केलांग। लाहौल घाटी के नदी नालों में अब एक नई प्रजाति की मछली तैयार की जाएगी। फिशरीज डिपार्टमेंट ने जिले के सिस्सू समेत तेरह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सूरज और दीपक ताल में इस प्रजाति की मछलियों के बीज डाले हैं। लिहाजा विभाग ने इन झीलों पर आखेट के लिए तीन सालों तक प्रतिबंध भी लगा दिया है। फिशरीज डिपार्टमेंट का कार्यभार देख रहे डीएफओ लाहौल हीरा लाल राणा ने बताया कि वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और स्थानीय विधायक रवि ठाकुर के निर्देश पर अमल करते हुए…
Read MoreCategory: Kullu
समायोजन कर करवाएं विकास कार्य : चौधरी
कुल्लू। ग्रामीण विकास विभाग की प्रधान सचिव उपमा चौधरी ने कहा है कि महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का दूसरे विभागों की योजनाओं के साथ समायोजन कर कई विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सम्मेलन कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपमा चौधरी ने यह निर्देश दिए। कुल्लू जिले में मनरेगा, निर्मल भारत अभियान, जलागम विकास, इंदिरा आवास, राजीव गांधी आवास योजना और अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधान सचिव ने बताया…
Read Moreराजनीति का चेहरा दिखा गए बाल कलाकार
कुल्लू। कलाकेंद्र में चल रहा दो दिवसीय बाल नाट्योत्सव नाटकों के शानदार मंचन के साथ संपन्न हो गया। उत्सव में जिले के आठ स्कूलों के नौनिहालों ने शिरकत की। मंगलवार शाम उत्सव में चार नाटकों का मंचन किया गया। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित नाटक उत्सव का समापन राजकीय प्राथमिक स्कूल गांधीनगर के नौनिहालों द्वारा पेश झूठ का फल नाटक से हुआ। नाटक का निर्देशन दीनदयाल ने किया था। इसके बाद प्रस्तुत राजनीति नाटक को राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुल्तानपुर की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। नाटक में उत्तराखंड…
Read Moreभारत जागो कार्यक्रम में दौड़े तीन सौ लोग
कुल्लू। स्वामी विवेकानंद सार्धशती कार्यक्रम के तहत भुंतर खंड में भारत जागो दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत जागो दौड़ में करीब 300 लोगों ने दौड़ लगाई। दौड़ का शुभारंभ शमशी के ज्वाला माता मंदिर से होकर भुंतर स्थित शिव मंदिर तक आयोजित की गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, शलैंद्र बहल, भुंतर खंड संयोजक समिति अध्यक्ष गौतम, कृष्ण मोहन, घनश्याम ठाकुर, बहादुर सिंह और संयोजक समिति के प्रचार प्रमुख यशपाल डढवाल ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में राधा कृष्ण मंदिर भुंतर के संतराम मोहन और…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 14 अक्तूबर से
कुल्लू। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरा उत्सव इस साल 14 से 20 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को बचत भवन में दशहरा उत्सव समिति प्रबंधनों को लेकर आयोजित दशहरा उत्सव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव को अधिक आकर्षक बनाने के लिए विदेशों से सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया है। आम जनता को हिमाचली और भारतीय संस्कृति के साथ विदेशी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। दशहरे के दौरान व्यापारियों, गोल-गप्पे और…
Read Moreअब अनार से कर रहे लाखों की कमाई
सेब की बागवानी छोड़कर शमशेर और विनोद को अनार ने किया मालामाल कुल्लू। ग्लोबल वार्मिंग और अन्य कारणों से जलवायु में आए परिवर्तन के कारण कुल्लू जिले के निचले हिस्सों में सेब उत्पादन गिरने लगा है। इससे बागवान और बागवानी विभाग के अधिकारी तथा वैज्ञानिक चिंतित हो उठे थे। लेकिन अब वैज्ञानिकों और जिले के निचले इलाकों के बागवानों ने इस चुनौती से पार पा लिया है। उन्होंने अनार के रूप में सेब का मजबूत विकल्प ढूंढ लिया है। अनार की खेती से इन क्षेत्रों के बागवान मालामाल हो रहे…
Read Moreऔर एचपीएमसी की हो गई बल्ले-बल्ले
कुल्लू। प्रदेश में सेब के रिकार्ड उत्पादन से बागवानों की आर्थिक स्थिति इस बार काफी सुदृढ़ हुई है। स्थानीय सब्जी मंडियों में भी बागवानों ने रिकार्ड सेब बेचने को लाया है। एचपीएमसी केे खरीद केंद्रों में भी रिकार्ड सेब पहुंचा। गत साल की तुलना में इस साल चार गुणा अधिक सेब एचपीएमसी के सेंटरों में पहुंचा है। बीते साल बागवानों ने मात्र 250 टन सेब लाया था। इस साल 900 टन तक सेब मंडियों में अब तक पहुंच चुका है। सेब का आना अभी जारी है। एचपीएमसी प्रबंधकों को इस…
Read Moreतो सालों बाद भी नहीं बिछीं पाइपें
भल्याणी (कुल्लू)। आधा दशक पूर्व आईपीएच विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर पाइपों के लिए स्पोर्ट पिल्लर तो खड़े कर दिए लेकिन पाइपें बिछाना भूल गया। ऐसे में आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। छह साल पूर्व करीब पांच लाख रुपये की लागत से महकमे ने इन स्पोर्ट पिल्लरों का निर्माण करवाया था लेकिन इन पिल्लरों पर पाइपें बिछाने की जहमत आज तक नहीं उठाई गई। भड़ई के भंडारण टैंक से कुल्लू शहर के शीशामाटी भंडारण टैंक तक पेयजल पाईपों को इन स्पोर्ट पिल्लरों…
Read Moreविधायक कर्ण ने किया बैठक का बहिष्कार
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर सोमवार को हुई बैठक पर सवाल उठने लगे हैं। बैठक में कांग्रेस पार्टी के दोनों विधायकों ने शिरकत नहीं की। बंजार के विधायक कर्ण सिंह और आनी के विधायक खूब राम आनंद बैठक में नहीं पहुंचे। खूबराम आनंद का कहना है कि उन्हें बैठक के बारे में जानकारी नहीं मिली। बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि 2008 में कुल्लू जिला के कोई मंत्री नहीं था। उस समय सांसद को अंतरराष्ट्रीय दशहरा कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। इस बार भी मंडी संसदीय क्षेत्र…
Read Moreबास्केटबाल में जिभी, सुल्तानपुर विजयी
कुल्लू। ढालपुर मैदान में रविवार से जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता की मेजर खेलें शुरू हो गई हैं। मेजर खेलों में जिला भर से आए करीब 250 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन बास्केटबाल, हैंडबाल और फुटबाल के मुकाबले हुए। इनमें शमशी, काईस, कसोल, कुल्लू, सुल्तानुपर आदि स्कूलों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। हैंडबाल के पहल मैच में शमशी के छात्रों ने कटराईं स्कूल को 5-1 से हराया, जबकि काइस स्कूल ने भुंतर को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। छात्रा…
Read More