सांगला (किन्नौर)। जिला के रक्छम स्थित शमशीर देवता के मंदिर में मंगलवार देर शाम को लाखों की अष्टधातु, सोने और चांदी की मूर्तियों पर चोर हाथ साफ कर गए। चोर मंदिर के दरवाजे को उखाड़ कर मंदिर में रखी इन दस मूर्तियों को चुराकर चलते बने। सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रक्छम स्थित शमशीर मंदिर में देर…
Read MoreCategory: Kinnaur
कांग्रेस ने हर वर्ग को दी राहत : डोगरा
सांगला (किन्नौर)। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आए बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस सेवादल के प्रवक्ता विजय डोगरा ने किन्नौर में दावा किया कि प्रतिभा सिंह भारी बहुमत के साथ जीत कर लोकसभा पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे जय राम ठाकुर प्रतिभा सिंह के आगे कहीं भी खड़े नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में किन्नौर में विकास के कार्य ठप पड़े रहे। वहीं, जेपी कंपनी ने भी भाजपा की शह पर यहां के…
Read Moreठेकेदार को ठोंका 11.30 लाख जुर्माना
सांगला (किन्नौर)। जिला के भावानगर में बन रहे बस अड्डे के निर्माण में हुई देरी पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। लोनिवि ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को 11 लाख 30, 869 का जुर्माना ठोंका है। वहीं, बस अड्डे का काम दूसरे ठेकेदार को देने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। लोनिवि ने साफ कर दिया है कि अगर ठेकेदार ने जुर्माना अदा नहीं किया तो विभाग ठेकेदार को भविष्य में किसी भी काम का टेंडर जारी नहीं करेगा। प्रदेश सरकार ने…
Read Moreभाजपा ने प्रदेश को कर्ज में डुबोया : प्रतिभा
सांगला (किन्नौर)। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कटगांव में जनसभा की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अपने घर में ही पानी का संकट दूर नहीं कर पाए जबकि वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर के लिए 68 करोड़ की पेयजल योजना शुरू की है। इससे साफ है कि भाजपा कार्यकाल में प्रदेश के लोगों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को 30 हजार रुपये से अधिक के कर्ज में डुबो दिया लेकिन प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में…
Read Moreभावानगर में 34 हजार के मोबाइल ले उड़े चोर
भावानगर (किन्नौर)। भावानगर स्थित एक दुकान से चोर करीब 34 हजार रुपये के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर गए। घटना का पता उस समय लगा जब दुकानदार सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा। उसने देखा की दुकान का शटर खुला हुआ है। दुकान में देखा तो वहां से नोकिया के आठ फोन गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए अपने बयान में दुकान के मालिक त्रिलोक चंद ने बताया कि दुकान से आठ नए मोबाइल और एक उनका…
Read Moreपांच से विस उपाध्यक्ष किन्नौर दौरे पर
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी पांच जून से किन्नौर पर दौरे पर आ रहे हैं। अपने दस दिन के दौरे के दौरान जगत सिंह नेगी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। पांच जून को वह सुमरा, शलखर, चांगो, मालिंग, नाको, लियो में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद हांगो में रात्रि विश्राम करेंगे। छह जून को चुलिंग, डुबलिंग और नेसंग में जनसभा के बाद कानम में रात्रि ठहराव होगा। सात जून को लाबरंग, स्पीलो, आसरंग, लिप्पा तथा जंगी…
Read Moreरल्ली के पास छह से आठ घंटे जाम
सांगला (किन्नौर)। जिले में क्षमता से अधिक भार लेकर पहुंच रहे ट्रक आम लोगों के साथ-साथ यहां देश विदेश के सैलानियों के लिए भी किसी आफत से कम नहीं हैं। क्षमता से अधिक भार होने के कारण ट्रक मार्ग में हर कहीं फंस रहे हैं। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटों जाम लगा रहता है। इधर, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ऐसे भारी वाहनों की जांच होनी चाहिए और इनके घाटी में प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। ट्रकों के फंस जाने से मार्ग पर छह से आठ…
Read Moreपुलिस थानों में जमा करवाएं शस्त्र
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मंडी संसदीय सीट पर होने वाले उप चुनाव के चलते जिला के सभी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्र पुलिस थानों में जमा करवाने होंगे। इसके लिए सभी शस्त्र धारकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर कै. जेएम पठानिया की ओर से जारी आदेश के अनुसार मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के दौरान जिला में कानून व्यवस्था को कायम रखने और शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव का कार्य पूरा करवाने के दृष्टिगत क्रिमिनल प्रोसीजर कोड 1973 की धारा 144 के तहत जिला…
Read Moreनिचार में नहीं बने आधार कार्ड
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के निचार खंड की निचार पंचायत में लोगों के अभी तक आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। इस कारण लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि एक बार यहां आधार कार्ड बनाने के लिए कंपनी के लोग आए थे, लेकिन वे केवल 80 लोगों के आधार कार्ड बना कर चलते बने, जबकि तीन हजार के करीब लोग अभी भी आधार कार्ड के लिए इंतजार कर रहे हैं। पंचायत के ग्रादे, पुजे, नंगानी, काश्पो और पैलारिगं गांवों के करीब 3000 लोगों के…
Read Moreक्रिकेट खिताब पर रेड इलेवन काबिज
रिकांगपिओ (किन्नौर)। यूनीक स्टार एसोसिएशन नेसंग की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। पांच दिन तक चली इस प्रतियोगिता में रेड इलेवन स्पीलो ने जीत दर्ज की। जबकि, नेसंग की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 33333 रुपये ट्राफी, जबकि उपविजेता को 11111 रुपये नकद और ट्राफी भेंट की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य राम सिंह नेगी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज खेलाें…
Read More