मंडी नामांकन पत्र में दिए गए शपथपत्र में संपत्ति का सही मिलान न होने पर हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद को निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में नामांकन की छंटनी से पहले गलती को दुरुस्त करने का समय दिया गया है। इसकी पुष्टि निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने की है। वहीं, नामांकन में रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद और उनकी पत्नी के नाम करीब 11 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। 11.20 लाख की ज्वेलरी पति-पत्नी…
Read MoreCategory: Mandi
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 34 घंटे बाद हुआ बहाल
मंडी चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे लगभग 34 घंटे बाद बहाल कर दिया गया है। बीते दिन भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित हो गया था। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
Read Moreकाबुल से घर पहुंचने पर घर में दिवाली सा माहौल, बहन ने गले लगाकर किया स्वागत,
सरकाघाट (मंडी) अफगानिस्तान से सुरक्षित निकलने के बाद कई तरह की परेशानियों को झेलते हुए आखिरकार सोमवार करीब 12.55 बजे नवीन सरकाघाट पहुंच गया। उसके आने का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसके स्वागत की पहले ही तैयारी किए हुए उसकी मां और उसकी दोनों बहनों ने उसकी आते ही आरती उतारी और उसे गले से लगा दिया। मां और बहनों की आंखों में आंसू झलक रहे थे, वहीं नवीन भी इस दौरान भावुक हो गया और उसकी आंखों में भी आंसू झलक रहे थे। उधर, उसके आने…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस : कर्मचारियों को सीएम जयराम ने दिया तोहफा, छह प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा
मंडी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से मिलेगी महंगाई भत्ते की किस्त जारी होगी। कोविड काल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है। खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच से शान से तिरंगा लहराया। 75वें राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की छह प्रतिशत किस्त जारी करने का एलान…
Read Moreबीबीएमबी से सालों बाद वापस ली 45 बीघा जमीन
मंडी एनडीआरएफ बटालियन को आवासीय सुविधा देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन ने सुंदरनगर के सलापड़ में बीबीएमबी के कब्जे वाली वर्षों से खाली पड़ी 45 बीघा भूमि के अधिग्रहण को लेकर आदेश जारी किए हैं। वर्षों से हिमाचल की यह जमीन बीबीएमबी के पास थी। यहां अवैध कब्जे भी होने लगे थे। जमीन के वापस मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने एनडीआरएफ बटालियन को आवासीय सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है। जिससे पांच जिलों में आपदा के समय बटालियन की…
Read Moreराखी : डाक विभाग ने लांच किया वाटरप्रूफ लिफाफा, रविवार को भी घर आएगा डाकिया
जोगिंद्रनगर (मंडी) अब बारिश में भी राखी खराब नहीं होगी। डाक विभाग ने इसके लिए दस रुपये का वाटरप्रूफ लिफाफा लांच किया है। यही नहीं, विभाग ने 22 अगस्त तक रविवार के दिन भी डाकियां बांटने का निर्णय लिया है। वहीं, साढ़े नौ से साढ़े चार बजे तक निर्धारित समय को साढ़े पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है। कोरोनाकाल में राखियां भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है। महामारी के दौर में कई बहनें भाई को दूर घर में जाकर राखियां बांधने से…
Read Moreओलंपिक: पहले राउंड में चीन के तुओहते से भिड़ेंगे बॉक्सर आशीष चौधरी
सुंदरनगर (मंडी) टोक्यो ओलंपिक पदक के प्रबल दावेदार हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर आशीष चौधरी 26 जुलाई को पहला मैच चीन के मुक्केबाजी के साथ खेलेंगे। मुकाबला सोमवार दोपहर को होगा। गुरुवार देर शाम टोक्यो में मुकाबलों के लिए ड्रा निकाला गया। 75 किग्रा भार वर्ग में आशीष चौधरी का पहला मैच चीन के बॉक्सर तुओहते रबीएके के साथ तय हुआ है। आशीष चौधरी ने फोन पर बातचीत में कहा है कि वह पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देश के लिए मेडल जीतने के लिए वह…
Read Moreतालाब में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग, दोनों की मौत
जोगिंद्रनगर (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में मां-बेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में डूब रहे दस साल के बेटे अभिषेक को बचाने के लिए मां रजा देवी ने भी छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना जोगिंद्रनगर की पंचायत टिकरू में हुई। बताया जा रहा है कि मां-बेटा खेतों में काम करने के लिए निकले थे। बेटा अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी। बेहोशी की हालत में मां-बेटे…
Read Moreखाई में गिरी कार, सेना के जवान समेत दो की मौत
सरकाघाट ( मंडी) मंडी जिले की चल्होग पंचायत के सल्याणी गांव में रविवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान उमेश पुत्र प्रकाश चंद निवासी सल्याणी, दिनेश पुत्र जयचंद गांव सल्याणी के रूप में हुई है। दिनेश सेना का जवान बताया जा रहा है। वहीं, घायल राकेश कुमार पुत्र हुकम चंद को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब एक बजे सभी एक कार में सवार होकर…
Read Moreभंगरोटू मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल शुरू, शल्य चिकित्सा की भी सुविधा
मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 104 बिस्तरों वाले भंगरोटू कोविड अस्पताल का गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया। इस अस्पताल में शल्य चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध है। संक्रमित महिलाओं की डिलीवरी के लिए अलग लेबर रूम की व्यवस्था की गई है। हर बिस्तर पर ऑक्सीजन की सुविधा सेंट्रल सप्लाई से होगी। गंभीर रोगियों के लिए अलग से आईसीयू वार्ड भी तैयार किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के समीप भंगरोटू में नवनिर्मित इस मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का ऑक्सीजन की…
Read More