सांगला (किन्नौर)। पिछले साल किन्नौर में हुई भारी तबाही के कारण सड़कों को भारी नुकसान हुआ था। इसी दौरान कुपा से लेकर रूतुरंग तक सड़क पूरी तरह से धंस गई थी। इसका एक कारण निजी कंपनी को भी माना जा रहा है। क्योंकि परियोजना निर्माण के बाद कंपनी वहां भूस्खलन पर रोक लगाने में लिए कोई कदम नहीं उठा पाई। यहीं कारण है कि वीरवार को एक बस के यहां दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोग मौत में मुंह में चले गए। बताया जा रहा है कि एक तो सड़क…
Read MoreCategory: Kinnaur
भारत-तिब्बत सीमा पर बढ़े व्यापार
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के साथ सटी भारत तिब्बत सीमा शिव किला के रास्ते भारत तथा तिब्बत होने वाले व्यापार को बढ़ावा देने और उन्हें पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा की अध्यक्षता में पूह स्थित पंचायत समिति के सभागार में बैठक हुई। इसमें छुप्पन में ट्रेड मार्ट के लिए भूमि का चयन, भारतीय व्यापारियों के लिए आवास सुविधा, बिजली की सुविधा, पानी की सुविधा, स्वास्थ्य सुविधा, पशुओं के उपचार संबंधी सुविधा तथा अन्य आवश्यक मांगों के बारे में चरचा की गई। व्यापारियों ने मांग…
Read Moreएनएच पांच बंद, आवाजाही रुकी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के एनएच पांच मलिंग के पास ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पांच बंद हो चुका है। इसके चलते यहां से वाहनाें की आवाजाही शनिवार शाम से नहीं हो पाई है। सड़क के बंद होने से स्पीति वैली सहित पूह खंड की तीनों पंचायतों सुमरा, शलखर और चांगो की ओर वाहनों की आवाजाही न होने से लोगों को भारी परेशानियां हो रही हैं। शनिवार देर रात को मलिंग के पास ऊपरी पहाड़ी से भारी भू-स्खलन होने से एनएच पांच पूरी तरह बंद हो चुका…
Read Moreस्कूल में पानी की टंकी में मिला दिया जहर
पानी में मिला दिया कीटनाशक किन्नौर जिले के पूह खंड में मिडिल स्कूल सुन्नम के पानी के टैंक में किसी ने मार्शल स्प्रे ऑयल (जहरीला कीटनाशक) मिला दिया। इसी टैंक का पानी स्कूल में पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले कि कोई टैंक के पानी को पीता, इसमें जहर मिलने का पता चल गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूझबूझ से बड़ी घटना होते होते टल गई। घटना के बाद से इलाके के लोग सन्न हैं। पानी के टैंक को सील कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज…
Read Moreपिता ने गंवाई जान, बेटा घायल
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के पूह खंड में पूह संपर्क मार्ग पर कोरो नामक स्थान पर शुक्रवार को एक गाड़ी के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले की पहचान मोहिंद्र सिंह 45 वर्ष निवासी डुबलिंग जिला किन्नौर के रूप में हुई है। जबकि मृतक मोहिंद्र सिंह का बेटा युवराज इस हादसे में घायल हो गया है। पुलिस ने…
Read More22 घंटे तक एनएच रहा बंद
सांगला (किन्नौर)। जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 ऐरिया थ्री और वांगतू के बीच पहाड़ी से चट्टानों के गिरने से बंद हो गया है। लगभग 22 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया गया। मार्ग बंद होने से जहां दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही, वहीं आम लोगों के साथ सैलानियों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। गुरूवार को तीन बजे के बाद सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। सड़क पर चट्टानें गिरने की सूचना मिलते ही…
Read Moreछात्रों ने बताए धूम्रपान के दुष्प्रभाव
सांगला (किन्नौर)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जिला स्वास्थ्य विभाग किन्नौर की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में जवाहर नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, एसडी पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल शुद्धारंग, हिमालयन पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ, देवी चंडिका वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । रैली को राम लीला मैदान से उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने तंबाकू से से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक…
Read Moreमतगणना के लिए सभी इंतजाम पूरे : शर्मा
सांगला (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में मतगणना संबंधी तैयारियों के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला के 80 प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी शर्मा ने बताया कि मतगणना के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं । ईवीएम मशीनों के माध्यम से मतगणना दिनांक 16 मई को बचत भवन रिकांगपिओ में प्रात: 8 बजे से आरंभ की जाएगी। मतगणना के लिए चुनाव प्रेक्षक और सहायक…
Read Moreन गाड़ी मिली न सैलानी युवक
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के एनएच पांच पूर्र्वनी झूला के पास सतलुज नदी में गिरी गाड़ी और युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक और गाड़ी को तलाश करने के लिए पुलिस के अलावा 24 सेना के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक गाड़ी के साथ नदी में समा गया था। दो दिन से पुलिस टीम,आईटीबीपी और फायर के जवान सतलुज नदी के किनारे जगह-जगह गाड़ी और युवक मंगेश की तलाश कर रहे…
Read Moreजेसीसी की बैठक बारे हुई चर्चा
सांगला (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने बैठक का आयोजन करके जेसीसी की बैठक के संबंध में चर्चा की। बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में हुई। बैठक में संघ की गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को महासंघ की समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं पर विचार करके उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनावों…
Read More