भाजपा के खिलाफ हिलोपा का शंखनाद

शमशी (कुल्लू)। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर हिलोपा ने भाजपा के विरोध में बिगुल बजा दिया है। वीरवार को शमशी में आयोजित हिलोपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिलोपा अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा के कार्यकर्ता मंडी उपचुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे। भ्रष्टाचार, भाईभतीजावाद और गरीबों की अनदेखी आदि मुद्दों को लेकर हिलोपा भाजपा का विरोध करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की हार सुनिश्चित करने का ऐलान किया। बताया कि हिलोपा पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में बैठकें कर भाजपा का विरोध करेंगे। 31 मई को मंडी में हिलोपा…

Read More

गोभी की फसल पर झुलसा रोग का कहर

कुल्लू। गर्मी की तपिश से कुल्लू घाटी के किसान और बागवान खासे परेशान हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से मौसम सुबह और शाम के वक्त हालांकि ठंडा है लेकिन हल्की बूंदाबांदी किसानों के लिए मुसीबत बन गई। बारिश होने के बाद एकदम खुले मौसम से गोभी की फसल झुलसा रोग की चपेट में आ गई है। इसके अलावा मटर, टमाटर और शिमला मिर्च की फसल भी मुरझाने लगी है। सब्जी पर कीड़े लगने भी शुरू हो गए हैं। इससे किसान और बागवान खासे चिंतित हैं। देवभूमि कुल्लू के 80…

Read More

रोहतांग के आकर्षण से पर्यटन कारोबार गुलजार

कुल्लू। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली का रोहतांग दर्रा इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। रोहतांग खुलते ही यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जानकारी के अनुसार इन दिनों रोहतांग में बर्फ के दीदार करने के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे से बर्फ के बीच से कुल्लू-मनाली की वादियों को निहारने का कुछ अपना ही आनंद है। इसके अलावा रोहतांग का कूल-कूल मौसम भी पर्यटकों को काफी भा रहा है। कुल्लू-मनाली में पर्यटन सीजन चरम पर है। मनाली के अधिकतर बड़े…

Read More

मजदूरी से छुड़ाए बच्चे बाल आश्रम भेजे

आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में मंगलवार को मनाली चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा बाल मजदूरी से छुड़वाए गए दो बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को कुल्लू के कलैहली स्थित बाल आश्रम भेज दिया गया है। यहां दोनों बच्चों के रहने और ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी। जांच में पता चला है कि एक बच्चे को अपने माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जबकि, दूसरे बच्चे के माता-पिता से बात नहीं हो पाई। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी कुल्लू के सदस्य…

Read More

आनी के तलूना में पंद्रह दिन से पानी नहीं

आनी (कुल्लू)। तलूना पंचायत के कई गांवों में पंद्रह दिन से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को पीठ पर उठा कर कई किमी सफर तय कर पानी ढोना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी की समस्या कोई नई नहीं है। यहां आए दिन लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बारे में कई बार आईपीएच विभाग के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पानी…

Read More

शाईनिंग ब्यास आनी ने जीता क्रिकेट मैच

कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच शाईनिंग स्टार ब्यास आनी एकादश तथा स्टार इलेवन कुल्लू के बीच खेला गया है। इसमें आनी की टीम ने शानदार जीतकर हासिल अगले दौरे में प्रवेश किया। समाचार लिखे जाने तक दूसरा मैच ब्यास इलेवन मनाली तथा एनआरजे लोअर ढालपुर के बीच खेला जा रहा था। अंतिम दौर में पहुंची प्रतियोगिता को देखने के लिए ढालपुर में भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुट रही है। बुधवार को खेले…

Read More

दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

कुल्लू। शहर के साथ सटे ब्यासर के पास से एक महिला को पुलिस ने दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकड़ी गई महिला को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस के अनुसार एक गश्ती टीम ने भेखली, जिंदौड़ और ब्यासर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नाका…

Read More

पलम की फसल पर अंधड़ का कहर

खराहल (कुल्लू)। मौसम का अचानक बिगड़ा मिजाज पलम, सेब और नाशपाती की फसल पर भारी पड़ा। मंगलवार देर शाम को चली अंधड़ ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान पलम की फसल को हुआ है। पलम का आकार काफी बड़ा है। लिहाजा हवाओं के तेज झोंकों ने पलम के दानों को जमीन पर बिखेर डाला। सेब और नाशपाती की फसल को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से घाटी में बूंदाबांदी और तेज हवाओं से पलम की फसल को सबसे ज्यादा…

Read More

चालक महासंघ तय करेगा चुनावी रूपरेखा

कुल्लू। हिमाचल राजकीय, अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ कुल्लू ने संघ के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव की रूपरेखा संघ की दो जून को प्रस्तावित बैठक में तय होगी। सर्किट हाउस ढालपुर में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर करेंगे। बैठक में संघ के होने वाले चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। महासचिव हुकम चंद ठाकुर ने बताया कि बैठक में महासंघ के चुनाव पर चरचा तथा तिथि तय की जाएगी। उन्होंने जिला के सभी राजकीय, अर्धराजकीय चालक और…

Read More

शादी का झांसा देकर दुराचार, प्रेमी पर केस

कुल्लू। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मुकदमा उसके ही प्रेमी के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में ऊझी घाटी की युवती ने कहा है कि एक युवक से उसका नवंबर 2012 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर करीब छह महीने तक उसके दुराचार करता रहा। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376…

Read More