वेतन विसंगति दूर करे सरकार : सिंह

सुंदरनगर (मंडी)। जिला डीपीई संघ के प्रधान मान सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से डीपीई की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मान सिंह ठाकुर ने कहा कि एक अक्तूबर 2012 को सरकार ने सभी वर्गों को ग्रेड-पे प्रदान कर दिया है लेकिन डीपीई को 3600 रुपये ग्रेड-पे पर ही रहने दिया। इस वर्ग को भी 5000 रुपये ग्रेड पे मिलना था। उन्होंने सरकार से इस वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की है। इस मौके पर संघ के महामंत्री दीपक यादव, वरिष्ठ उपप्रधान संतोष कुमार, कश्मीर सिंह, हंसा ठाकुर, संयुक्त सचिव विनय शर्मा, प्रेस सचिव संजय यादव, कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रमेश कुमार, सोहन लाल, इंद्र सिंह और विक्रम सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related posts