केलांग।(राजेंदर सहगल)बर्फ में फंसे मरीजों, स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों को लाहौल से कुल्लू पहुंचाने के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टर लगातार उड़ान भर रहे हैं। उड़ानों से बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को भी लाहौल के सभी केंद्रों में पहुंचा दिया गया है। उड़ानें शुरू होने के बाद कुल्लू में फं से घाटी के लोग घर पहुंच रहे हैं। अवकाश पर गए सरकारी कर्मचारी भी अब वापस ड्यूटी पर लौटने लगे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दो दिन के भीतर सेना के हेलीकॉप्टरों ने अब तक करीब 370 से अधिक…
Read MoreCategory: Kullu
केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा मांगा
कुल्लू। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने वीरवार को कुल्लू डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ प्रधान लोतम सिंह और सचिव अच्छर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मांगों को लेकर केंद्र सरकार को कई बार ज्ञापन भी दिया, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते डाक सेवकों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा देना, पोस्टमैन एवं…
Read Moreउड़ानें बंद, पर्यटन कारोबार को झटका
कुल्लू।(भाग सिंह)भुंतर एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवाएं बंद होने से कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हवाई सेवाएं बंद होने से मनाली के बड़े होटलों में करीब बीस फीसदी बुकिंग रद्द हो गई है। इसके अलावा हेली स्कीइंग पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। इसके अतिरिक्त भुंतर और मनाली के टैक्सी ऑपरेटरों का काम भी प्रभावित हुआ है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने भुंतर एयरपोर्ट के लिए 15 अप्रैल तक हवाई सेवाएं बंद होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसका मनाली के…
Read Moreडाक्टर छुट्टी पर, कौन करे आपरेशन
कुल्लू। जिला अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन पत्थरी तथा अपेंडिक्स के मरीजों के एक माह से आपरेशन लटके हैं। कारण, अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं हैं। इसके चलते इन मरीजों का मर्ज बढ़ता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से हायर किए गए एनेस्थीसिया डाक्टर भी लंबे समय से छुट्टी पर हैं। ऐसे में इमरजेंसी केस मंडी रेफर किए जा रहे हैं। लोगों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश का जिला कुल्लू लगभग चार जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी तथा चंबा जिले के पांगी क्षेत्र…
Read Moreरितिक- कैटरीना का आराम, यूनिट ने की शॉपिंग
मनाली। स्टार फॉक्स स्टूडियो के बैनर तले बन रही फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग बुधवार को नहीं हो सकी। सेट तैयार न होने के कारण शूटिंग को टालना पड़ा। शूटिंग न होने की स्थिति में रितिक और कैटरीना होटल के कमरों में आराम किया। फिल्म की यूनिट ने पहले आराम किया और शाम के समय मनाली में जमकर शॉपिंग की। कुछ देर के लिए दोनों अपने-अपने कमरों से बाहर भी निकले और आंगन में टहलते देखे गए। इधर, फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ मनाली के बिहाल गांव में सेट तैयार करवाते रहे।…
Read Moreवोल्टेज बढ़ने से जले बिजली उपकरण
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल में तिब्तियन स्कूल के आसपास स्थित घरों में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। इससे लोगों के टीवी-एलसीडी खराब हो गए। मंगलवार देर शाम पेश आई इस घटना में घरों के बाहर लगे बल्ब और स्ट्रीट लाइट के बल्ब भी फट गए। पंचायत प्रधान राजीव ठाकुर का कहना है कि ग्रामीण बलदेव, सुनील दत्त, नरेंद्र कुमार, गिरीराज, शेरसिंह, बलवीर सिंह, नीमा डोलमा, महेंद्र ठाकुर, हीरालाल और डोलमा देवी ने उनसे गुहार लगाई है कि इस घटना में उनके टीवी, एलसीडी, फ्रिज, मोबाइल चार्जर और अन्य बिजली उपकरण…
Read Moreअजोग हेलीपैड को हों नियमित उड़ानें
कुल्लू। स्व जागृति संस्था की बैठक ढालपुर मैदान में हुई। संस्था अध्यक्ष देवराज शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अजोग हेलीपैड के लिए नियमित उड़ानें नहीं होने पर चर्चा की गई। संस्था का कहना है कि अजोग हेलीपैड के लिए इस साल सिर्फ एक ही उड़ान हो पाई है। उसके बाद अभी तक कोई उड़ान नहीं हुई है। हेलीपैड में दो महीनों से मरीज और छात्र कुल्लू आने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ जब उड़ानें तय की जाती है, तो उसकी उड़ान समिति के पास तिथि…
Read Moreआनी के कई इलाकों में पांच दिन से बत्ती गुल
आनी(कुल्लू)। आनी क्षेत्र के लोग बिजली के अघोषित कटाें से परेशान हैं। यही नहीं क्षेत्र के कई इलाकों में जहां पांच दिन से बिजली ठप है। वहीं, क्षेत्र के हर इलाकों में बिजली के घंटाें कट लग रहे हैं। आनी खंड के कोहिला गांव में पांच दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। यहां के पंचायत समिति सदस्य गीता राम ठाकुर का कहना है कि यहां बिजली का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले का जला है। इसे अभी तक नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि वीरवार को गांव…
Read Moreपेड़ों को सूखे से बचाएगी टपक योजना
कुल्लू। टपक सिंचाई योजना बागानों को संजीवनी का काम करेगी। इस योजना में न तो पानी बर्बाद होगा और न ही फलदार पौधे सूखे की चपेट में आएंगे। सरकार ने बागवानी मिशन के तहत बागवानों के लिए टपक सिंचाई योजना का प्रावधान किया है। इसका बागवान भरपूर लाभ ले सकता है। बागवानों को इस योजना पर 80 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। बागवानों को सूखे के समय बागीचों में पानी की परेशानी नहीं होगी। आधुनिक तकनीक से पानी इस पौधे तक योजना के तहत पहुंचाया जाएगा। बागवानी महकमा जिला कुल्लू में इस…
Read Moreआश्वासन के बाद हड़ताल खत्म
कुल्लू। पार्वती परियोजना प्रभावितों की रोजगार की मांग को लेकर चल रही हड़ताल 13 दिन बाद खत्म हो गई है। मंगलवार को मौके पर पहुंचे बंजार के विधायक कर्ण सिंह और एसडीएम बंजार वीरेंद्र शर्मा के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हड़ताल वापस ले ली है। एसडीएम बंजार वीरेंद्र शर्मा ने परियोजना प्रभावित और विस्थापितों से कहा कि 24 फरवरी को इस मामले को लेकर मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश, सीएमडी एनएचपीसी तथा उपायुक्त कुल्लू के साथ उच्च स्तरीय बैठक होनी तय है। जिसमें परियोजना के प्रभावितों और विस्थापितों के हितों…
Read More