कपड़े सुखाते समय पति पत्नी की मौत!

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में तुंगलघाटी की ग्राम पंचायत लागधार में गत रात को बिजली का करंट लगने से एक दंपति की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम रोपड़ू गांव निवासी उमा देवी (50) कपड़े सूखाने के लिए तार पर डाल रही थी। इसी दौरान उमा देवी बिजली…

Read More

बैंक खाते से हजारों समेट गया शातिर

मंडी। मंडी शहर की एक स्वास्थ्य विभाग कर्मी भी साइबर क्राइम लूट का शिकार हो गई। उनके खाते से शातिर ने 22 हजार रुपये उड़ा लिए। स्वास्थ्य कर्मी हितेंद्रा ने बताया कि दस दिन पूर्व उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया और फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वह भारतीय स्टेट बैंक से बोल रहे हैं। आपके एटीएम कार्ड का रिन्यूल होना है। आप अपना खाता नंबर और एटीएम का पिन नंबर बताएं। हितेंद्रा ने यही सोचा कि यह फोन बैंक से आया होगा, तो उसने अपना खाता नंबर…

Read More

धर्मपुर में मनाया एबीवीपी का स्थापना दिवस

धर्मपुर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मपुर इकाई ने 65 वां स्थापना दिवस धूूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सहमंत्री अरुण वर्मा ने की। उन्होंने एबीवीपी की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। साथ ही रूसा प्रणाली को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। एबीवीपी ने धर्मपुर कालेज में बीएससी और कामर्स के प्राध्यापकों के रिक्त पदों को तुरंत भरने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में कॉलेज के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया था। लेकिन अभी तक यहां बिजली और पानी…

Read More

जोगिंद्रनदर-पठानकोट रेलमार्ग के नहीं बदले दिन

Advertisement:Replay Ad जोगिंद्रनगर (मंडी)। देश की सुरक्षा में अहम रोल अदा करने वाली और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली अंग्रेजों के जमाने की जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेलमार्ग के ब्राडगेज और नवीनीकरण का मामला फिर खटाई में पड़ गया। रेल बजट पेश होने से पहले लोगों में उत्साह था कि मोदी सरकार इस रेल लाइन के विस्तार को लेकर तोहफा देगी। जनता का कहना था कि कुछ भी हो जाए पर अब की बार इस रेल मार्ग के दिन बदलने वाले हैं। लेकिन रेल बजट के पेश होते ही लोगों को मायूसी हाथ…

Read More

मंडी के पास प्राइवेट बस पलटी, 25 घायल

  सोमवार सुबह करीब नाै बजे हुआ हादसा हिमाचल के जिला मंडी और कुल्‍लू की सीमा पर राला के पास एक प्राइवेट बस के पलट जाने से इसमें सवार करीब 25 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं जो स्कूल जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। यह प्राइवेट बस राला की ओर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में स्कूली छात्रों समेत नौकरीपेशा लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और…

Read More

सड़क खोद कर दुरुस्त करना भूला आईपीएच

मंडी। यहां के भगवाहन से बंगला मुहल्ला को जाने वाली सड़क को सीवरेज चैंबर बनाने के लिए आईपीएच विभाग ने उखाड़ तो दिया लेकिन सड़क में गड्ढे को अभी तक ठीक नहीं किया। इस कारण अक्सर राहगिरों को हादसे की आशंका सता रही है। भगवाहन मुहल्ला निवासी जितेंद्र कौशिक, पंकज मोदगिल, कुलदीप शर्मा, समीर कश्यप, तिलकराज, राकेश और जतिन ने डीसी मंडी देवेश कुमार ज्ञापन देकर सड़क की जल्द रिपेयर करवाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 9 भगवाहन मुहल्ला चौक में एक सीवरेज का टैंक…

Read More

सवा करोड़ से रोशन होगा मंडी शहर

मंडी। मंडी शहर की गलियां और सड़कें अब एलईडी की रोशनी से जगमगाएगी। शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र हैलोजन, सीएफएल और ट्यूब लाइट से रोशन होंगे। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा मंत्रालय की ओर से मंडी शहर के लिए सवा करोड़ की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके चलते अब मंडी शहर में अत्याधुनिक एलईडी तकनीक की लाइटें लगाई जाएगी। मंडी शहर प्रदेश का पहला शहर होगा जहां एलईडी तकनीक की स्ट्रीट लाइटें लग रही हैं। इससे नगर परिषद पर पड़ रहे भारी भरकम बिजली के बिल में भी…

Read More

शहर के रास्तों के निर्माण पर बैठेगी जांच

मंडी। नगर परिषद क्षेत्र की गलियों और रास्तों पर बिछाए पेवर तथा टाइलों के उखड़ने का मामला जांच के दायरे में आ गया है। नप की विशेष बैठक में नप के तकनीकी कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका पर पार्षदों की ओर से सवाल उठाए हैं। इस पर नगर परिषद ने जांच करने का फैसला लिया है। सोमवार को नगर परिषद की विशेष बैठक में इस मामले को लेकर कई पार्षदों ने कड़ी आपत्ति जताई। इस पर कार्यकारी अधिकारी ने ऐसे निर्माण कार्यों की जांच करने के आदेश दिए हैं।…

Read More

एटीएम कार्ड बदलकर 39 हजार उड़ा लिए

सरकाघाट (मंडी)। एटीएम कार्ड बदलकर एक शातिर युवक ने महिला को हजारों रुपये का चूना लगा दिया। युवक एटीएम कार्ड को बदलकर फरार हो गया। इसके बाद दूसरे एटीएम में जाकर महिला के खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की सरकाघाट शाखा से शातिर युवक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गया। महिला का सरकाघाट में मायका है। बिलासुपर जिले के झंडूता में शादी हुई है। गत रोज मायके आने पर महिला पीएनबी के एटीएम…

Read More

एटीएम कार्ड बदलकर 39 हजार उड़ा लिए

सरकाघाट (मंडी)। एटीएम कार्ड बदलकर एक शातिर युवक ने महिला को हजारों रुपये का चूना लगा दिया। युवक एटीएम कार्ड को बदलकर फरार हो गया। इसके बाद दूसरे एटीएम में जाकर महिला के खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की सरकाघाट शाखा से शातिर युवक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गया। महिला का सरकाघाट में मायका है। बिलासुपर जिले के झंडूता में शादी हुई है। गत रोज मायके आने पर महिला पीएनबी के एटीएम…

Read More