नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब महंगे लैब टेस्ट के लिए निजी क्लीनिकों में जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल में ही रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की दरों पर सस्ते लैब टेस्ट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा मरीजों को अस्पताल की लैब टाइमिंग के बाद भी मिलेगी। इससे खासकर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को ब्लड शूगर और ईसीजी करवाने के लिए प्राइवेट लैबों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने दवा कंपनी रेनबैक्सी की एसआरएल लिमिटेड के…
Read MoreCategory: Kangra
नूरपुर अस्पताल में मिलेगी 24 घंटे टेस्ट सुविधा
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब महंगे लैब टेस्ट के लिए निजी क्लीनिकों में जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल में ही रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की दरों पर सस्ते लैब टेस्ट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा मरीजों को अस्पताल की लैब टाइमिंग के बाद भी मिलेगी। इससे खासकर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को ब्लड शूगर और ईसीजी करवाने के लिए प्राइवेट लैबों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने दवा कंपनी रेनबैक्सी की एसआरएल लिमिटेड के…
Read Moreनागनी में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
नूरपुर(कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के अंर्तगत नागनी के समीप पछाह गांव में एक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन लाल (48) पुत्र खुशी राम निवासी बाण (नागनी) के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को मृतक मदन लाल अपने ट्रैक्टर एचपीके-6269 को लेकर वापस घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में नागनी के समीप पछाह में उतराई में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक मदन लाल की मौके पर…
Read Moreप्राचार्य के खिलाफ एबीवीपी का मोरचा
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने कॉलेज की समस्याओं तथा मांगों को लेकर सोमवार को प्राचार्य का घेराव किया। सीएससीए प्रधान आदित्य शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने प्रिंसिपल से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा। सीएससीए प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्राचार्य राजनीति कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की ओर से उद्घाटन की गई आईटी लैब में छात्रों को सुविधा नहीं मिल पा रही। बीबीए, बीसीए तथा बॉयोटेक के लिए सेमीनार हॉल क्यों नहीं दिया गया।…
Read Moreनायब सूबेदार मर्डर में गिरफ्तारी जल्द!
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के अप्पर डाढ में हुई नायब सूबेदार की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंच सकते हैं। पुलिस यह दावा कर रही है। हालांकि, किसी का नाम पुलिस नहीं बता रही है। पुलिस को मामले में कई सुराग हाथ लगे हैं। शक के आधार पर गिरफ्तारियां हो सकती हैं। हालांकि, एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी मर्डर में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने सोमवार को कई लोगों से पूछताछ की।…
Read Moreघिरथोली में दोमंजिला मकान में भड़की आग
बैजनाथ (कांगड़ा)। समीपवर्ती गांव घिरथोली निवासी ब्रह्म दास के घर की ऊपरी मंजिल आग की भेंट चढ़ गई। आग की सूचना लगते ही आसपास के घरों के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने कूहल में चल रहे पानी की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण बिजली तारों का शॉर्ट होना बताया जा रहा है। एसडीएम संदीप सूद ने मौके का दौरा कर हालात का जायजा लिया है। विधायक किशोरी लाल ने प्रभावितों की उचित सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। घटना का…
Read Moreबारिश ने लगाया सूखे पर मरहम
नूरपुर (कांगड़ा)। मौसम के अचानक करवट बदलते ही किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। पिछले करीब डेढ़ माह से गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए बारिश के इंतजार में आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे किसानों की मुराद पूरी हो गई है। यह बारिश रबी सीजन की फसलों खासकर गेहूं के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। इससे पहले कांगड़ा जिले के निचले मैदानी इलाकों में ड्राई स्पेल के चलते असिंचित क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई में पिछड़े किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें झलकने लग पड़ी…
Read Moreखराब मौसम में बिजली भी दे गई दगा
धर्मशाला। एक तरफ कांगड़ा की ऊपरी पहाड़ियाें में बर्फबारी से जिला भर में शीतलहर का प्रकोप रहा, वहीं रविवार को दिन भर बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों और सैलानियों को मुश्किल में डाले रखा। मैकलोडगंज में बिजली गुल होने से बाहरी राज्यों से आए पर्यटक होटलों में ठंड से ठिठुरते रहे। बाजारों में भी दुकानदार बिजली गुल होने के बाद आग सेंककर समय पास करते दिखे। विद्युत बोर्ड के अनुसार गज पावर हाउस में बिजली की वोल्टेज बढ़ने से लोड बढ़ गया। इससे बार-बार लाइट बंद करनी पड़ रही थी।…
Read Moreजरूरत पड़ी तो लेंगे आप का साथ: महेश्वर
कांगड़ा। हिलोपा अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि आप आदमी पार्टी की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब तीसरे विकल्प को मौका दे रही है। चूंकि आप और हिलोपा के मुद्दे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, इसलिए जरूरत पड़ी तो निकट भविष्य में हिलोपा आप का साथ लेने पर विचार भी कर सकती है। आप के साथ हिलोपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात के बारे में उन्होंने इंकार नहीं किया। महेश्वर सिंह कांगड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। खुद की ओर से…
Read Moreहोटलों में आक्युपेंसी 30 से 50 फीसदी पहुंची
धर्मशाला। धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हो गया है। शनिवार को मौसम खराब होने पर रविवार को पर्यटक नगरी में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। दो तीन दिन पहले पर्यटन नगरी धर्मशाला पहुंचे पर्यटकों ने ताजा हिमपात के बाद यहां रुकने का प्लान अब लंबा कर लिया है। दिल्ली के रहने वाले अमनदीप, अमित कुमार, रविंद्र जैन, लुधियाना से शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, सूरत से अजीत शाह और सुमित पाल ने बताया कि वे व्हाइट क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं।…
Read More