करगारंग में आग की भेंट चढ़ी 2.50 की संपत्ति

सांगला (किन्नौर)। जिला के निचार खंड के तहत आने वाली कटगांव पंचायत के करगारंग गांव में एक मकान जल कर राख हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि देखते देखते तीन कमरों का पूरा घर जल कर स्वाह हो गया। इसी दौरान आग बुझाते समय एक महिला भी गंभीर रूप से जल गई है। इसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे किन्नौर से रामपुर के लिए रेफर किया गया है। आग की इस घटना में करीब 2.50 लाख का…

Read More

किन्नौर के तेरह ग्रामीण रूट ठप

सांगला (किन्नौर)। जिला में रविवार को हुई हल्की बर्फबारी और बारिश के कारण नेशनल हाइवे कई स्थानों पर बंद हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह पहाड़ों से चट्टानों के सड़क पर गिरने से यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया था। हालांकि, बीआरओ की कड़ी मशक्कत के बाद दो जगह तो रोड बहाल कर दिया गया है, लेकिन रिकांगपिओ से काजा की ओर अभी भी कोई वाहन नहीं जा पा रहा है। इसके अलावा अभी भी किन्नौर के तेरह ग्रामीण रूटों पर वाहन नहीं चल पाए हैं। जिले के…

Read More

किन्नौर में 18 ग्रामीण रूटों पर नहीं भेजी बसें

सांगला (किन्नौर)। रविवार सुबह से हो रही बारिश और हल्की बर्फबारी के चलते किन्नौर डिपो से करीब 18 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा पूर्ण रूप से बंद रखी गई। जबकि, सड़क पर चट्टानों के लगातार गिरने से रिकांगपिओ से काजा की ओर भी कोई भी वाहन नहीं जा सके। इसके अलावा लाल ढांक और शोंगठोंग में भी एनएच बंद रहा, जिसके कारण लोगों को पैदल चल कर दूसरी ओर जाकर बस लेनी पड़ी। रविवार सुबह से ही किन्नौर में हल्की बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद नमी…

Read More

परियोजना के डैम में शव मिला

सांगला (किन्नौर)। सांगला थाना के तहत कड़छम-वांगतू प्रोजेक्ट के डैम में शनिवार को एक शव मिला। मृतक की पहचान जगत राम निवासी सापनी के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी राजीव मेहता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के सुरक्षा अधिकारी ने डैम में शव को तैरते हुए देखा। इस पर सूचना मिलने पर पुलिस थाना सांगला से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के जवानों और कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर…

Read More

कंपनी पर भारी पड़ सकता है अवैध कब्जा

सांगला (किन्नौर)। अवैध कब्जे के मामले में सवा पांच लाख जुर्माना और बांध को तोड़ने के आदेशों के बाद जेपी कंपनी की किरकिरी हो गई। बागा सीमेंट प्लांट के बाद कंपनी पर अवैध रूप से काम करने का यह दूसरा मामला प्रकाश में आया है। जेपी कंपनी ने कड़छम-वांगतू परियोजना के निर्माण के दौरान उप मुहाल रूनंग में करीब साढ़े 12 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया था। इस पर राजस्व विभाग ने वर्ष 2010 में एसडीएम कोर्ट में मामला पहुंचाया। गत 19 मार्च को एसडीएम ने अवैध कब्जे के…

Read More

सात अप्रैल, पांच मई को पीएंगे बच्चे खुराक

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। वीरवार को पोलियो अभियान के जिला कार्यदल की बैठक में डीसी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण सात अप्रैल को पूरा किया जाएगा। जबकि, दूसरे चरण में बच्चों को पांच मई को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। भारी हिमपात के कारण जिले में पूर्व में अभियान का प्रथम और द्वितीय चरण स्थगित कर दिया गया था। पोलियो अभियान के पहले चरण में जिले में शून्य से पांच साल तक के…

Read More

शोंगठोंग में चट्टानें खिसकीं, एनएच बंद

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के शोंगठोंग के पास भारी चट्टानें गिरने से एनएच फिर बंद हो गया। इससे जिला मुख्यालय रिकांगपिओ और रामपुर के बीच सीधा सड़क संपर्क कट गया। परिवहन निगम ने दोनों ओर फंसे लोगों को इधर-उधर पहुंचाने के लिए ट्रांसशिपमेंट सेवा शुरू की है। इधर, सीमा सड़क संगठन के जवान मशीनों की सहायता से सड़क को बहाल करने का कार्य कर रहे हैं। वीरवार सवेरे करीब पांच बजे शोंगठोंग के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए और कुछ देर बाद ऊपर से बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसकने लगीं।…

Read More

रामपुर में 23 से बनेंगे आधार कार्ड

ज्यूरी (शिमला)। विकास खंड रामपुर में जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनको कार्ड बनाने का एक और अवसर दिया जा रहा है। 23 मार्च से रामपुर में फिर आधार कार्ड बनाए जाएंगे। बीडीओ सत्येंद्र ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि इस बार आधार कार्ड जरूर बनवाएं। रसोई गैस कनेक्शन लेना हो या फिर बैंक में खाता खोलना है तो इसके लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। आधार कार्ड के बगैर गैस सब्सिडी भी नहीं मिल सकती है। हालांकि, रामपुर में आधार कार्ड पहले भी बनाए…

Read More

मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिले पानवी के लोग

सांगला (किन्नौर)। निचार ब्लाक की पानवी पंचायत के लोग शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में सीएम से मिले लोगों ने सीएम से पानवी सड़क का काम शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस सड़क का कार्य लंबे समय से अधर में लटका है। काम पूरा न होने के कारण उनको सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने पानवी हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पानवी पंचायत के…

Read More

किन्नौर के निचार में गैस के लिए हायतौबा

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के निचार खंड में करीब 13 हजार उपभोक्ताओं को चार माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दिसंबर 2012 से निचार, रूपी, तरांडा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा और नाथपा पंचायतों में रसोई गैस की आपूर्ति न होने के चलते लोगों को दो वक्त का खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई दफा प्रशासन से भी शिकायत की, लेकिन फिर भी लोगों को रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। क्षेत्रवासियों वीरेेंद्र नेगी,…

Read More