मंडी। डीपीई संघ की बैठक में विभिन्न मांगों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संघ ने ग्रेड पे न दिए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। संघ ने प्रदेश सरकार से डीपीई वर्ग को पंजाब की तर्ज पर अन्य वर्ग के कर्मचारियों की तरह ग्रेड पे देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष मान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से संघ ने इस मांग को पूरा करने की अपील की। संघ के महासचिव दीपक यादव ने बताया कि प्रदेश में अक्तूबर 2009 को सभी…
Read MoreCategory: Mandi
सेवानिवृत्त कर्मियों के लाखाें के बिल पेंडिंग
मंडी। लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता मंडी जोन के सेवानिवृत्त कर्मचारियाें को उनके चिकित्सा बिलाें का भुगतान नहीं हो पाया है। मंडी जोन के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियाें को करीब पचास लाख के चिकित्सा बिल की एक बड़ी राशि विभाग को देय शेष है। मेडिकल बिल लंबित होने से जहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है, वहीं गंभीर रोगियों को इलाज करवाने में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। मंडी में भी चिकित्सा बिलों की अदायगी तेरह से चौदह लाख रुपये सेवानिवृत्त कर्मचारियों को करनी शेष है। मंडी…
Read Moreबस ठहराव बदलने पर फूटा लोगों का गुस्सा
मंडी। सेरी मंच से बस ठहराव बदलकर महामृत्युंज्य चौक पर करने से लोगों में पनपा रोष शनिवार को जिला प्रशासन के खिलाफ खुलकर सामने आया। शनिवार को मामले को लेकर सीपीआई तथा सीपीआईएम के कार्यकर्त्ताओं ने सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया। पहले विरोध के रूप में महामृत्युंज्य चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद एक विरोध रैली निकाली गई। यहां से बसें सीधे स्कूल बाजार भेजे जाने पर दोनों पार्टियों ने विरोध जताते हुए बसों को रोका और पूर्व की भांति ही सेरी से भेजा। इसके बाद…
Read Moreपदोन्नति में टेट का विरोध किया
मंडी। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी की बैठक में मांगों पर चरचा की गई। बैठक में संघ ने जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति में टेट शर्त का कड़ा विरोध किया। संघ ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस शर्त को जबरदस्ती थोपती है तो प्राथमिक शिक्षक संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे। अप्पर भांबला विश्राम गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान इंद्र सिंह भारद्वाज ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान समय में जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति के लिए 15 प्रतिशत कोटा स्वीकृत है।…
Read Moreआटो-बाइक की टक्कर में तीन घायल
पधर (मंडी)। पधर चौक के पास बाइक व आटो की भिड़ंत से तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पधर चौक के समीप मोटर साइकिल नंबर पीबी-10सीसी-5535 पर सवार युवक मंडी की ओर जा रहे थे। बाजार में पुल के पास चौपहिया आटो से टकरा गया, जिससे राजेश कुमार पुत्र दुर्गा दत्त निवासी सिंगारी ग्राम…
Read More1400 मीटर केबल चुराई, सैकड़ों फोन ठप
गोहर (मंडी)। उपमंडल में स्कूलों से मिड डे मील का सामान उड़ाने के बाद अब चोरों ने बीएसएनएल की केबल चुराने का अभियान छेड़ दिया है। क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने बीएसएनएल की केबल को उड़ाकर सैकड़ों टेलीफोन डेड कर उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल रखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुक्कीबांई दूरभाष एक्सचेंज के कुटाहची और बीजूनाला से चोर करीब 1400 मीटर केबल काट कर ले गए, जिससे क्षेत्र के दर्जनों टेलीफोन बंद पड़े हुए हैं। नाचन क्षेत्र के बानगलू में भी चोर केबल काटकर ले…
Read Moreकिसे मिलेगी सराज कांग्रेस की सरदारी
मंडी। सराज विधानसभसा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी गुटबाजी से उभर नहीं सकी है। मंडल कार्यकारिणी भंग हो जाने के बाद अब एक बार फिर संगठन बनाने की कवायद तेज हो गई है, लेकिन इस बीच भी पहले की ही तरफ सराज कांग्रेस दो गुटाें में विभाजित और दूरियाें में बिखरी नजर आ रही है। सराज कांग्रेस में धड़ेबाजी विधानसभा चुनाव के समय ही खुलकर सामने आ गई थी। अब पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतराम ठाकुर अपनी ताकत को मजबूती प्रदान करने की जुगत में हैं। वहीं दूसरी ओर तारा ठाकुर सहित…
Read Moreचौहारघाटी के सभी गांव जुडे़ंगे सड़क से : कौल
उरला (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आबादी वाले क्षेत्र को सेंक्चुरी एरिया से बाहर करने की सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दे दी है। इसका चौहारघाटी के लोगों को विशेष लाभ होगा। शुक्रवार को चौहारघाटी की रावमापा रोपा में वार्षिक समारोह के दौरान उन्होेंने कहा कि घाटी में जो भी विकास कार्य हुए हैं, सब कांग्रेस सरकार की देन है। सेंक्चुरी एरिया होने के कारण कई विकास कार्य यहां रुके पड़े थे, जिन्हें अब तीव्र गति से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि…
Read Moreलेहगला में डेढ़ किलो चरस सहित दो दबोचे
गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के लेहगला में पुलिस ने बुधवार रात डेढ़ किलो चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहर थाना पुलिस ने नाके के दौरान डेढ़ किलो चरस के साथ दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी घाट और धनदेव सिंह निवासी घीयार तहसील थुनाग के रूप में हुई है। लेहगला में बुधवार देर सायं पुलिस ने सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था। शिकावरी सड़क की ओर से अंधेरे में…
Read Moreनाबालिग से छेड़खानी पर एक साल का कारावास
मंडी। नाबालिग से छेड़खानी करने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक आरोपी को एक साल के कठोर कारावास और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी देने का अभियोग भी साबित होने पर उसे एक साल के कठोर कारावास और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मदन कुमार के न्यायालय ने सदर उपमंडल के मलवाणा (टिक्कर) निवासी मंगत राम पुत्र जिहान राम के खिलाफ भादंसं की धारा 354 और 506 के तहत अभियोग साबित होने पर उक्त…
Read More