जरी/बंजार। जिला कुल्लू में शुक्रवार दो शव बरामद हुए हैं। एक शव की पहचान हो गई है, जबकि पार्वती नदी में मिले शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों मामलों में फिलहाल सीपीआरसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में सूचना मिली कि जरी के मलाणा पावर प्रोजेक्ट के समीप पत्थरों के…
Read MoreCategory: Kullu
प्रतिभा सिंह को समर्थन का ऐलान
केलांग। एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन लाहौल इकाई ने लोकसभा चुनाव में प्रतिभा सिंह का समर्थन करने का ऐलान किया है। केलांग में वीरवार को बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि वह केंद्र की यूपीए सरकार के वन रैंक वन पेंशन कानून को लागू करने का स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होेंने मांग की है यह कानून पैरामिलिट्री फोर्स के लिए भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने वीरवार से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार…
Read Moreसोनिया की रैली को लेकर पुलिस अलर्ट
कुल्लू। लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार करने आने वाले वीवीआईपी नेताओं की रैलियों में किसी तरह की गड़बड़ी व शांति भंग न हो, इसको लेकर कुल्लू पुलिस ने अलर्ट होकर घाटी की सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। चार मई को प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने ढालपुर आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी केदौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से सूबे की लगती सभी सीमाओं को सील कर दिया है। बजौरा से शुरू होती जिला कुल्लू की सीमा से लेकर कुल्लू-मनाली तक…
Read Moreकारोबारी तीन तक आरक्षित करें प्लॉट
सैंज (कुल्लू)। चार मई से शुरू होने वाले जिला स्तरीय सैंज मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत वीरवार को पहले दिन ही दर्जन के करीब व्यापारियों को प्लॉट आवंटित किए गए। लक्ष्मी नारायण मेला मैदान मेले के लिए दुकानों से सजने लगा है। प्लॉट आवंटन समिति के प्रभारी एवं देवता के कारदार जगरनाथ ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ प्लॉट आवंटन हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से ऑफिस कानूनगो को समिति में शामिल किया गया है। कारदार ने…
Read Moreदेश और प्रदेश में मोदी की लहर : खीमी
कुल्लू। पूर्व मंत्री खीमीराम शर्मा का कहना है कि देश और प्रदेश में मोदी की लहर चल रही है। इसी लहर में कांग्रेस का मंडी किला भी ध्वस्त हो जाएगा। खीमीराम शर्मा ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा को लीड दिलाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह जुट गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को यूपीए सरकार और कांग्रेस सरकारी की जनविरोधी नीतियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर…
Read Moreएनएच की बदहाली पर प्रदर्शन
पतलीकूहल (कुल्लू)। नेशनल हाइवे पर रायसन कैंपिंग साइट की खस्ताहाल सड़क को पक्का करने को लेकर वीरवार को जनहित मंच कुल्लू के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र ठाकुर की अगुवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महज दस मिनट तक सांकेतिक चक्का जाम किया गया। सड़क की हालत से खफा रायसन, डोभी और शिरढ़ की जनता सहित टैक्सी यूनियन, जीप यूनियन और टेंपो यूनियन के सदस्यों ने कैंपिंग साइट पर एनएच-21 के विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। जनहित मंच जिला कुल्लू के संयोजक एवं अधिवक्ता महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा…
Read Moreजल्द बहाल हो जाएगा रोहतांग दर्रा!
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन के पास रोहतांग दर्रे को बहाल करने के लिए बर्फ हटाने का काम सिर्फ चार किलोमीटर शेष रह गया है। लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख सीमा सड़क संगठन ने दर्रे कोे चुनाव से पहले बहाल करने का लक्ष्य रखा है। लाहौल के हजारों मतदाता कुल्लू में रोहतांग बहाली क ी राह ताक रहे हैं, जिन्हें लाहौल पहुंचते ही अपने प्रत्याशियों को वोट करना है। मौसम के साथ देते ही रोहतांग दर्रे के आरपार सीमा सड़क संगठन ने कार्य युद्धस्तर पर छेड़ दिया है। रोहतांग टॉप…
Read Moreकुल्लू। घाटी में बार-बार बदलता मौसम का मिजाज लोगाें की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार तथा खांसी के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। करीब 500 ओपीडी वाले क्षेत्रीय अस्पताल में इन दिनों उपचार के लिए मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अस्पताल में भरती मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होने लगी है। जिला अस्पताल के अलावा जिला के बंजार, सैंज, जरी, मनाली, निरमंड तथा आनी के सरकारी अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में…
Read Moreपुलिस को चकमा देकर चरस तस्कर फरार
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में आए दिन चरस तस्करी के नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में बंजार थाने के अंतर्गत मामला सामने आया है। चरस बरामद करने के बाद पुलिस को चकमा देकर दोनों तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। बंजार थाना के तहत गुशैणी रोड पर नाके के दौरान पुलिस ने करीब सवा पांच किलो चरस बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार-गुशौणी की सरची सड़क पर पुलिस गश्त लगा रही थी। उसी सड़क से दो शख्स पैदल आ रहे थे। पुलिस…
Read Moreसुरक्षित निकाले जंगल में राह भटके दो पर्यटक
जरी (कुल्लू)। मणीकर्ण घाटी के रशोल की पहाड़ियों में राह भटक गए दिल्ली के दो पर्यटकों को रेस्कयू की टीम ने पांच घंटे कड़ी मशक्कत से खोज निकाला। मणीकर्ण घाटी के रशोल की पहाड़ियों में दिल्ली के दो पर्यटक गौरव और सचिन गए हुए थे। सोमवार को पहाड़ियों में गौरव और सचिन ट्रेकिंग का मजा लेते रहे, लेकिन इस बीच ये दोनों रास्ता भटक गए। दिन भर रशोल की पहाड़ियों में भटकते-भटकते जब ये लोग थक गए तो इन दोनों ने शाम करीब 6.30 बजे 100 नंबर पर कॉल करके…
Read More