चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा और आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों में प्रतिबंधित खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए व्यापारियों और दुकानदारों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू दिया है। एसडीएम किशोरी लाल ने विभिन्न विभागीय कर्मचारियों के गठित दल और पुलिस सहित चौंतड़ा से एहजू तक बाजारों का सोमवार शाम को छापे मारकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने चौंतड़ा बाजार में सरकारी लघु मार्केट भवन की दुकानों का भी निरीक्षण किया और व्यापारियों की समस्याओं को सुना। एसडीएम किशोरी लाल ने लघु मार्केट स्थित कुछ व्यापारियों ने किराया न…
Read MoreCategory: Mandi
1.400 किलो चरस सहित एक काबू
नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान परिवहन निगम की बस में सवार एक व्यक्ति को एक किलो चार सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। सोमवार शाम बल्ह पुलिस ने नागचला के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान परिवहन निगम की मनाली-दिल्ली बस को तलाशी के लिए रोका गया। आरोपी दलीप कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी सेरी तहसील पधर के पास से एक किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। एसएचओ बल्ह बल्ह मदन धीमान ने बताया कि आरोपी…
Read Moreवीरचक्र विजेता प्रेम के परिजनों को मुंबई से न्योता
मंडी। शहीद गौरव समिति मुंबई की ओर से वीरचक्र विजेता कैप्टन प्रेम सिंह गुलेरिया के परिवार को ए मेरे वतन के लोगों के गीत की गोल्डन जुबली समारोह में शिरकत करने का आमंत्रण मिला है। कैप्टन प्रेम सिंह गुलेरिया के बेटे लक्ष्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार के दो सदस्यों को समारोह में वीआईपी गेस्ट के रूप में न्योता मिला है। यह कार्यक्रम 27 जनवरी 2014 को रेसकोर्स महालक्ष्मी मुंबई में होगा। समारोह में इस गीत को अपनी आवाज से अमर कर देने वाली स्वर कोकिला लता मंगेश्वर और…
Read Moreचरस मामले में दोषी को 5 साल कारावास
मंडी। चरस सहित पकडे़ आरोपी को अदालत ने पांच साल के कठोर कारावास और 30,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी के जुर्माना राशि अदा न करने पर उसे 6 माह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (दो) पीपी रांटा की विशेष अदालत ने जिला ऊना की बंगाणा तहसील के तलयारा (खुरैण) गांव निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र करतार सिंह के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत अभियोग साबित होने पर यह सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष…
Read Moreमंडी शहर की मांगों पर वामदल भड़के
मंडी। शहर की ज्वलंत मांगों के समाधान को लेकर सोमवार को वाम संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू, किसानसभा, महिला समिति, नौजवान सभा, एसएफआई, परचून फल एवं सब्जी विक्रेता यूनियन और फोरलेन संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसका नेतृत्व हिमाचल किसानसभा के जिला सचिव कुशाल भारद्वाज, सीटू प्रधान भूपेंद्र सिंह, महिला समिति की सुनीता विष्ट, नौजवान सभा के अजय वैद्य, एसएफआई के चेतन ठाकुर, परचून एवं सब्जी विक्रेता यूनियन के देशराज राणा और सुरेंद्र कुमार, फोरलेन संघर्ष समिति के जोगिंद्रवालिया, गुरिया राम, विजय ठाकुर और विजय अबरोल…
Read Moreएक पल में स्वाह हो रही जिंदगी की कमाई
मंडी। सर्दियों के मौसम में हर साल आग की घटनाओं से जिंदगी भर की कमाई आग की भेंट चढ़ रही है। इस सीजन में अब तक तीन बड़ी घटनाओं में लाखों की संपत्ति स्वाह हो गई। दस विधानसभा क्षेत्रों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए कोई ठोस पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। मात्र जिला मुख्यालय मंडी तथा जोगिंद्रनगर उपमंडल में ही फायर ब्रिगेड की सुविधा है। सुंदरनगर तथा पंडोह में जलविद्युत परियोजना के फायर स्टेशन हैं। छोटी से चिंगारी के कारण जिंदगी भर की कमाई आग की भेंट चढ़…
Read Moreपहले दिन से ऑनलाइन हुई बल्ह तहसील
नेरचौक (मंडी)। बल्ह तहसील कार्यालय पहले दिन से ही ऑनलाइन हो गया है। प्रदेश की यह पहली ऐसी तहसील है जो पहले दिन से ऑनलाइन सुविधा से जुड़ी है। 30 साल के लंबे इंतजार के बाद बल्ह के लोगों को तहसील मिली है। रविवार को हुए कार्यालय के उद्घाटन पर पांच रजिस्ट्री, 25 इंतकाल तथा12 प्रमाण पत्र बनाए गए। तहसील का पहला बोनोफाइड प्रमाण पत्र आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी को दिया गया। बल्ह तहसील के अधीन तीन काननूगो, 27 पटवार सर्कल हैं। इसमें 199 गांव बल्ह तहसील में…
Read Moreराजगढ़ में दो लाख से बनेगा बॉक्सिंग रिंग
मंडी। बल्ह क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे मन लगाकर मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि रिवालसर में कॉलेज खोलने की अधिसूचना जारी कर दी गई है तथा कॉलेज के लिए भवन का निर्माण शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। 38 लाख की लागत से बनने वाली चुवाड़ी तथा 73 लाख से बनने वाली…
Read Moreजालसाजी में पंचायत सचिव को कैद
मंडी। धोखाधड़ी की नीयत से नकली दस्तावेज बनाकर जालसाजी करने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक पंचायत सचिव को 6 माह के साधारण कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय मेहता के न्यायालय ने सदर तहसील के अढवाड (मैरामसीत) गांव निवासी हेतराम पुत्र खुलू राम के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज के प्रयोग और नकली मुहर बनाने का अभियोग भादंस की धारा 467, 468, 471 और 472 के तहत साबित होने पर क्रमश: छह-छह माह के साधारण कारावास और पांच-पांच सौ…
Read Moreअनुभवी बीआरसी को हटाना गलत
चौंतड़ा (मंडी)। हिमाचल विज्ञान अध्यापक संघ ने प्रदेश के विभिन्न शिक्षा खंडों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत बीआरसी (खंड स्रोत समन्वयक) को न हटाने की मांग की है। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के राज्य प्रधान मनोज पाल, जिला मंडी इकाई के सचिव विनोद जसवाल, जोगिंद्रनगर खंड के प्रधान अनिल शर्मा और महासचिव भीम सिंह ने कहा कि नवंबर 2013 में प्रदेश सरकार ने जो नीति बनाई है उसमें कई तरह की खामियां हैं। इस नीति को शीघ्र निरस्त किया जाए। संघ ने शिक्षा निदेशालय द्वारा 20 हजार टीजीटी…
Read More