लहसुन की फसल तैयार, करोड़ों के कारोबार पर संकट

कुल्लू/खराहल नकदी फसल लहसुन मई के दूसरे सप्ताह में तैयार होने वाली है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण किसान चिंतित हैं। मंडियों में बाहरी आढ़तियों और व्यापारियों की दस्तक न होने से लहसुन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मई के दूसरे पखवाड़े में हिमाचल का लहसुन पककर तैयार हो जाता है। यह औसतन 70 से 80 रुपये किलो बिकता है। विदेशों में भी हिमाचली लहसुन की काफी अधिक मांग रहती है, लेकिन इस साल कोरोना के कारण लहसुन निर्यात के विदेशों में होने पर संशय बना है। ऐसे…

Read More

हिमाचल की महिलाएं अपराजिता बनकर सामने आई पेश की मिसाल

कुल्लू/हमीरपुर/धर्मशाला/सराहां (सिरमौर) कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में हिमाचल की महिलाएं अपराजिता बनकर सामने आई हैं। कुल्लू में सिलाई अध्यापिका रीना देवी ने क्षेत्रीय अस्पताल के लिए 1000 पीपीई किटें तैयार की हैं। इसके अलावा जिले में विभिन्न संस्थाओं से जुड़ीं महिलाओं ने 50 हजार मास्क तैयार किए हैं। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी की महिलाओं में सिस्सू पंचायत की रोपसंग, जुंगलिंग, शाशिन, सिस्सू, तोदचे, गोम्पाथांग और जगदंग के महिला मंडल ने 670 मास्क तैयार कर कोरोना कर्मवीरों को दिए। विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत पासु…

Read More

प्रदेश में आज येलो, कल ऑरेंज अलर्ट

शिमला/कुल्लू/ कोरोना से बचाव को लेकर जनता कर्फ्यू के बीच विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे समेत लाहौल और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में कुल्लू, मनाली और रिकांगपिओ में बारिश से पारा गिर गया है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश भर में येलो, जबकि मंगलवार को मैदानों में येलो और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। रोहतांग दर्रे के अलावा बारालाचा, मकरवे, कुंजुम जोत, शिगरी ग्लेशियर सहित कुल्लू-मनाली की…

Read More

धरोहरों एडवांस्ड स्टडी, गेयटी थियेटर में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

शिमला/ऊना/कुल्लू हिमाचल में कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। सरकार, जिला प्रशासन, मंदिर प्रशासन, पर्यटन कारोबारी हर कोई बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर रहा है। राजधानी शिमला की ऐतिहासिक धरोहरों एडवांस्ड स्टडी और गेयटी थियेटर में देश-विदेश के पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं, स्पीति के काजा में स्थानीय लोगों ने पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है। बंजार की जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने 31 मार्च तक पर्यटन गतिविधियां रोक दी हैं। उधर चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन ने चैत्र नवरात्र मेलों में…

Read More

बारिश के साथ तेज तूफान ने खूब मचाई तबाही,लाखों रुपये का नुकसान कई घंटे तक लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए

कुल्लू हिमाचल के कुल्लू जिले में मौसम से लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। गुरुवार को बारिश के साथ तेज तूफान ने खूब तबाही मचाई। तूफान से जिला में प्राइमरी स्कूल सहित एक दर्जन घरों व दुकानों की छतें उड़ गई हैं।तूफान से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि कई फलदार पेड़ों की टहनियां भी टूट गई हैं। आंधी-तूफान से गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग को भी नुकसान हुआ है। गुरुवार शाम पांच बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। बारिश के साथ तेज तूफान शुरू…

Read More

ट्रक खराब हो जाने से एनएच-305 पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा

बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार से गुजरने वाले एनएच-305 पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। उपमंडल मुख्यालय बंजार से करीब दो किलोमीटर दूर एक ट्रक के खड़ी चढ़ाई पर खराब हो जाने से सड़क बडे़ वाहनों के लिए घंटों तक बंद रही। बंजार-जिभी सड़क पर भियोट मोड़ के साथ ही सुबह करीब नौ बजे एक सामान से भरे ट्रक के फंस जाने के कारण बड़े वाहनों को जिभी, भरठीधार, दमोठी सड़क से होकर आना पड़ा। छोटे वाहनों को भी मुश्किल से निकाला गया। यात्रियों को दोनों ओर से बस की अदला-बदली…

Read More

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने की प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

कुल्लू कुल्लू। बीएड डिग्री धारक युवाओं को भी जेबीटी भर्ती के लिए पात्र किए जाने के विरोध में मंगलवार को जेबीटी प्रशिक्षुओं ने जिला मुख्यालय में रोष रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। कॉलेज चौक से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली में प्रशिक्षुओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री और एनसीटीई दिल्ली को ज्ञापन भेजा गया। जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि उनकी मांग है कि बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी में शामिल न किया जाए। जब…

Read More

तबीयत खराब होने से मलयेशिया की महिला पर्यटक की मनाली में मौत

मनाली (कुल्लू) पर्यटन नगरी मनाली में अपने दोस्तों के साथ घूमने आई मलयेशिया की महिला पर्यटक की तबीयत खराब होने से मौत होने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले मलेशिया से चार पुरूषों और 15 महिलाओं का दल मनाली घूमने आया था। इस दौरान एक महिला पर्यटक 55 वर्षीय वेनासिया पुत्री वेदीविलो निवासी नंबर 657, लोट 1036, बीबाथ पांच जलान, शाहबंदरेया कलेंग सेलानोर मलेशिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाषित कर दिया। पुलिस ने शव…

Read More

दुर्गम क्षेत्र लाहौल घाटी में सरकारी तंत्र नदारद जनता को भुगतना पड़ रहा है खामियाजा

कुल्लू हिमाचल के दुर्गम क्षेत्र लाहौल घाटी में सरकारी तंत्र के हालात बेहद चिंतनीय हैं। बर्फ की आड़ में डीसी, एसपी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सहित 187 अधिकारी और कर्मचारी घाटी से नदारद हैं। कुछ कर्मचारी आवश्यक कार्यों के चलते तो कुछ मेडिकल या किसी तरह का बहाना बनाकर घाटी से बाहर हैं। लगभग 80 फीसदी ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो बिना कारण घाटी से बाहर हैं। इसका खामियाजा लाहौल की जनता को भुगतना पड़ रहा है। घाटी…

Read More

एक किलो 605 चरस के साथ चार दबोचे

कुल्लू/बंजार पुलिस ने नए साल पर घूमने के बहाने तस्करी कर रहे चार लोगों को एक किलो 605 चरस के साथ दबोचा है। आरोपी चरस की खेप एक वाहन में लेकर जा रहे थे। देर रात पुलिस ने सिधवा पुल पर नाके के दौरान वाहन की तलाशी। इस दौरान वाहन में चरस की खेप पकड़ी गई। पकड़े गए सभी आरोपी बिलासपुर जिले के हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात को बंजार पुलिस टीम ने सिधवा पुल के…

Read More