पधर (मंडी)। पधर क्षेत्र की 15 पंचायतों की प्यास बुझाने के लिए निर्माणाधीन पजौंडी नाला पेयजल स्कीम का काम अधर में लटक गया है। सेंक्चुरी एरिया में पाइप लाइन बिछाने को लेकर छह सालों से पेयजल स्कीम सिरे नहीं चढ़ पा रही। इस कारण हजारों की आबादी को पर्याप्त पानी नसीब नहीं हो रहा। क्षेत्र की जिल्हण, उरला, चुक्कू, गवाली, डलाह, सियुन, कुन्नू, भड़वाहण, बड़ीधार, कुफरी, पाली, शिलग, तरयांबली, टांडू और कटिंडी पंचायतों की हजारों की आबादी की प्यास बुझाने के लिए निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल स्कीम पजौंडी नाला करीब छह…
Read MoreCategory: Mandi
होमगार्ड जवानों पर लाठीचार्ज की निंदा
मंडी। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के जवानों पर लाठीचार्ज की घटना को ऑल इंडिया होम गार्डस एसोसिएशन ने शर्मनाक करार दिया है। एसोसिएशन के सदस्य विजय कुमार शर्मा, कृपाल सिंह ठाकुर, आरएस नेगी, टेक सिंह, कन्हैया लाल और प्रदेश होमगार्डस संगठन के प्रांत अध्यक्ष बली राम ने कहा कि देशभर में 6 लाख से अधिक होमगार्डस शांतिपूर्ण तरीके से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हाेंने महामहिम राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
Read Moreसरकाघाट-सकरोहा बस सेवा को बहाल करे निगम
टिहरा (मंडी)। लोगों ने सरकाघाट से सकरोहा वाया टिहरा बस सेवा को बहाल करने की मांग की है। पिछले कई दिनों से बंद पड़ी बस सेवा के चलते लोगाें को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब धर्मपुर भाजयुमो और भाजपा ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। भाजयुमो ने दो-तीन दिन के भीतर बस सेवा बहाल करने का आग्रह किया है। इसके बाद भाजयुमो सड़क पर उतरकर सरकार से बस सेवा बहाली की मांग करेगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर तथा मंडल महामंत्री सुखराम राणा ने कहा कि सरकाघाट…
Read Moreसरौंझ की दहलीज पर पहुंच गई बस
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका दूंधा की भड़वाहण पंचायत बस सेवा से जुड़ गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम बैजनाथ डिपो की बस सेवा बुधवार से सरौंझ के लिए चलना शुरू हो गई। इससे स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। बस सेवा कुफरी से सुबह 7.10 बजे चलेगी और आठ बजे सरौंझ पहुंचेगी। इसके बाद सरौंझ से ध्वापा हरड़गलू डिग्री कॉलेज नारला और शाम चार बजे कुन्नू से सरौंझ रूट पर चलेगी। इस बस सेवा से इलाके के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता जालपा मंदिर सरौण को जाने वाले…
Read Moreलोगों को नहीं मिला डेढ़ करोड़ का पानी
लडभड़ोल (मंडी)। ऊटपुर पंचायत के तीन गांवों की प्यासी जमीन को हरा-भरा बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। योजना को बनाने में विभाग ग्यारह साल लगा चुका है। लेकिन डेढ़ करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। विभाग इसका ठीकरा जहां जनता के सिर फोड़ रही है वहीं जनता विभाग की नाकामी को जिम्मेवार ठहरा रही है। लोगाें का आरोप है कि सरकार ने यह योजना जनता से कहीं ज्यादा ठेकेदाराें के हित में बनाई थी। पंचायत ऊटपुर के तीन गांवाें सांडा,…
Read Moreब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट में मचा घमासान
सरकाघाट (मंडी)। ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट में घमासान मच गया है। ब्लॉक उपाध्यक्ष लूदर सिंह नेगी को अनुशासनहीनता के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करने पर पूर्व प्रवक्ता ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता केके वर्मा ने इस कार्रवाई के लिए पूर्व मंत्री रंगीला राम राव को जिम्मेवार ठहराया है। आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य कुछ सदस्याें को सामने लाकर अपनी मनमानी पूरी कर रहे हैं। केके वर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले नगर पंचायत एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष लूदर…
Read Moreमंडी के विकास को 135 करोड़ मंजूर
मंडी। निर्मल भारत अभियान के तहत मंडी जिले के लिए 135 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है। इस प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगाष अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गोपाल चंद ने बताया कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान की जगह पर अब निर्मल भारत अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले की अब तक 283 पंचायतें पूर्ण स्वच्छ घोषित की जा चुकी हैं। 127 पंचायतों का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी जिले का बल्ह ब्लॉक संपूर्ण स्वच्छता के मामले में…
Read Moreतो फिर अफसरों की जेब से कटेंगे पैसे
मंडी। मनरेगा के तहत मजदूरी की अदायगी समय पर न करना अब अधिकारियों पर भारी पड़ेगा। प्रशासन ऐसे अफसरों की जेब से यह राशि वसूल करेगा। इसमें 25 से 50 फीसदी राशि अधिकारियों से वसूलने का प्रावधान किया गया है। डीसी देवेश कुमार ने कहा कि काम पूरा होने के बाद पंद्रह दिन तक देरी करने पर 25 और इससे अधिक देरी होने पर अधिकारियों के जेब से 50 फीसदी तक राशि कुल मजदूरी की वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा में शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद मंडी जिला…
Read More8वीं और ग्रेजुएट पास को मिलेंगी नौकरियां
मंडी। निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया करवाने के मकसद से श्रम एवं रोजगार विभाग मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय परिसर में 28 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन करवाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने आज इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का शुभारंभ लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह करेगी। मेले के दौरान पांचवीं, आठवीं, दसवीं, जमा दो, आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर और स्नातक पास बेरोजगार युवक-युवतियां भाग ले सकती हैं। इसके लिए आयु 18-35 वर्ष के बीच रखी है। चयनित…
Read Moreबीमा कंपनी ब्याज सहित अदा करे मुआवजा राशि
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 92,000 रुपये की मुआवजा राशि ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को पहुंची मानसिक यंत्रणा के बदले 6000 रुपये हर्जाना और 4000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने को कहा है। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने जोगिंद्रनगर तहसील के होटल उहल के नजदीक स्थित मैसर्ज स्पीड आटो मोबाइल के मालिक संजय शर्मा की शिकायत को उचित मानते…
Read More