कोटली (मंडी)। सांसद प्रतिभा सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 60 लाख की लागत से निर्मित नगरेहड़-तरयासल तथा 40 लाख से बनी लोट-पपराहल सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। दोनों संपर्क मार्गों पर उन्होंने परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद थे। प्रतिभा सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोखड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 188 लाख की लागत…
Read MoreCategory: Mandi
सैकड़ों नए राशनकार्ड धारकों को राहत
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के सैकड़ों राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। डिपुओं में महीनाें से नहीं मिल रही तेल और दालों की सप्लाई ओं को इसी माह मिल जाएगी। विभाग ने सभी खाद्य सामग्रियों के परमिट भी काट दिए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग सरकाघाट के निरीक्षक पंकज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। बलद्वाड़ा क्षेत्र में नए राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया के बाद उपभोक्ताओं को आधा राशन ही मिल रहा है। उपभोक्ताओं को हर माह चावल और चीनी से ही संतोष करना पड़ रहा था। तेल और अन्य…
Read Moreकरसोग के देवालयों में बूढ़ी दिवाली की धूम
करसोग (मंडी)। क्षेत्र के ऐतिहासिक ममलेश्वर महादेव मंदिर ममेल में बूढ़ी दिवाली पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया। उत्सव में दर्जनों देवी-देवताओं ने शिरकत की। दिवाली के ठीक एक माह बाद मनाए जाने वाला बूढ़ी दिवाली पर्व पूरे उपमंडल में मनाया जाता है। करसोग के ममलेश्वर महादेव मंदिर के अलावा थनाडी देव, देव दवाडी मंदिर दवाड, नाग तुंदली मंदिर, देव तेवनी चपासी, सोमेश्वर महादेव सोमा कोठी, देव छाउंटी, नाग चपलादू, महामाया मंदिर पांगणा, नाग धमूनी मंदिर डमेहल, नाग धमूली मंदिर कुन्हो, माहुंनाग, वेलु नाग, ककनो, खील शलोट, छांवटी देव…
Read Moreवाम संगठनों का मंडी में प्रदर्शन
मंडी। स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण और राशन कोटे में की गई कटौती के खिलाफ वाम संगठनों ने मंडी में प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीटू, किसान सभा, नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति और एसएफआई ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रविकांत, सह सचिव नरेश कुमार, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष परस राम, सह सचिव गोपेंद्र शर्मा, जोगिंद्र वालिया, परमानंद शर्मा, बेली राम भाटिया, रमेश गुलेरिया, महिला समिति की जिला प्रधान हरदीप कौर, सचिव जैंवती शर्मा,…
Read Moreपटवार एवं कानूनगो महासंघ की बैठक छह को
मंडी। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ मंडी की कार्यकारिणी की बैठक 6 दिसंबर को राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के साथ होगी। महासंघ के महासचिव दीनानाथ शर्मा ने बताया कि बैठक तीन बजे आईपीएच विभाग के बिजनी विश्राम गृह में होगी। उन्होंने जिले की सभी उप समितियों के पदाधिकारियों से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
Read Moreकड़कोह डिस्पेंसरी के लिए जल्द बनेगा भवन
कोटली (मंडी)। सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कड़कोह में 65 लाख की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला और 12 लाख से बने उपस्वास्थ्य केंद्र भवन लागधार का उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सदर क्षेत्र में 173 लाख से रोडानाला-ढंढाल सड़क, 205 लाख से जबलाही-कड़कोह, 356 लाख से रोडानाला-अरठी-ढलवाणी सड़क और 215 लाख से आडाकैंची-कुसमल सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मंडी शहर के लिए 84…
Read Moreशिक्षा खंड कार्यालय पर शिक्षकों का धरना
चैलचौक (मंडी)। खंड शिक्षा कार्यालय चच्योट प्रथम की कार्यप्रणाली से नाखुश प्राथमिक अध्यापक संघ ने सोमवार को कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर घेराव किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में शिक्षकों ने यह धरना दिया। पूर्व घोषित धरने के बाद संघ ने शिक्षा खंड कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। संघ के चच्योट इकाई के प्रधान हेमराज ठाकुर कहा कि कहा कि शिक्षा खंड कार्यालय के कुछ एक कर्मचारियों की लापरवाही के कारण…
Read Moreन्यू चैलेंजर ने टारना स्पोर्ट्स क्लब को रौंदा
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही 26वीं सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए एकमात्र मैच में न्यू चैलेंचर ने टारना स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से शिकस्त दी। इसमें दीवान और ललित के हरफनमौला प्रदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान अपनी टीम की जीत में रहा। टारना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर तय ओवरों में 102 रन बनाए। इसमें कपिल ने 43, संजय ने 25 और चेतन ने आठ रन ठोंके। न्यू चैलेंजर के गेंदबाज दिवान और मानसिंह…
Read Moreवेतन विसंगति दूर करे सरकार : सिंह
सुंदरनगर (मंडी)। जिला डीपीई संघ के प्रधान मान सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से डीपीई की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मान सिंह ठाकुर ने कहा कि एक अक्तूबर 2012 को सरकार ने सभी वर्गों को ग्रेड-पे प्रदान कर दिया है लेकिन डीपीई को 3600 रुपये ग्रेड-पे पर ही रहने दिया। इस वर्ग को भी 5000 रुपये ग्रेड पे मिलना था। उन्होंने सरकार से इस वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की है। इस मौके पर संघ…
Read Moreप्रतिभा ने की लाखों की घोषणाएं
मंडी/रिवालसर। सांसद प्रतिभा सिंह ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के टरोह, मैरामसीत, लेदा, रिवालसर और कोठीगैहरी का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। उनके साथ आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी मौजूद रहे। जनसभाओं में सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने सांसद निधि से माता बाला सुंदरी मंदिर मंगलाह के रास्ते के लिए एक लाख, रूडा गांव से माता चौक मंदिर तक रास्ते के लिए एक लाख, गांव टरोह संपर्क सड़क के लिए एक लाख, कुंडनाला में शमशानघाट निर्माण के लिए एक…
Read More