
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ठाकुर महाविद्यालय ढलियारा में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. राम प्रकाश गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएड कक्षा की छात्राओं तमन्ना और उसकी सहेलियों की ओर से दहेज प्रथा पर प्रस्तुत की गई लघु नाटिका ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। एकल नृत्य में हीना वालिया द्वारा मेरी फोटो को सीने से यार, चिपका ले सईयां फेविकोल से.. गाने पर दी गई प्रस्तुति ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभा खोज कार्यक्रम में नेहा की टीम ने पहला, सुचिता की टीम ने दूसरा और लवली की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लघु नाटिका में तमन्ना एंड ग्रुप पहले, लवली ग्रुप दूसरे व मनीश कुमार ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। एकलगान में नितिका को पहला, शिखा को दूसरा और कोनिका शर्मा को तीसरा स्थान मिला। एकल नृत्य में हिना वालिया ने पहला, सपना ने दूसरा, लवली ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में मीना ग्रुप प्रथम, लवली ग्रुप दूसरे और मोनिका ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वंदना ने पहला, यशपाल ने दूसरा और युसुफ खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। मॉडलिंग में हिना वालिया को पहला, रेशमा को दूसरा और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर प्रवक्ताओं में सुधीश अवस्थी, सतीश वालिया, विजय, संजीव शर्मा, अदिति हंस, रीता, ईशा शर्मा, अल्का शर्मा, मंदाकिनी, मीना, सोनिया शर्मा, संजीव कुमार और सिकंदर चावला मौजूद रहे।
