मंडी। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ने सरकार पर महिला कर्मचारियाें की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। राज्य प्रधान इंदिरा ठाकुर ने कहा कि बाल विकास परियोजना को वर्ष 1975 में शुरू किया था। लेकिन कार्यरत महिला वर्कर्स और हेल्पर को आज भी सुविधाओं से महरूम रखा जा रहा है। यूनियन की मांगाें को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। हस्ताक्षरित ज्ञापन जुलाई में पीएम को भेजा जाएगा। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन की रविवार को मंडी में बैठक हुई। इसमें यूनियन की मांगों को लेकर…
Read MoreCategory: Mandi
चक्का जाम पर 60 के खिलाफ मुकदमा!
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक में कार चालक को मौत के घाट उतारने के बाद भड़के परिजनों को नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करने की कीमत चुकानी पड़ेगी। पुलिस ने चक्का जाम के दौरान वहां मौजूद लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब उन सभी लोगाें के खिलाफ मामला चलेगा जो चक्का जाम में शामिल थे। एसएचओ बल्ह मदन धीमान ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतक कार चालक राकेश कुमार के पक्ष में चक्का जाम करने वाले उसके परिजनों और लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज…
Read Moreकमरूनाग मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक
गोहर (मंडी)। जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग के मंदिर में 28 जून के बाद लगातार पांच दिन महिलाओं का मंदिर परिसर में प्रवेश निषेध रहेगा। यह बड़ा देव कमरूनाग का फरमान है। पांच दिन तक कमरूनाग मंदिर परिसर में महिलाएं और युवतियां प्रवेश नहीं कर सकती। श्रद्धालु अगर जातर लेकर बड़ा देव कमरूनाग के मंदिर में आएंगे तो उनकी जातर भी देवता स्वीकार नहीं करेंगे। बड़ा देव कमरूनाग में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह बुरी खबर है लेकिन बड़ा देव की ऐतिहासिक पवित्र झील की…
Read Moreकांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के फैसले का विरोध
सरकाघाट (मंडी)। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के लीड न दिलवा पाने वाली ब्लॉक कमेटियों को भंग करने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशाध्यक्ष के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई है। ब्लॉक कमेटी को भंग करने के फैसले को कमेटी ने पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना और अलोकतांत्रिक करार दिया है। कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष से ब्लॉक कमेटी को भंग करने के फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है। ब्लॉक कमेटी का कहना है कि लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई कमेटी…
Read Moreमंडी हादसे को लेकर धूमल ने सीएम पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर बरसे। कहा कि थलौट हादसे की जांच रिपोर्ट के तथ्य सामने आने के पश्चात उनकी ओर से लगाए आरोपों की पुष्टि हुई है। घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया था। प्रभावित छात्रों के अभिभावकों, स्थानीय लोगों से बातचीत कर जानकारी ली थी। स्पष्ट था कि पानी छोड़ने से पूर्व लारजी प्रबंधन ने कोई चेतावनी नहीं दी थी और न ही कोई सायरन बजाया था, पर मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से पीछे हट गए थे। धूमल ने…
Read Moreमां को मुर्दा बता इराक से जिंदा लौट आया लाल
मंडी मां की मौत का फैक्स मंगवा छुड़ाई जान मां की मौत का झूठा फैक्स और हवाई टिकट मंगवाकर इराकी ठेकेदारों से जान छुड़ाई। वे इसके बाद भी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन जब खाना-पीना छोड़ दिया तब जाकर वतन वापसी का रास्ता प्रशस्त हुआ। यह कहना है इराक से लौटे मुहम्मद अहमद मीर का। उन्होंने बताया कि वहां के हालात बेहद खतरनाक हैं। वहीं, ढाबण के कृष्ण कुमार की पत्नी ने बताया कि उनके पति का संपर्क मोबाइल पर तो हो रहा है, लेकिन उनके पास घर…
Read Moreवाहन विक्रेता कंपनी के एमडी को कैद
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश की अवमानना पर फोरम ने वाहन विक्रेता कंपनी के प्रबंध निदेशक को छह माह के साधारण कारावास की सजा का फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में तीन जुलाई तक प्रबंध निदेशक की गिरफ्तारी के वारंट जारी कर उन्हें सजा के लिए तीन जुलाई को तलब किया है। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा और आकाश शर्मा ने औट निवासी यादवेंद्र शर्मा की इजराय याचिका पर आदेश जारी करते हुए लुणापानी स्थित वाहन विक्रेता कंपनी सतलुज मोटर्स के…
Read Moreपुलिस जीप की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलाह में रात करीब नौ बजे सुंदरनगर पुलिस की जीप की टक्कर में एसबीआई के पूर्व मुख्य सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे गुस्साए लोगों की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प भी हुई। इससे पहले की झड़प आगे बढ़ती डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्जकर निष्पक्षता से जांच करवाने का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए। शुक्रवार रात करीब नौ बजे भारतीय स्टेट बैंक की चतरोखड़ी शाखा से बतौर मुख्य…
Read Moreटिहरा की पंचायतों में पेयजल संकट से राहत
टिहरा (मंडी)। टिहरा की विभिन्न पंचायतों में चल रहे पेयजल संकट से लोगाें को राहत मिल गई है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी की आपूर्ति बहाल कर दी है। पिछले दिनों क्षेत्र में चल रही पेयजल की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। गत रोज भी मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने पेयजल सप्लाई को सुचारु कर दिया है। विभागीय पेयजल आपूर्ति बहाल होने से क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोगों को पानी की समस्या…
Read Moreबस की टक्कर से महिला टूरिस्ट की मौत
मंडी। पश्चिम बंगाल से हिमाचल घूमने आए एक दंपति की सारी खुशियां पल भर में चकनाचूर हो गईं। मंडी शहर के सौली खड्ड में इवनिंग वॉक के लिए जा रही महिला टूरिस्ट को एक बस ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी हिमाचल घूमने आए थे और नौ जून से यहीं पर थे। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की पहचान दोतिया सरकार पत्नी अरुण सरकार निवासी डीबीसी मायापुर डाकघर तालबगीचा जिला वेस्ट मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप…
Read More