दिवसीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। इसमें शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण, छात्र आंदोलन में छात्राओं की भूमिका तथा बस किराया वृद्धि के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया कि सोमवार को बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। 12 नवंबर को सरकार की छात्र और शिक्षा विरोधी नीतियों के विरोध में शिमला में राज्यस्तरीय रैली आयोजित की जाएगी। जिला सम्मेलन के समापन पर नौजवान सभा के अध्यक्ष सुनील बरवाल ने कहा कि आज…

Read More

क्या समस्या है, पता लगाएगा कांग्रेस विचार विभाग

मंडी। कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन प्रो. एनके सिंह ने कहा कि पार्टी विचार विभाग बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ शीघ्र प्रदेश में चार मुद्दों पर अलग-अलग राज्यस्तरीय सेमिनार आयोजित करने जा रहा है। इन सेमिनारों को आयोजित करने का मकसद कांग्रेस पार्टी की जड़ों को और ज्यादा मजबूत करना है। प्रो. एनके सिंह ने रविवार को मंडी जिला कांग्रेस पार्टी भवन में आयोजित 12 जिलों के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ समन्वयकों की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी के इस विभाग का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना ही नहीं है, बल्कि पार्टी…

Read More

निशानदेही, तकसीम के कार्य रुके

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपतहसील में पिछले छह माह से नायब तहसीलदार का पद खाली पड़ा है। इससे लोगों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपतहसील के अंतर्गत कुल 26 पंचायतें आती हैं। अधिकारी का पद रिक्त होने के चलते लोगों के निशानदेही, तकसीम, शपथ पत्र, वृद्धा, अपंगता और विधवा प्रमाण पत्र आदि बनाने के कार्य रुके पड़े हैं। संधोल के तहसीलदार लोगों का कार्य निपटाने के लिए सप्ताह में एक या दो दिन आते हैं, लेकिन इतने कम समय में उनके लिए कार्य…

Read More

पंचायत उपचुनाव में मतदान आज, तैयारियां पूरी

मंडी/पधर। जिले की करीब दो दर्जन पंचायतों में रविवार को होने वाले उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गई हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जिसके बाद मतों की गणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिन पंचायतों में निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं, वहां मतदान नहीं होगा। अधिसूचना के मुताबिक रविवार को जिला मंडी की दो दर्जन पंचायतों में प्रधान और वार्ड पंच पद के लिए चुनाव होगा। सभी पोलिंग पार्टियां शनिवार शाम तक अपने बूथों पर पहुंच चुकी हैं। वरिष्ठ…

Read More

पातण गांव में चोरों ने लगाई सेंध

कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी के कसाण पंचायत के पातण गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगा कर हजारों की नकदी और जेवरात उड़ा लिए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तुंगल घाटी में चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम पातण गांव निवासी लता देवी पत्नी स्व. रवि लाल किसी काम के लिए उपतहसील कोटली गई थी। बच्चे राहुल और सोनिया भी घर पर नहीं थे। इसी दौरान चोरों ने…

Read More

सुंदरनगर में 420 ग्राम चरस सहित तीन धरे

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस दल ने नाके के दौरान एक वाहन से 420 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस दल ने एसआई हंसराज के नेतृत्व में हाईवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने मनाली की ओर से आ रहे एक वाहन को जांच के लिए रोका। जिसमें तलाशी के दौरान 420 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में वाहन में सवार तीन लोगों नया…

Read More

आखिर कौन सुनेगा कारोबारियों की पुकार

जोगिंद्रनगर (मंडी)। महंगाई के दौर में कारोबारियों को कारोबार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। ऊपर से वैट की मार भी पड़ रही है। लाइसेंस नवीनीकरण की फीस भी बढ़ा दी गई है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार उनसे करोड़ों का वैट और टैक्स वसूल रही है, बदले में उन्हें कोई भी सहूलियत नहीं दी जा रही है। जोगिंद्रनगर के व्यापारी भी इस तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के प्रधान रमेश सूद का कहना है कि यहां के व्यापारियों को आज भी अपने छोटे-छोटे…

Read More