नागनी में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

नूरपुर(कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के अंर्तगत नागनी के समीप पछाह गांव में एक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन लाल (48) पुत्र खुशी राम निवासी बाण (नागनी) के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को मृतक मदन लाल अपने ट्रैक्टर एचपीके-6269 को लेकर वापस घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में नागनी के समीप पछाह में उतराई में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक मदन लाल की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस प्रभारी जीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्ट के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल नूरपुर में रखा गया है। उधर, डीएसपी राजीव अत्री ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts