उदयपुर (लाहौल-स्पीति) लाहौल के महिलाओं ने उमंग ग्राम संगठन गोंधला के नाम पर एक संगठन बनाया है। संगठन की अध्यक्ष पूनम पाल ने कहा कि उनके संगठन में घाटी के 13 स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। इसमें 104 महिलाएं विभिन्न उत्पादों पर काम कर रही हैं। लाहौल में महिलाएं स्वयं सहायता समूह से आर्थिकी सुदृढ़ कर रही हैं। लाहौल में पैदा होने वाला राजमा बाहरी राज्यों के लोगों को खूब भा रहा है। लोग लाहौल का राजमा ऑनलाइन मंगवा रहे हैं। मांग आने पर कूरियर से राजमा भेजे जा रहे…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
देश में सबसे ऊंचाई पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए 30 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा
केलांग (लाहौल-स्पीति) प्रधानाचार्य रतन नेगी ने बताया कि जवाहर नवोदय के लिए 30 अप्रैल सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्रवेश परीक्षा आरंभ होगी। बच्चे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रवेश परीक्षा देंगे। नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा हाल में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के समदो बॉर्डर से मात्र सात किमी दूरी पर देश में सबसे ऊंचाई पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय लरी के लिए प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को होगी। परीक्षा जिले के तीन केंद्रों में करवाई…
Read Moreहिमाचल की पहली सौर ऊर्जा परियोजना में अगस्त से बनेगी बिजली
शिमला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी होने के चलते कई-कई दिन तक बिजली की लाइनें दुरुस्त नहीं होती हैं। इस स्थिति में बर्फबारी के बाद मौसम साफ होते ही सौर ऊर्जा से काजा और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर ही बिजली उत्पादन हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में अगस्त से दो मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन शुरू होगा। वन मंजूरियां प्राप्त करने के बाद बिजली बोर्ड प्रबंधन ने निजी कंपनी को काम सौंप दिया है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज…
Read Moreटोल प्लाजा स्थापित करेगा बीआरओ, मुफ्त नहीं होगी अटल टनल की सैर
केलांग (लाहौल-स्पीति) अटल टनल के रखरखाव में रोजाना लाखों रुपये का खर्चा आ रहा है। टनल का रखरखाब लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है। लिहाजा, सरकार का बोझ कम करने के लिए बीआरओ ने साउथ पोर्टल में टोल प्लाजा स्थापित करने की योजना बनाई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) देश में पहली बार किसी हाईवे पर अपना टोल प्लाजा स्थापित करने जा रहा है। दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी यातायात सुरंग अटल टनल रोहतांग से गुजरने से पहले अब पर्यटक वाहनों से टोल टैक्स वसूला…
Read Moreतांदी से जम्मू बॉर्डर तक डबललेन होगी 140 किमी सड़क
उदयपुर (लाहौल-स्पीति) सड़क तांदी जीरो प्वाइंट से हिमाचल को जम्मू और दूसरी ओर सरचू तथा मनाली को भी जोड़ती है। अभी तांदी-उदयपुर-किलाड़ होते हुए हिमाचल की सीमा संसारीनाला तक सड़क वनवे है और तांदी से आगे किलाड़ की तरफ मार्ग संकरा और जोखिम भरा है। सड़क डबललेन बनने से कश्मीर जाने वाले सैलानी हिमाचल की खूबसूरत वादियां निहारने आ सकेंगे। लाहौल के तांदी से जम्मू बॉर्डर तक डबललेन हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्थित तांदी से जम्मू बॉर्डर तक 140 किलोमीटर लंबी सड़क को डबललेन करने की तैयारियां शुरू हो गई…
Read Moreलाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड, जमने लगा सरसों तेल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन घर से बाहर तक जम गया है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। घाटी में रात का तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। झीलों-झरनों के बाद अब रसोई में रखा सरसों तेल और रिफाइंड भी जमने लगा है। प्लास्टिक के बंद पैकेटों में जमे तेल को तंदूर के समीप पिघलाना पड़ रहा है। यही नहीं, सरकारी आवासों, होटलों सहित घरों में पानी के नल जम गए हैं। लोग जैसे-तैसे…
Read Moreटूटा पहाड़: चंद्रभागा नदी का बहाव रुका, गांव छोड़ कर भागे लोग, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए इस बार बरसात आफत बन गई है। सूबे के अब जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के नालडा के सामने पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में गिर गया है। जिससे नदी का बहाव रुक गया और क्षेत्र के कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। चंद्रभागा नदी का बहाव रूकने से जूंडा, तडंग और जसरथ गांव की सैकड़ों बीघा जमीन फसल के साथ जलमग्न हो गई है। जसरथ और तंडग गांव के लोग अपनी जान बचाने के…
Read Moreअटल टनल के निर्माण से सुरक्षित हुआ बॉर्डर : जेपी नड्डा
केलांग (लाहौल-स्पीति) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नड्डा मनाली स्थित सासे हेलीपैड में हेलीकाप्टर से उतरे। इसके बाद अटल टनल के साउथ पोर्टल से होते हुए नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। उनका लाहौल परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। वह इसके बाद सिस्सू तक गए। उन्होंने कहा कि 9.9 किलोमीटर लंबी अटल टनल इंजीनियरों, बीआरओ और रक्षा मंत्रालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके निर्माण से बॉर्डर सुरक्षित…
Read Moreलेह-दिल्ली रूट पर एक जुलाई से दौड़ेगी एचआरटीसी की बस
उदयपुर ( लाहौल- स्पीति) बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी सवारियों के साथ बस चलाने की अनुमति के बाद लेह-दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो की ओर से देश के सबसे लंबे 1026 किमी लेह-दिल्ली रूट पर एक जुलाई से ही बस आरंभ की जाएगी। हालांकि इस बार सीमा सड़क संगठन ने इस सड़क को दो माह पहले ही यातायात के लिए बहाल कर दिया था। निगम प्रबंधन ने इस रूप पर 15 अप्रैल से बस चलाने की तैयारी भी तैयार कर…
Read Moreलाहौल में घर-घर जाकर विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे शिक्षक
केलांग (लाहौल-स्पीति) कोरोना संकट के इस मुश्किल दौर में इंटरनेट की सुविधा न होने पर भी लाहौल घाटी में गुरुजन ऑफलाइन घर-घर जाकर शिक्षा की रोशनी फैला रहे हैं। घाटी के दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा न के बराबर है। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए कुछ अध्यापक दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं। लाहौल के दुर्गम गांव सलग्रां में इंटरनेट तो दूर की…
Read More