करसोग (मंडी) महिला के कोरोना संक्रमित आने के बाद मकान मालिक के इनकार की वजह से परिवार को दो साल के बच्चे के साथ दो दिन तक टैक्सी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में टैक्सी चालक का कार्य करने वाला परसराम दो दिन पहले पत्नी को चेकअप के लिए शिमला ले गया था, जहां जांच के दौरान पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। पत्नी की हालत ठीक थी, जिस पर डॉक्टरों ने परिवार को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।…
Read MoreCategory: Mandi
ऐतिहासिक मंदिरों और किलों में 15 मई तक लोगों का प्रवेश बंद
कुल्लू/बैजनाथ (कांगड़ा)/मंडी/शिमला कोरोना महामारी के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्रदेश के प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर और किले लोगों के लिए 15 मई तक बंद कर दिए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दिल्ली स्थित कार्यालय से ये आदेश जारी हुए हैं। इनमें लाहौल का प्राचीन मृकला देवी मंदिर, बैजनाथ शिव मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, कुल्लू जिले में दशाल स्थित गौरीशंकर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर नग्गर, विशेश्वर महादेव मंदिर बजौरा, गौरीशंकर मंदिर जगतसुख, मनाली का देवी हिडिंबा का मंदिर, मंडी जिले में पंचवक्त्र मंदिर, अर्द्धनारीश्वर, बरसेला और त्रिलोकीनाथ मंदिर शामिल है। कोरोना महामारी…
Read Moreसांसद रामस्वरूप मौत मामला: जयराम बोले- परिजन चाहेंगे तो सीबीआई या राज्य एजेंसी से कराएंगे जांच
मंडी संसदीय सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का गुरुवार को उनके पैतृक गांव जोगिंद्रनगर के जलपेहड़ के मछयाल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से कहा कि मौत की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। परिजनों से बात की जाएगी, यदि वे चाहेंगे तो सीबीआई या फिर राज्य सरकार की एजेंसी से जांच करवाने पर विचार किया जाएगा। उधर, नई दिल्ली जिले की नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने मौत को खुदकुशी मानते हुए सीआरपीसी की धारा 174 के तहत…
Read Moreकोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद तबीयत बिगड़ी, बुजुर्ग की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के निकटवर्ती गांव निचला गरोड़ू निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक अस्पताल में ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने जोगिंद्रनगर सरकारी अस्पताल में मंगलवार सुबह 11 बजे कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। अस्पताल…
Read Moreहिमाचल: शिवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रम रद्द, विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित
भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर हिमाचल प्रदेश के मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या समेत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। प्रदेश विधानसभा में भी कार्यवाही गुरुवार तक शोक में स्थगित कर दी गई है। महाशिवरात्रि मेले के समापन पर गुरुवार को परंपरा का निर्वहन करते हुए सादे अंदाज में अंतिम जलेब निकलेगी। जलेब में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत करनी थी, जिनका कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। बुधवार को सांसद की मौत का समाचार मिलते ही अंतरराष्ट्रीय मेला सूना हो गया।…
Read Moreआजादी के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित, चारपाई से बांधकर चार किमी पैदल चल गांव पहुंचाया शव
शिमला आजादी के 73 साल बाद भी हिमाचल के कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन्हीं में से एक है मंडी के सरकाघाट का रछोट गांव। जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे चार किमी पैदल चारपाई पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सालों से ग्रामीण चार किमी सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सड़क के अभाव में हाल ही में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसे गांव तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चार किमी…
Read Moreविवाद न सुलझा तो टूट जाएगी 400 साल पुरानी परंपरा
मंडी/गोहर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देव कमरूनाग के गूरों (पुजारी) का विवाद न सुलझा तो चार सौ साल पुरानी परंपरा टूट जाएगी। विवाद न सुलझने पर बिना गूरों के ही देवता कमरूनाग की छड़ शिवरात्रि महोत्सव में लाई लाएगी। देवता समिति ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। राजा अजबर सेन के समय सन 1705 से महाशिवरात्रि का आगाज देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने के बाद ही होता है। गूर देव कमरूनाग के प्रतीक छड़ को मंडी के टारना मंदिर में स्थापित करते हैं। इसके बाद…
Read Moreश्रम विभाग मंडी का पूरा स्टाफ एक साथ हटा दिया, जानिए वजह
शिमला हिमाचल प्रदेश में श्रम विभाग मंडी का सारा स्टाफ एक साथ बदल दिया गया है। जिला श्रम अधिकारी सहित पूरे स्टाफ का तबादला होने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में मंत्री के निर्देशों के बाद ही सरकार की ओर से आदेश जारी होने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, यह भी दलील दी जा रही है कि इन सभी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर जमे हुए काफी समय हो गया है।…
Read Moreभाजपा के लिए मंडी और सिरमौर में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल करना आसान नहीं
मंडी/नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के मंडी और सिरमौर जिले में भाजपा के लिए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल करना आसान नहीं है। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में बहुमत के बावजूद जहां दोनाें पद हासिल करने के लिए पार्टी के भीतर ही जंग जारी हो गई है, वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के जिले सिरमौर में भाजपा-कांग्रेस में बराबरी की टक्कर के बाद बाजी निर्दलीय पार्षद नीलम शर्मा मार सकती हैं। यहां सत्ता के लिए कम पड़ रहा एक नंबर हासिल करने के लिए कांग्रेस…
Read Moreगोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल, किसान से दो रुपये किलो बाजार में 20 से 25 रुपये दाम
नेरचौक (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फूलगोभी के दाम लुढ़क गए हैं। शिमला में 20 से 25 रुपये बिकने वाली गोभी मंडी में दो रुपये किलो बिक रही है। पंचायत चुनावों के शोर के बीच मंडी जिले का किसान गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल है। बंपर पैदावार के चलते सब्जी मंडी में किसानों से गोभी की खरीद दो रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। आलम यह है कि पैदावार खेतों में ही सड़कर तबाह हो रही है। किसानों का कहना है कि कमर तोड़ मेहनत के…
Read More