
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी पांच जून से किन्नौर पर दौरे पर आ रहे हैं। अपने दस दिन के दौरे के दौरान जगत सिंह नेगी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। पांच जून को वह सुमरा, शलखर, चांगो, मालिंग, नाको, लियो में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद हांगो में रात्रि विश्राम करेंगे। छह जून को चुलिंग, डुबलिंग और नेसंग में जनसभा के बाद कानम में रात्रि ठहराव होगा। सात जून को लाबरंग, स्पीलो, आसरंग, लिप्पा तथा जंगी में जनसभा करेंगे। आठ जून को आकपा, खादरा, पूर्बनी, पोवारी, तांगलिंग, बारंग में कार्यक्रम में भाग लेंगे। नौ को सकिब्बा, रिस्पा, ठंगी, ज्ञाबुंग में जनसभा के बाद कल्पा में रात्रि विश्राम करेंगे, दस जून को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर की आमसभा में भाग लेंगे। इसके बाद 11 जून को रल्ली, सापनी, कनई, किल्बा, शोंग तथा ब्रुआ में जनसभा के बाद कल्पा में रात्रि विश्राम होगा। 14 जून को शिगरचा, नालिंग-2 तथा मजगंाव में जनसभा करेंगे। 15 को कंबा, छोटा कंबा तथा घरशु में जनसभा के बाद सोलारिंग में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 16 जून को काचरंग, नाथपा, कंडार एवं चगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे और लोगों की समस्याओं का भी समाधान करेंगे।
