आग की लपटों ने उसे दी दर्दनाक मौत

कुल्लू जिला के सुमली में हुई आगजनी की घटना में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। जबकि ढाई मंजिल का लकड़ी से बना घर भी जल कर स्वाह हो गया है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लोग चाह कर भी ईश्वर को नहीं बचा सके। हादसे के समय ईश्वर अपने कमरे में सो रहा था। मंगलवार को समूचे सुमली गांव में सायर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया…

Read More

जेई पर हमला करने वाला गिरफ्तार

कुल्लू। पहनाला में बिजली बोर्ड के जेई पर खुखरी से हमला कर उसे अगवा करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कुल्लू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 16 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुष्टि डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरी क्षेत्र के सिकंदर को पुलिस ने गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के…

Read More

प्रापर्टी के लिए बेटे ने कर दी बाप की हत्या

कुल्लू। दस दिन पहले जिस बुजुर्ग की लाश मिली थी उसका कातिल कोई और नहीं उसका अपना बेटा निकला। कराड़सू में एक बेटे ने प्रापर्टी के लिए अपने बाप को ही मौत के घाट उतार दिया। लिहाजा, साजिश का भंडाफोड़ होते ही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी को कोर्ट ने 16 तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस काम को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त को भी…

Read More

दशहरे को सजने लगे मुख-मोहरे

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। देव समाज से जुडे़ लोग इस देव समागम में भागीदारी को लेकर इन दिनों जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से निमंत्रण पत्र मिलने के बाद कारकूनों ने देवालयों से देवताओं के मुख-मोहरों, प्रतीकात्मक वस्तुओं तथा धातुओं से निर्मित परंपरागत वाद्य-यंत्रों को बाहर निकाल कर इनको चमकाना शुरू कर दिया है। इस बार दर्जनों देवी देवता नए मुख मोहरों के साथ नजर आएंगे। दशहरा की तैयारियों के बीच देवलु बागवानी और खेतीबाड़ी से जुटे कामकाज…

Read More

सैंज में खंडस्तरीय खेलकूद शुरू

सैंज (कुल्लू)। राजीव गांधी खेल अभियान तथा युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक स्तर की इन खेलकूद प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खेलों में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एनएचपीसी चरण-3 के महाप्रबंधक सीबी सिंह रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए सीबी सिंह ने कहा कि खेलों की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा…

Read More

दर्दनाक! चलती गाड़ी पर गिरी चट्टानें, दो की मौत

हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर में उरनी चोलिंग लिंक सड़क मार्ग पर मीरू के पास एक टाटा 407 गाड़ी चट्टानों की चपेट में आ गई। गाड़ी चट्टानों के साथ नाले में जा गिरी। हादसे में गाड़ी सवार दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा बुधवार देर रात हुआ है। उक्त लोगों को पुलिस और ‌फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। ये गाड़ी पूह से रामपुर की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार गाड़ी संख्या एचपी 06ए 3579 रामपुर की ओर जा रही थी।…

Read More

बागवानों को पीठ पर ढोना पड़ रहा सेब

कुल्लू। सेब सीजन चरम पर है लेकिन सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। कई सड़क मार्ग महीने बाद भी दुरुस्त नहीं हुए हैं। ऐसे में बागवानों को सेब पेटियों को पीठ पर लाद कर ले जाना पड़ रहा है। गाड़ी में जहां एक सेब की पेटी पर एक से दो रुपये का खर्चा आता है, वहीं बागवानों को एक सेब पेटी पर 15 से 20 रुपये किराये के रूप में देने पड़ रहे हैं। यह हाल है रघुपुर घाटी की कुठेड़-करशाला सड़क का, जो करीब एक माह से भूस्खलन…

Read More

अशोक को बनाया एबीवीपी इकाई अध्यक्ष

कुल्लू। महाविद्यालय गाड़ागुशैणी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई का गठन एबीवीपी जिला संयोजक विशाल सूद की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अशोक कुमार को गाड़ागुशैणी कॉलेज की एबीवीपी इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इकाई सचिव की जिम्मेदारी मान सिंह को दी गई। गोपी, भुवनेश्वरी, पिंगला, चमन तथा किरण को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया। इकाई सचिव तुली देवी, तारा चंद, टेक सिंह, खेम सिंह और यमुना देवी को बनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई कॉलेजों में प्रवक्ताओं के खाली पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित…

Read More

मनाली होटल एसोसिएशन के चुनाव आज

मनाली। प्रदेश की सबसे बड़ी होटल एसोसिएशन मनाली के सभी पदों के लिए चार अगस्त को मतदान होगा। वर्तमान प्रधान अनूप राम ठाकुर और पूर्व प्रधान गजेंद्र ठाकुर के पैनलों के बीच मुख्य मुकाबला बताया जा रहा है। रविवार को सभी पदों के प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार कर अपने पक्ष के लिए वोट मांगे हैं। प्रधान पद के अलावा इस बार उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और प्रेस सचिव मतदान के जरिये चुने जाने हैं। चुनाव को पूरी पारदर्शिता के साथ निपटाने के लिए पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर की…

Read More

पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी चरस

आनी (कुल्लू)। लूहरी चौकी पुलिस ने नाके के दौरान पुलिस ने 2 किलो 270 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस और सीआईडी के संयुक्त नाके के दौरान जाजर कैंची के पास जांच के दौरान पीबी नंबर पिकअप से उस समय चरच बरामद की जिस वक्त गाड़ी नित्थर से लूहरी की ओर आ रही थी। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी रोहित मृग पूरी ने खबर की पुष्टि की है। पुलिस ने गाड़ी और चरस को कब्जे में ले लिया है। वहीं गाड़ी चालक चंद्र मोहन निवसी आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब की रहने…

Read More