मंडी। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण साबित होने पर अदालत ने सदर उपमंडल की पंचायत सेहली के प्रधान का चुनाव निरस्त करने का फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि प्रधान चुनाव में निर्वाचित होने की पात्रता नहीं रखता था। इसके अलावा नामांकन गलत ढंग से प्राप्त करने से इस पद का चुनाव प्रभावित हुआ है। उपमंडल अधिकारी (सिविल) सदर शुभ करण सिंह के न्यायालय ने उपतहसील कोटली के सेहली निवासी हिम्मत राम पुत्र दुर्गा की चुनाव याचिका को स्वीकारते हुए पंचायत सेहली के प्रधान भूरी सिंह का निर्वाचन निरस्त करने…
Read MoreCategory: Mandi
रूठों को मनाएंगे, प्रत्याशी जिताएंगे : धूमल
धर्मपुर (मंडी)। विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर के निवास स्थान चंजियार गांव में धार्मिक समारोह में शरीक हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत कई पार्टी नेताओं ने मंडयाली धाम चखी। साथ ही आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं से चरचाएं भी की। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करने वाले सुंदरनगर के पूर्व विधायक रूप सिंह ठाकुर व महंत राम चौधरी ने समारोह में पहुंच कर महेंद्र सिंह ठाकुर के प्रति मित्रता व मधुर संबंधों को बयां किया। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट न मिलने से निर्दलीय…
Read Moreचोरों ने घर से उड़ाए गहने और नकदी
गोहर(मंडी)। चैलचौक पंचायत के घयाहण गांव में चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़ कर नकदी और जेवरात उड़ा लिए। वारदात के समय में घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। गत वीरवार को मकान मालिक के घर पहुंचने के बाद ही चोरी का पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घयाहण गांव निवासी लुहारी देवी 13 जनवरी को अपने भतीजे के घर गई थी। मकान में कोई न होने से चोरों ने खिड़की तोड़कर घर से 17 ग्राम सोने के गहने और…
Read Moreकलखर के पास मक्की से लदा ट्रक पलटा
रिवालसर (मंडी)। कलखर-नेरचौक सड़क मार्ग पर कलखर स्थित बजीर बावड़ी के पास मक्की से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक की जान तो बाल-बाल बच गई। लेकिन ट्रक में भरी मक्की खराब हो गई। ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। हादसा सड़क का डंगा बैठने से हुआ। रिवालसर पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मक्की से भरा यह ट्रक नेरचौक से मुकेरिया पंजाब जा रहा था। कलखर स्थित बजीर बावड़ी के पास चढ़ाई पर अचानक सड़क का…
Read More550 ग्राम चरस के साथ दो लोग धरे
नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने मोगा के दो लोगों को 550 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नागचला के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान इंडिका कार डीएल 3सीयू-4752 को तलाशी के लिए रोका गया। कार से 550 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार बलबिंद्र सिंह और गुरजीत सिंह निवासी मोगा लुधियाना को हिरासत में ले लिया। उधर औट थाना पुलिस ने भी कुल्लू…
Read Moreजिले में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त
मंडी/बरोट। जिले में बारिश और हिमपात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बुधवार को दिनभर हल्की बारिश के बात रात को हुई बर्फबारी से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ऊंचाई वाले इलाकाें में दो से 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। इस कारण लोगों की एक गांव से दूसरे गांव की आवाजाही बंद हो गई है। साथ ही बिजली की आपूर्ति भी ठप पड़ी है। चौहारघाटी में लोगाें को सारी रात अंधेरे में ही काटनी पड़ी। परिवहन निगम की 16 फंसे विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। चौहारघाटी और…
Read Moreसरकाघाट में ठंड से अधेड़ की मौत
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के खलारडू में एक व्यक्ति की ठंड में अकड़ जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र सांई राम गत रात सरकाघाट बाजार से घर जा रहा था। घर से करीब 150 गज की दूरी पर बाहर ही खुले में बैठ गया। रातभर घर से बाहर रहने की वजह से उसकी मौत हो गई। सुबह जब घर वालों ने उसे देखा तो उसे सरकाघाट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया…
Read Moreसड़क पर शव रखकर रोका एनएच
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मी घोडन निवासी राज कुमार (36) की मौत के मामले से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। राजकुमार की गत शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजन पुलिस की कार्रवाई से खफा हैं। ग्रामीणों ने वीरवार को गुगली खड्ड के पास बीच सड़क पर शव रखकर मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। जोगिंद्रनगर की नजदीकी पंचायत ढेलू के ग्रामीणों ने…
Read Moreसब्जियों के एक समान तय करें रेट
मंडी। सीटू से संबंधित परचून फल एवं सब्जी विक्रेता यूनियन सात फरवरी को शिमला में अधिवेशन कर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपेगी। यह फैसला यूनियन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सीटू के राज्य उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला जिले के सब्जी विक्रेताओं ने शिरकत की। बैठक में फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार फल एवं सब्जियों के रेट निर्धारण बारे दो महीनों से अलग-अलग जिलों में फैसला ले रही है। यूनियन की मांग है कि…
Read Moreदुकानदारों के पास फंसे गोहर पंचायत के 2 लाख
गोहर (मंडी)। गोहर बाजार में करीब 20 दुकानदारों ने पंचायत के करीब दो लाख रुपये पर कुंडली मार रखी है। कुछ दुकानदार कई दशकों से पंचायत की दुकानों का किराया अदा नहीं कर रहे। इनमें कुछ दुकानदारों ने तो दुकानों को आगे सबलेट तक कर रखा है। इस मामले को रविवार को हुई ग्रामसभा की बैठक मेें भी उछाला गया था लेकिन दुकानदार टस से मस नहीं हुए। पंचायत ने अनेक बार डिफाल्टर दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए लेकिन फिर भी पंचायत की दुकानों पर कुंडली मारे बैठे इन…
Read More