कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मौहल की छात्र संसद में महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर जमकर हंगामा हुआ। संसद में नेताओं ने देश हित में कई मुद्दों पर आवाज बुलंद कर अपना मत भी रखा। छात्र संसद का आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य वत्सला बंसल और प्रवक्ता अंागमों की मौजूदगी में किया गया। महंगाई के मुद्दे पर कई बार तीखी नोंकझोंक भी हुई है। इसमें सर्वसम्मति से ईशा को लोक सभा अध्यक्ष चुना गया। प्रधानमंत्री डोलमा, विदेश मंत्री दीपा, रेल मंत्री नीता, स्वास्थ्य मंत्री अनीता, गृहमंत्री अंजना, शिक्षामंत्री अनीता, परिवहन मंत्री सुनील,…
Read MoreCategory: Kullu
बारिश से मौसम ठंडा, सेब चंगा
कुल्लू। लंबे अरसे से गरमी की तपिश से झुलस रही कुल्लू घाटी के लोगों को झमाझम बारिश ने राहत दे दी है। वहीं बागवानी के क्षेत्र में अग्रणी कुल्लू के परेशान बागवानों के लिए भी यह बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। सोमवार सुबह पौ फटते ही शुरू हुआ बारिश का दौर जिला के बंजार, मनाली, सैंज, आनी तथा निरमंड क्षेत्र में करीब चार घंटे तक जारी रहा। घंटों तक अच्छी खासी बारिश होने से खेत खलियानों को भी उचित नमी मिली है। तेज धूप से बढ़ते पारे से हो रही…
Read Moreडीएवी स्कूल मौहल की मीनाक्षी रही प्रथम
कुल्लू। दिल्ली बोर्ड के घोषित सीबीएसई के जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल्लू के मौहल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा। जमा दो मेडिकल में मीनाक्षी ठाकुर ने 96 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। नान मेडिकल में ईशिता ठाकुर ने 94.2 प्रतिशत और कामर्स में मलिका सोनी ने 96.4 अंक प्राप्त किए। स्कूल के पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 19 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अन्य सभी छात्र प्रथम श्रेणी…
Read Moreताबो में एक अरब से बनेगा मेडिटेशन सेंटर
केलांग (लाहौल-स्पीति)। एक हजार साल पुराने ताबो मठ के समीप करीब अरब रुपये की लागत से मेडिटेशन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। बुद्ध धर्म पर आस्था रखने वाले देश-विदेश के शोधार्थी और श्रद्धालु यहां पर गौतम बुद्ध को करीब से महसूस कर पाएंगे। ढंखर बौद्ध मठ में बुद्ध जयंती के मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक रवि ठाकुर ने इस मेगा प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पीति घाटी में धार्मिक और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। घाटी में कई ऐसे बौद्ध मठ मौजूद हैं जहां…
Read Moreदूसरी बार रिजल्ट खराब रहा तो रुक जाएगी इंक्रीमेंट
कुल्लू। शिक्षा विभाग ने खराब रिजल्ट देने वाले स्कूल अध्यापकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार दो साल तक खराब रिजल्ट देने वाले अध्यापकों की सालाना वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी जाएगी। सूबे में जिन स्कूलों का परिणाम 25 फीसदी कम रहा, उन पर यह नियम लागू होगा। जिला उच्च शिक्षा उप निदेशक जगदीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। शिक्षा विभाग के इस कड़े फरमान के बाद अध्यापकों पर अच्छा परिणाम लाने का दबाव पड़ गया है। कुल्लू जिले में इस साल दसवीं तथा जमा दो…
Read Moreमराठी, कश्मीरी और लाहौली नृत्य की धूम
कुल्लू। मौहल स्थित ट्रिनिटी स्कूल में शनिवार शाम को बुद्ध पूर्णिमा पर 23वां स्थापना दिवस मनाया है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आरपी सिंह मुख्यातिथि के रूप में शरीक हुए। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम के बाद केजी-ए के छात्रों ने मैया यशोदा गीत पर शानदार नृत्य किया। इसके बाद कक्षा प्रथम ए व कक्षा बी के नन्हे छात्रों ने छोटी-छोटी गैया… गीत के साथ डांस किया। कक्षा दो-ए ने मेरा नाम चुन चुन… तथा कक्षा दो-बी के छात्रों…
Read Moreबेशकीमती जड़ी-बूटियों पर तस्करों की नजर
काईस (कुल्लू)। पहाड़ों में प्राकृतिक तौर पर उगने वाली जड़ी-बूटियों का वजूद खतरे में पड़ गया है। इन बेशकीमती जड़ी-बूटियों की पांच दर्जन से अधिक प्रजातियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अवैज्ञानिक तरीके से हो रहा इन जड़ी बूटियों का दोहन इनकी विलुप्तता के लिए खतरा है। ऐसे में इन औषधीय बूटियों का वनों से अस्तित्व ही मिट जाएगा। पूरे हिमालय क्षेत्रों में 1748 जड़ी बूटियों में से 339 पेड़ प्रजाति, 1029 शाखा और 51 टेरिटो थाईटस प्रजातियां हैं। हिमाचल प्रदेश में जड़ी बूटियों की करीब 645 प्रजातियां…
Read Moreकेंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
सैंज (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा और सीटू की बंजार ब्लाक इकाई ने संयुक्त रूप से सैंज में विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली। दोनों संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सैंज बाजार होते हुए उप तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील कार्यालय के बाहर जनसभा में किसान सभा के जिलाध्यक्ष नारायण चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां लागू होने से किसानों और मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उचित मुआवजे का प्रावधान किए बिना किसानों की जमीनों का…
Read Moreराफ्ट पलटी; महिला की मौत, सात घायल
भुंतर (कुल्लू)। व्यास नदी की धारा में राफ्ट पलटने से एक महिला सैलानी की मौत हो गई। राफ्टर में सवार सात अन्य सैलानी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद तुरंत हरकत में आए राफ्टरों ने सैलानियों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सैलानी तमिलनाडु से मनाली घूमने आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर कलैहली के समीप व्यास नदी में राफ्ट पलटने से इसमें सवार एक महिला की मौके पर मौत गई। राफ्टर…
Read Moreउप चुनाव को महिला कांग्रेस पार्टी सक्रिय
कुल्लू। मंडी संसदीय उपचुनाव को घोषणा के बाद कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों ने होमवर्क करना तेज कर दिया है। जिला महिला कांग्रेस भी उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने की दिशा में सक्रिय हो गई है। मंडी लोस उप चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव एवं हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी विद्या देबू इन दिनों मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने बंजार विस क्षेत्र में महिला कांग्रेस की बैठक ली। इसमें आनी विस क्षेत्र की महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी…
Read More