प्रभावित पंचायतों को मिलेंगे उनके हक

कुल्लू। दो दिवसीय बंजार विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे में कांग्र्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने कहा कि एनएचपीसी के प्रभावितों और विस्थापितों के हकों की आवाज संसद में रखी जाएगी। वहीं नियूली, देहुरी, शैंशर तथा कलैहली में सभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क क्षेत्र के प्रभावितों के हक-हकूकों को यथावत रखने के प्रयास किए जाएंगे तथा पार्क से प्रभावित पंचायतों के लोगों की समस्या को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को बंजार विस की सैंज घाटी के…

Read More

32 किमी मार्ग, 3 किमी से हटाई बर्फ

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी के दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी की आबादी को बर्फ की कैद से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। उपमंडल उदयपुर से ख्ंाजर गांव तक करीब 32 किलोमीटर लंबी सड़क से महज तीन किलोमीटर तक ही बर्फ हटाई गई है। वहीं आगे लोनिवि को जगह-जगह नालों में गिरे विशालकाय हिमखंडों को हटाने में वक्त लग सकता है। लोनिवि की धीमी कार्यप्रणाली से मयाड़ घाटी के लोगों में खासा रोष है। मयाड़ सड़क मार्ग पर अभी भारी बर्फ जमीं होने के चलते भाजपा, कांग्रेस के कोई भी नेता…

Read More

पेयजल को मंजूर करवाए 140 करोड़

बंजार (कुल्लू)। स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए कुल्लू, मनाली और रामपुर के लिए 140 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई है। बंजार में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने सोमवार को बंजार के थाटीबीड, जिभी, पलाच, लारजी और सैंज में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू में पेयजल योजना के लिए 82.18 करोड़, मनाली में पेयजल योजना के लिए 22.75 करोड़ और रामपुर में पेयजल योजना के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृति हुए। कुल्लू-मनाली में पर्यटन कारोबार को विकसित करने के लिए…

Read More

बैसाख संक्राति में देवता के आगे नतमस्तक हुए लोग

भुंतर(कुल्लू)। बैसाख संक्रांति की देवभूमि में धूम रही है। जिला भर के देवालयों में अपने कुलज देवी देवताओं के दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों को तांता लगा रहा। वहीं जिला के धार्मिक स्थलों के गरम चश्मों व संगम स्थलों पर लोगाें ने बैसाख का शाही स्नान कर पुण्य कमाया है। देवी देवताओं के जयकारों से गूंजे घाटी देवालयों में लोग नतमस्तक होकर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। घाटी के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव परंपरा का निर्वहन करते हुए सोमवार को जिया विरशु मेले में भाग लेने के…

Read More

प्राकृतिक आपदाओं को लेकर लोगों को किया सचेत

कुल्लू। उपमंडल बजंार की सैंज घाटी के कनौन गांव में सोमवार को बैसाखी मेले में देव परंपरा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस बेला पर घाटी के जनता की रक्षा देवता ब्रह्मा, देवी लक्ष्मी और बनशीरा ने क्षेत्र की रक्षा व प्राकृतिक आपदाओं को टालने के लिए देव मंथन किया। मेले में सबसे पहले आराध्य देव ऋ षि ब्रह्मा और देवी भगवती के रथों को हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी से खींच कर पहाड़ी पर वास करने वाले देवता बनशीरा के मंदिर तक पहुंचाया गया। यहां पहुंचने पर देवता बनशीरा…

Read More

कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे उखड़ा

पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे की हालत खस्ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। नेशनल हाइवे का अमला खानापूर्ति के लिए गड्ढों में मिट्टी भरकर अपने काम की इतिश्री कर लेता है। कभी-कभार पैच वर्क का काम भी होता है। हालांकि यह पैच वर्क एक सप्ताह के बाद फिर गड्ढों में तबदील हो जाते हैं। सड़क की अनदेखी से आम जनता के अलावा पर्यटन कारोबारी भी चिंतित हो उठे हैं। सड़क पर पड़े गड्ढों से डोभी और पतलीकूहल के व्यवसायी भी…

Read More

मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कुल्लू। जिला मुख्यालय के सरवरी स्थित अग्निशमन केंद्र में सोमवार से अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम शुरू हुआ। शहीदी दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस साप्ताहिक दिवस का शुभारंभ अग्निशमन अधिकारी सेस राम ठाकुर ने किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षक बालक राम ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल्लू शहर के कई व्यवसायियों तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर अग्निशमन केंद्र कुल्लू के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने 14 अप्रैल 1944 को बांबे डकयार्ड में हुए अग्निकांड में शहीद हुए अधिकारियों और…

Read More

साइट से फोटो हटाई, नाम हटाना भूल गए

केलांग। लोकसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग के आदेश के बाद राज्य के कई सरकारी विभागों ने अपने अधिकारिक वेबसाइट से मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के फोटो और नामों को हटा दिया है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग अपने वेबसाइट से भले ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोटो हटा दिया है, लेकिन नाम हटाना भूल गया है। शिक्षा विभाग ने यह कारनामा अपनी अधिकारिक वेबसाइट में किया है। दरअसल, विभाग ने वेबसाइट पर फोटो निदेशक का डाल दिया है, वहीं नाम मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लिखा है। विभाग ने वेबसाइट से मुख्यमंत्री का…

Read More

चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें

कुल्लू। मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग के नियुक्तव्यय पर्यवेक्षक अभिराम खरे ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में गठित वीडियो सर्विलेंस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अकाउंटिंग टीम, उड़न दस्तों और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी टीमों के प्रभारियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है, जिससे मतदाता निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। रविवार को बचत भवन में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी कमेटियों के प्रभारियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा…

Read More

बंजार-बठाहड़ सड़क पर सफर मुश्किल

गुशैणी (कुल्लू)। बंजार-बठाहड़ सड़क खस्ताहाल होने से तीर्थन घाटी की आठ पंचायतों के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीर्थन वैली के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का मुख्य दरबार होने से यहां घूमने आने वाले देसी-विदेशी सैलानी भी खासे परेशान हैं। 1974-75 में बनी 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालात इन दिनों इतनी खराब है कि स्थानीय लोग भी इस सड़क पर वाहन चलाने से कतराने लगे हैं। ग्रेट हिमायलन नेशनल पार्क के शाईरोपा घूमने आए महाराष्ट्र के पर्यटक सुभाष और नीता नागेश्वर के अनुसार बंजार से…

Read More