एक दर्जन सड़कों पर बस सेवा ठप

कुल्लू। जिले में हो रही बारिश से करीब एक दर्शन सड़कें प्रभावित हुई हैं। इन सड़कों पर बस सेवा ठप होने से करीब 30 पंचायतों की हजारों की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब दो सप्ताह से पेश आ रही इस समस्या से लोगों को मीलों का पैदल सफर कर बसें पकड़नी पड़ रही हैं। वहीं, मुख्य मार्ग औट-लुहरी मार्ग नेशनल अथॉरिटी के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। जिले के बंजार विस क्षेत्र में बंजार-छतरी वाया गाड़ागुशैणी, बंजार पेखड़ी तथा बंजार जौरी, कुल्लू-मलाणा, कुल्लू-पीज, आनी…

Read More

समय पर वेतन न मिलने पर भड़की यूनियन

कुल्लू। सौ मेगावाट की सैंज जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन कंपनी में कार्यरत वर्कर यूनियन इंटक की बैठक हुई। यूनियन प्रधान प्रकाश चंद की अध्यक्षता में एडिट-1 जंगला विहाली में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ठेकेदारों के तहत कार्यरत वर्कर्स को समय पर वेतन न मिलने पर यूनियन ने परियोजना प्रबंधन के प्रति कड़ा रोष जताया। यूनियन के मीडिया प्रभारी महेंद्र पालसरा ने बताया कि लेवर कोर्ट के अनुसार सभी दिहाड़ीदारों को महीने की सात तारीख को वेतन मिलना चाहिए। जबकि, इसपरियोजना…

Read More

एटीएम कार्ड बदलकर 2.14 लाख निकाले

कुल्लू। पतलीकूहल में अज्ञात शख्स ने एक महिला का एटीएम बदलकर एटीएम से सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में ठगी गई महिला के बयान के आधार पर शख्स के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस में दर्ज करवाई गई एफ आईआर में पतलीकूहल निवासी कटराईं की महिला ने कहा है कि 21 जुलाई को कटराईं स्थित एटीएम से वह पैसे निकालने गई थीं। उसी दौरान महिला ने साथ खड़े शख्स को अपना एटीएम…

Read More

बिलासपुर में खुलेगा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज

कुल्लू। बिलासपुर जिले में जल्द हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा। एनएचपीसी और एनटीपीसी ने प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजूकेशन के संजय मूर्थि के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत बिलासपुर में बनने वाले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के एनएचपीसी और एनटीपीसी सरकार को 37.5-37.5 करोड़ प्रदान करेंगे। कॉलेज निर्माण को एक कमेटी बनाई गई है। इसमें सरकार के साथ एनएचपीसी और एनटीपीसी के अधिकारी भी सदस्य होंगे। इस हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज से जहां प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं प्रदेश में हाइड्रो प्रोजेक्टों को प्रशिक्षित युवा भी…

Read More

110 ग्राम चरस के साथ आरोपी धरा

कुल्लू। भुंतर शहर के साथ सटे नरोगी जंगल के समीप पुलिस ने एक शख्स को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीएसआई मोहिंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे कि उसी दौरान नरोगी जंगल के समीप पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को तलाशी के लिए रोका। पुलिस ने आरोपी से 110 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी संजय…

Read More

तेज बारिश से पालेचिंग नाले में बाढ़

जरी (कुल्लू)। मलाणा चरण-2 के एवरेस्ट प्राइवेट लिमिटेड पावर प्रोजेक्ट के डैम से ठीक ऊपर पहाड़ी पर बुधवार रात करीब तीन बजे तेज बारिश से पालेचिंग नाले में बाढ़ आ गई। तेज बारिश के कारण पालेचिंग नाले ने तबाही मचाते हुए क ई बीघा भूमि पर कटाव कर दिया। इसके अलावा बाढ़ में सैकड़ों स्लीपर बहने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक मलाणा गांव के लिए निकाली जा रही सड़क के साथ लगने वाले पेड़ों के चरान का कार्य चला हुआ था। तेज बाढ़ के कारण ये सभी स्लीपर…

Read More

विस्थापितों के साथ फिर विफल हुई वार्ता

कुल्लू। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-3 में स्थायी रोजगार को लेकर विस्थापितों परिवारों और परियोजना प्रबंधन के बीच चल रही तकरार कम नहीं हो रही है। 29 दिनों से परियोजना स्थल विहाली में चल रही हड़ताल को समाप्त करने के लिए परियोजना प्रबंधन, जिला प्रशासन ने विस्थापितों के साथ जिला मुख्यालय में वार्ता की, लेकिन वार्ता पूरी तरह से असफल रही। ऐसे में विस्थापितों ने हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया है। छठे दौरे की इस बैठक में जिला प्रशासन की ओर से डीसी कुल्लू राकेश कंवर, एडीएम कुल्लू…

Read More

नदी-नालों के समीप न जाएं लोग

नदी-नालों के समीप न जाएं लोग कुल्लू। तीन-चार दिन से हो रही बारिश के कारण कुल्लू जिले के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बरसात के कारण जिला की कई नदियां उफान पर हैं। व्यास और पार्वती समेत तीर्थन और सैंज नदी का जलस्तर की बढ़ गया है। बरसात के चलते प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने संबंधित एसडीएम को नदी-नालों के समीप बस्तियां बनाकर रह रहे लोगों को हटाने के लिए भी कहा है। मंगलवार को ब्यास और पार्वती नदी उफान पर थी। ब्यास के उफान…

Read More

प्रदेश में कोटा घटाने पर भड़के तहसीलदार

बंजार (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश जिला राजस्व अधिकारी संगठन की जिला कुल्लू इकाई ने प्रदेश में तहसीलदारों का कोटा 27 से 25 प्रतिशत करने पर कड़ा विरोध जताया है। शनिवार को जिला कुल्लू राजस्व अधिकारी संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष रमन घरसंगी तहसीलदार बंजार, प्रदेश संयोजक एसपी जसवाल तहसीलदार ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से तहसीलदार कोटा घटा कर 25 प्रतिशत करने के सरकार के फैसले का कुल्लू राजस्व अधिकारी संगठन कार्यकारिणी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार प्रशासन व्यवस्था…

Read More

एबीवीपी का रूसा के विरोध में प्रदर्शन

बंजार (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंजार इकाई ने मांगों को लेकर शनिवार को महाविद्यालय बंजार में रोष प्रदर्शन किया। परिषद के मीडिया प्रभारी राजीव किशोर ने बताया कि संगठन ने कॉलेजों में रूसा की त्रुटियों को दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की मांग है कि रूसा को या तो बंद किया जाए या फिर इसकी त्रुटियों को सुधारा जाए। रूसा के कारण प्रदेश में हजारों छात्र-छात्राआें को अपना ऐच्छिक विषय पढ़ने से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय को एक…

Read More