70 से ऊपर है उम्र तो निशुल्क होंगे टेस्ट

कुल्लू। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति के सभागार कुल्लू में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कल्याण विभाग, गैर सरकारी संस्था नटराजन, स्टेट बैंक आफ इंडिया, स्वास्थ्य विभाग, रोटरी नेत्र चिकित्सालय रूआडू के तत्वाधान हुआ। समारोह की अध्यक्षता डीसी राकेश कंवर ने की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और मां-बाप का आदर सम्मान करना हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसलिए हर युवा वर्ग को नि:स्वार्थ भाव से बुजुर्गों और अभिभावकों की सेवा करनी चाहिए। कहा कि वर्तमान में सामाजिक…

Read More

हेल्थ वर्कर के हवाले पीएचसी थाटीबीड़

बंजार (कुल्लू)। घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दावे कई जगहों पर धरातल से कोसों दूर नजर आते हैं। इसी में शामिल है पीएचसी थाटीबीड़। थाटीबीड़ और गोपालपुर पंचायत की हजारों की आबादी इसी प्राथमिक हेल्थ सेंटर पर निर्भर है। लेकिन हेल्थ सेंटर महज लैब तकनीशियन और हेल्थ वर्कर के हवाले हैं। छह माह पहले चिकित्सक का तबादला होने के बाद यह पद अभी तक रिक्त पड़ा है। पीएचसी में सप्ताह में एक या दो दिन बंजार सीएचसी से डाक्टर प्रतिनियुक्ति पर आता है। अन्य दिन पीएचसी में लैब टेक्नीशियन और…

Read More

16 लाख में बिका जंगली लहसुन

केलांग। शक्तिवर्धक दवाईयों में इस्तेमाल होने वाले जंगली लहसुन की पुलिस के कड़े पहरे के बीच वन विभाग ने बोली लगाई। तस्करी के जरिये चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी-किलाड़ से देश के अन्य हिस्सों में ले जा रहे जंगली लहसुन की इस खेप को लाहौल-स्पीति पुलिस ने जुलाई माह में पकड़ा था। कोर्ट के आदेश के बाद लाहौल वन मंडल ने इसके लिए खुली बोली आमंत्रित की थी। इसमें सर्वाधिक साढे़ तीन हजार प्रति किलो के हिसाब से बोली लगी। इसके एवज में शख्स ने वन विभाग को वेट और…

Read More

मनाली में स्की विलेज का तगड़ा विरोध

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के साथ सटे चंद्रखणी, पलचान और कोठी आदि पर्यटन स्थलों में प्रस्तावित करोड़ों की लागत से बनने वाले स्की विलेज मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर भी इसका विरोध हो रहा है। मनाली भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर स्की विलेज से प्रभावित होने वाली करीब नौ पंचायतों पलचान, वशिष्ठ, प्रीणी, जगतसुख, गोजरा, करजां, सोयल और हलाण-एक के ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध जताने की बात कही है। भाजपा के जिला सचिव एवं पूर्व मंडल महामंत्री अरविंद चंदेल ने कहा कि…

Read More

जनता से बेहतर संबंधों पर होगा काम : जी सिवा

केलांग। युवा आईपीएस अधिकारी जी सिवा कुमार ने लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। कुमार को सुनील कुमार के स्थान पर लाहौल स्पीति का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। साल 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार इससे पहले राजगढ़, मंडी, धर्मशाला, जुन्गा और किन्नौर में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुमार ने पहली बार लाहौल-स्पीति में एसपी का पदभार संभाला। वे मूलत: तामिलनाडू के रहने वाले युवा आईपीएस अधिकारी कुमार ने पदभार संभालने के बाद बताया है वह घाटी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

Read More

भाजपा की कक्षा में सियासी पढ़ाई

कुल्लू/पतलीकूहल। देवसदन कुल्लू में भाजपा की कक्षा में कार्यकर्ताओं को दिग्गज नेताओं ने राजनीति के टिप्स दिए। सोमवार को अभ्यास वर्ग के शुभारंभ पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राष्ट्रीय राजनीति के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन 2014 को लेकर आवश्यक चुनावी टिप्स भी दिए। कहा कि 2014 में केंद्र की सत्ता से कांग्रेस को देशहित में बाहर करना आवश्यक है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में हुए में इस अभ्यास वर्ग में धूमल ने कहा कि यूपीए सरकार के शासनकाल में जनता…

Read More

85 हजार की सब्जियां लेकर भाग गया चालक

कुल्लू। अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी से एक जीप चालक हजारों रुपये की सब्जियां बिना पैसा दिए ले भागा। पुलिस ने मामला दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सब्जीमंडी में तैनात फ्रूट कंपनी के देशराज ने शिकायत पत्र में कहा है कि रोहतक का एक मालवाहक वाहन चालक ने सब्जी लोड की और जब वह कहीं काम से निकला तो मौके का फायदा उठाकर चालक भाग निकला। शिकायत में कहा है कि वाहन में करीब 85 हजार रुपये की सब्जी लादकर रखी थी। डीएसपी संजय शर्मा…

Read More

तेगूबेहड़ में तहसील का सर्वेक्षण अन्याय : महेश्वर

कुल्लू। हिलोपा प्रमुख एवं कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि भुंतर में खुलने वाले तहसील कार्यालय को तेगूबेहड़ ले जाना जनता के साथ अन्याय और धोखा है। इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। कुल्लू में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि जो लोग इस तहसील कार्यालय को भुंतर से तेगूबेहड़ ले जाने को लेकर सर्वेक्षण करवा रहे हैं, वह यहां की 30 पंचायतों की जनता से अन्याय है। उन्होंने बताया कि तेगूबेहड़ के सिवाय लोगों के लिए जिला मुख्यालय की तहसील…

Read More

और धूमल के बोलते ही गुल हो गई बत्ती

भल्याणी (कुल्लू)। भाजपा के कुल्लू मंडल की पाठशाला में धूमल के संबोधन के वक्त बिजली के खलल ने राजनीतिक रंग ले लिया। सोमवार को भाजपा के अभ्यास वर्ग में जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने देवसदन में भाजपाइयों को चुनावी टिप्स देने शुरू किए तो एकाएक बत्ती गुल हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हालांकि संगठन ने कार्यक्रम को लेकर विभाग को एक सप्ताह पहले अवगत करवा दिया था। बावजूद इसके बोर्ड ने कांग्रेसी नेताओं के दबाव में आकर कार्यक्रम को असफल बनाने की कोशिश की। प्रदेश…

Read More

ट्रक यूनियन ने रोका सेब का ट्रक

कुल्लू। बाह्य सराज में ट्रक यूनियन की पर्ची न कटवाकर जा रहे सेब के ट्रक को यूनियन के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर ट्रक यूनियन पर सड़क रोकने और हुड़दंग मचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दामेहली निवासी खेमराज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ट्रक में सेब लादकर दिल्ली जा रहा था। कहा है कि ट्रक यूनियन के सदस्य मेला राम, राजिंद्र कुमार, जोगिंद्र, सिंह, भगत राम, दौलत राम, राकेश कुमार, जयदेव, नवीन शर्मा और विनोद कुमार ने ट्रक…

Read More