एफआरयू सलूणी को जल्द मिलेगी जमीन

धर्मशाला। तपोवन विस सत्र की कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि एफआरयू सलूणी के लिए जल्द ही जमीन मुहैया करवाई जाएगी। विभाग ने जो भूमि देखी है, उसकी वन विभाग से एनओसी ले ली जाएगी तथा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डलहौजी की विधायक आशा कुमारी की ओर से प्रश्नकाल में उठाए सवाल के जवाब में कौल सिंह ने कहा कि सलूणी एफआरयू अस्पताल के लिए जल्द ही नये भवन का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही पीएचसी बरांगल के लिए नए भवन…

Read More

नूरपुर अस्पताल में मिलेगी 24 घंटे टेस्ट सुविधा

नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब महंगे लैब टेस्ट के लिए निजी क्लीनिकों में जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल में ही रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की दरों पर सस्ते लैब टेस्ट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा मरीजों को अस्पताल की लैब टाइमिंग के बाद भी मिलेगी। इससे खासकर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को ब्लड शूगर और ईसीजी करवाने के लिए प्राइवेट लैबों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने दवा कंपनी रेनबैक्सी की एसआरएल लिमिटेड के…

Read More

शिक्षा के मंदिरों में नशे का सुरूर

धर्मशाला। स्कूलाें और कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे युवा नशे की गर्त में जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। इसका खुलासा फोरेंसिक लैब में पहुंचे मामलों से हुआ है। बीते दो माह में यहां 90 के करीब ऐसे मामलों की जांच चल रही है। जबकि इस वर्ष प्रदेशभर से 700 के करीब मामले जांच के लिए पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 17 वर्ष की आयु वाले छात्र नशीले कैप्सूल लेने के आदी हो गए हैं। कक्षा शुरू होने से पहले ही छात्र नशीले कैप्सूलों का…

Read More

मेरी फोटो को सीने से.. पर लगे ठुमके

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ठाकुर महाविद्यालय ढलियारा में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. राम प्रकाश गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएड कक्षा की छात्राओं तमन्ना और उसकी सहेलियों की ओर से दहेज प्रथा पर प्रस्तुत की गई लघु नाटिका ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। एकल नृत्य में हीना वालिया द्वारा मेरी फोटो को सीने से यार, चिपका ले सईयां फेविकोल से.. गाने पर दी गई प्रस्तुति ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभा खोज कार्यक्रम में…

Read More

दाड़ी के उत्तम बने असिस्टेंट कमांडेंट

धर्मशाला। दाड़ी के रहने वाले उत्तम चंद असम राइफल में कमीशन पास कर असिस्टेंट कमांडेंट बने हैं। इससे पहले उत्तम सेना में हवलदार के पद पर सेवाएं दे रहे थे। क्लर्क पद पर सेवाएं देते हुए उत्तम चंद ने एक वर्ष तक कठिन पढ़ाई कर कमीशन पास किया। अब उत्तम असम राइफल में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर सेवाएं देंगे। उत्तम चंद धर्मशाला के दाड़ी के रहने वाले हैं। उत्तम जमा दो तक पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना में भर्ती हुए थे। गया में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उत्तम…

Read More

नागनी में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

नूरपुर (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के अंतर्गत नागनी के समीप पछाह गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन लाल (48) पुत्र खुशी राम निवासी बाण (नागनी) के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को मदन लाल अपने ट्रैक्टर एचपीके-6269 को लेकर वापस घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में नागनी के समीप पछाह में उतराई में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक मदन लाल की मौके पर मौत हो…

Read More

कांगड़ा सुरंग का जल्द होगा विस्तार

धर्मशाला। तपोवन विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एनएच-88 में दौलतपुर चौक के पास निर्मित पुरानी सुरंग का जल्द ही विस्तारीकरण किया जाएगा। 79 मीटर लंबी इस सुरंग से बड़े वाहन नहीं गुजर पाते। जिसके चलते कांगड़ा जिले में स्थापित उद्योगों के विकास में भी दिक्कत आ रही है। यह दिक्कत अब जल्द ही दूर हो जाएगी। सीएम ने कहा कि यह मामला रीजनल ऑफिसर एमओआरटी एंड एच चंडीगढ़ से विचार-विमर्श करके आगामी वर्ष की वार्षिक योजना में प्रस्तावित किया जाएगा, ताकि…

Read More

सीएम से मिलने को मिली तो सिर्फ तारीख

धर्मशाला। तपोवन में विधानसभा गेट के बाहर विकलांग दंपति दो मासूम बच्चियों के साथ छह दिन तक भटकता रहा, लेकिन मुख्यमंत्री को इस दंपति के साथ मिलने का वक्त नहीं मिला। हद तो तब हो गई जब छह दिन बाद भी इस बेसहारा परिवार का सीएम से मिलने के लिए पास तक नहीं बना। अक्षम पति और पत्नी विस सत्र के दौरान रोजाना सुबह सीएम से मिलने आ जाते थे और शाम तक इंतजार करने के बाद मायूस लौट जाते थे। यह परिवार रोज सीएम से मिलने के लिए आवेदन…

Read More

आरकेएस के तहत हो लिफ्टों की मरम्मत

धर्मशाला। तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह ने नियम 324 के अंतर्गत अस्पतालों में लिफ्टों की मरम्मत का मामला उठाया। इस पर उन्होंने मरम्मत कार्य आरकेएस के तहत करवाए जाने का सुझाव भी रखा। हालांकि, इसके जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग के विद्युत मंडल के माध्यम से करवाया जा रहा है। आरकेएस के तहत मरम्मत के बारे में विचार किया जाएगा। साथ ही रामपुर अस्पताल में लंबे समय से बंद…

Read More

मंदिर अधिकारी की वित्तीय शक्तियां छीनीं

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी की तफ्तीश सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम देहरा विनय कुमार ने पूरी करके रिपोर्ट जिलाधीश कांगड़ा को भेजी है। जांच रिपोर्ट में ज्वालाजी मंदिर अधिकारी पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। मंदिर आयुक्त एवं जिलाधीश कांगड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वालाजी मंदिर अधिकारी की वित्तीय शक्तियां छीनने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब संबंधित मंदिर अधिकारी किसी प्रकार का सरकारी लेनदेन तथा अन्य कामकाज नहीं कर पाएगा। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद मंदिर अधिकारी पर सस्पेंड होने की…

Read More