जम्दग्नि देव के हारियानों ने गुराहा अनाज

हरिपुर (कुल्लू)। पुरातन गांव मलाणा के आराध्य देवता जम्दग्नि ऋषि हारियानों संग देव तौठ यानी देव बर्तन में विराजमान होकर ऊझी घाटी के दौरे पर निकले थे। इस दौरान देवता के पारंपरिक देव नियमों अनुसार पांच दर्जन हारियानों ने देवता के लिए अनाज एकत्रित किया। हारियानों ने सोलंग गांव से अरछंडी गांव तक दौरा किया। ऊझी घाटी के लोगों ने देवता जम्दगिभन ऋषि को अनाज भेंट किया। वहीं, हारियानों के लिए देव भोजन का आयोजन भी किया। जब मलाणा में फागली उत्सव होता है तो इस दौरान इस अनाज को…

Read More

रिंकू ठाकुर को बनाया महामंत्री

कुल्लू। भारतीय जनता युवा मोर्चा कुल्लू ने शहर की इकाई का विस्तार किया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा शहरी इकाई अध्यक्ष राकेश पुरी ने की। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, जिला सचिव शैलेंद्र बैहल और पार्षद अरुण कंबोज भी मौजूद रहे। भाजयुमो का कहना है कि आने वाले समय में भाजपा नव मतदाता अभियान और शत प्रतिशत मतदान का एक प्रभावी अभियान कुल्लू मंडल में युवा मोर्चा की ओर से चलाया जाएगा। रविवार को भाजयुमो ने एक औपचारिक बैठक की। शहरी कार्यकारिणी में महामंत्री…

Read More

जाली सार्टिफिकेट से ले लिया परमिट

भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू में बसों के रूट परमिट पाने के लिए धोखाधड़ी और कागजों से छेड़छाड करने का मामला समाने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर निजी बस मालिक के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 465, 467 और 458 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में भुंतर के साथ सटे शुरढ़ निवासी भूपेश नंदन ने आरोप लगाया है कि एक निजी बस मालिकने अपनी बस चलाने के लिए गए रूट परमिट के लिए विभाग ने जाली सर्टीफिकेट जमा…

Read More

30 हजार से भरा बैग लेकर भागे हमलावर

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के भजोगी में एक दुकानदार पर हमला कर तीस हजार रुपये और कागजों से भरा बैग लेकर अज्ञात लोग भाग गए। पुलिस के अनुसार संजीव कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह दुकान बंद कर अपने दोस्त प्रदीप के साथ कमरे में जा रहा था तो क्वार्टर पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने पीछे से उन पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गए और ये लोग उनके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। संजीव ने बताया कि बैग में तीस हजार रुपये…

Read More

चंद्र सेन ने जताई मंडी लोस से दावेदारी

मनाली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से जहां कांग्रेस की ओर से प्रतिभा सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है, वहीं भाजपा में प्रत्याशी को लेकर कशमकश जारी है। ऐसे में जिला कुल्लू के पूर्व विधायक ठाकुर चंद्रसेन ने मंडी लोक सभा से अपनी दावेदारी जताई है। यह बात चंद्रसेन ठाकुर ने शनिवार को मनाली में कही है। उन्होंने…

Read More

न सड़क सुविधा; न ठहरने का इंतजाम

काईस (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली में सालाना बढ़ रही पर्यटकों की तादाद से कई पर्यटन स्थल गुलजार हो रहे हैं। वहीं, घाटी के कई ऐसे अनछुए पर्यटन स्थल भी हैं जहां सैलानियों को मूलभूत सुविधाओं से महरूम रहना पड़ रहा है। इसमें खासकर रात्रि ठहराव, सड़क सुविधा के अभाव में देशी-विदेशी पर्यटक यहां की नैसर्गिक सुंदरता से रू-ब-रू नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसरों से वंचित रहना पड़ रहा है। ऊझी घाटी के चनणी डाेंख, शरगल थाच, नयाटापरू, दुधला, धानाकुनू आदि पर्यटन स्थलों का हाल भी…

Read More

समावेश से मजबूत होगी आर्थिकी : एडीएम

कुल्लू। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं मनरेगा और निर्मल भारत अभियान (एनबीए) का बेहतर समावेश ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इनके समावेश से जहां लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्र संपूर्ण स्वच्छता की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के साथ कनवरजेंस करके निर्मल भारत अभियान को पूर्णतय: सफल बनाया जा सकता है। विनय सिंह शनिवार को एनबीए तथा मनरेगा कनवरजेंस पर शुरू हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को…

Read More

विवाहिता ने बाप पर लगाया दुराचार का आरोप

कुल्लू। पति के साथ मनमुटाव के बाद मायके में रह रही आनी क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही बाप और पांच अन्य लोगों पर दुराचार के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2001 में साथ लगते शिमला जिले के एक गांव में हुई थी। लेकिन, वर्ष 2002 में पति के साथ झगड़े के बाद वह आनी क्षेत्र में अपने मायके आ गई। महिला ने आरोप…

Read More

सेब के लिए संजीवनी बनी बर्फबारी

कुल्लू। हाल ही में घाटी में हुई बारिश तथा बर्फबारी सेब फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। दिसंबर के अंत में हुई बर्फबारी और बारिश बगीचों में लंबे समय तक नमी बनाए रखने में कारगर साबित होगी। बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि सेब फसल के लिए जरूरी चिलिंग आवर्स को पूरा होने में भी यह बर्फबारी लाभकारी रहेगी। प्रगतिशील बागवान तिलक राज, खुशाल सिंह तथा देवराज का कहना है कि बीते दिन हुई बर्फबारी और बारिश सेब फसल केे लिए संजीवनी साबित होगी। बर्फबारी से सेब पौधों को कई…

Read More

सात क्विंटल दातुन के साथ पकड़ी गाड़ी

कुल्लू। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की एक टीम ने पार्क क्षेत्र के सैंज स्थित रोपा में नाका लगाकर 736 किलोग्राम अखरोट की दातुन को एक गाड़ी में ले जाते हुए पकड़ा। विभाग ने दातुन से लदी टाटा पिकअप संख्या एचपी-66-3596 तथा एक अन्य कार संख्या एचपी 70-1252 को भी अपने कब्जे में ले लिया है। नाके पर तैनात पांच सदस्यीय टीम ने वाहन चालक मोहन सिंह निवासी पधर, मंडी को धर दबोचा, जबकि चार अन्य लोग रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रेट हिमालयन…

Read More