सीआईडी का छापा, 500 पेटी शराब पकड़ी

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर तहसील के घरूण गांव में सीआईडी की धर्मशाला और पालमपुर टीमों ने संयुक्त रूप से छापामार कर करीब 500 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। शराब की यह बड़ी खेप दुकानदार पंकज पंकू ने अपने रेस्तरां, घर और पशुशाला में छिपाई हुई थी। सीआईडी को इस अवैध शराब के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सीआईडी की दोनों टीमों ने जाल बिछाकर दुकानदार पंकज पंकू को रंगे हाथ पकड़ लिया। शराब की इस खेप की सप्लाई कहां से आई थी, इसके बारे में सीआईडी जानने में…

Read More

धूमल सूबे पर छोड़ गए 13 हजार करोड़ कर्ज

धर्मशाला/रैत/लंज। चड़ी और हारचक्कियां में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मीडिया में भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी ही छाए हुए हैं। टीवी चैनल पर छोटे से विज्ञापन पर लाखों रुपये लगते हैं। प्रचार पर अरबों रुपये खर्च करने के लिए आखिर मोदी कहां से ला रहे हैं। इस पर चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए। मोदी के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता दरकिनार कर दिए गए हैं। धूमल तानाशाही में विश्वास रखते हैं। धूमल सरकार प्रदेश पर 13 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर गई…

Read More

पपरोला में एक रात में तीन घरों में सेंध

पपरोला (कांगड़ा)। पपरोला कस्बा के वार्ड 10 और 7 में सोमवार रात्रि चोरों ने 3 घरों में सेंध लगा दी। चोर 2 घरों से कोई भी कीमती सामान चुराने में नाकाम रहे, जबकि एक घर से बर्तन, कपड़े और कुछ नकदी उड़ा ले गए हैं। उधर, बैजनाथ पुलिस ने शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 10 में चोरों ने सोमवार रात्रि किशोरी लाल के कच्चे मकान से बर्तन, जैकेट्स और करीब 5 हजार की…

Read More

चर्च में नहीं आने दिए सैलानी, होगी जांच

धर्मशाला। मैकलोडगंज स्थित चर्च पर फिल्म यूनिट के कब्जे को लेकर जिला प्रशासन जांच बैठाएगा।  उपायुक्त सी पालरासु का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। सोमवार को मैरीकॉम फिल्म की शूटिंग के लिए दिन भर चर्च को बंद रखा गया था। चर्च में सोमवार को कोई भी पर्यटक नहीं जा पाया था। वहीं, मीडिया को भी चर्च में जाने से रोक दिया गया था। इस दौरान फिल्म यूनिट के सदस्यों ने मीडिया से बदसलूकी भी की थी। वहीं, मैकलोडगंज के सेंट जॉन चर्च में सोमवार को हुई मैरीकॉम…

Read More

पंजाब-हरियाणा के मुख्य न्यायाधीश ने ज्वालाजी में नवाया शीश

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। चैत्र नवरात्र के महापर्व पर रामनवमी के दिन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मां ज्वालादेवी के दर्शन के लिए परिवार संग पहुंचे। मुख्य न्यायाधीश संजय कृष्ण कौल ने पत्नी शिवानी कौल, बेटियों आकांक्षा, उपासना सहित मां ज्वाला देवी के दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा। उन्होेंने अपने कुल पुरोहित प्रमोद शर्मा की ओर से मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करर्वाई और अपने परिवार की वंशावली के बारे में जानकारी हासिल की। ज्वालादेवी के दरबार में पूर्वजोें की ओर से लगवाए गए मारबल के चक्के के भी दर्शन किए। इस…

Read More

धरने से आवाज बुलंद करेंगे पौंग विस्थापित

नूरपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापित बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति की बैठक सोमवार को समिति के प्रबंध निदेशक अश्वनी कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार की ओर से पौंग बांध विस्थापितों की मांगों पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई न होने के विरोध स्वरूप 9 अप्रैल को राजा तालाब स्थित उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास कार्यालय के समक्ष दो घंटे का सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया गया। अवस्थी ने बताया कि अगर प्रदेश सरकार ने फिर भी पौंग बांध विस्थापितों की मांगों पर कोई अमल नहीं किया…

Read More

बस स्टैंड की समस्या बरकरार, जाम से परेशानी

पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में आए दिन लग रहे जाम से लोग मुश्किल में हैं। पंचरुखी में पिछले कई साल से बस स्टैंड की समस्या बनी हुई है। आज तक न तो कांग्रेस और न ही भाजपा ने इस तरफ ध्यान दिया है। व्यवसायी विनोद भूरिया ने कहा कि मुख्य बाजार में सारा दिन जाम लगा रहता है। जब तक पिछली बस नहीं आती, आगे वाली जाने का नाम नहीं लेती। जिससे जाम लगा रहता है। व्यवसायी यशपाल शर्मा और विरेंद्र राणा ने कहा कि रेलवे लाइन के ऊपर ब्लॉक…

Read More

चार माह से चल रहा था पैसे हड़पने का खेल

धर्मशाला(आत्मा राम)जिले के एक कंप्यूटर सेंटर में कौशल विकास भत्ते के नाम पर कोर्स कर रहे छात्रों को चार माह से राशि नहीं दी गई है। सेंटर में 70 के करीब छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन्होंने कोर्स पूरा करने के लिए कौशल विकास भत्ते के लिए आवेदन किया था। इसके बाद इन्हें कोर्स के साथ-साथ भत्ता दिया जाना था मगर कंप्यूटर सेंटर संचालक ने अपनी मनमर्जी करते हुए छात्रों को भत्ते की राशि जारी नहीं की। सूत्रों के अनुसार सेंटर में चार माह से कुछेक छात्रों को भत्ते की…

Read More

दो प्रधानों को जान से मारने की धमकी

जवाली (कांगड़ा)(संजय धीमान)क्षेत्र के दो पंचायत प्रधानों को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत थाने में मामला दर्ज हो गया है। धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम पंचायत पलोहड़ा के प्रधान डॉ. राजिंद्र सिंह तथा लुधियाड़ पंचायत प्रधान सेवा सिंह ने पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह वे दोनों सैर करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि मेरी पत्नी भाग गई है। उसे वापस लाओ। इस दौरान गाली गलौज भी करता…

Read More

पीएचसी में नहीं होते प्रसव

धर्मशाला(आत्मा राम)जिले में एक दर्जन पीएचसी में ही महिलाओं को प्रसव की सुविधा मिल रही है। 80 के करीब प्राइमरी हेल्थ सेंटर हैं। इस कारण महिलाआें को सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिले में स्वास्थ्य विभाग महज 19 डिलीवरी सेंटर ही स्थापित कर पाया है। प्रसव की स्थिति में महिलाओं को उपमंडलीय और सिविल अस्पतालाें में प्रसव करवाने जाना पड़ रहा है। कायदे से हर पीएचसी में प्रसव करवाने का प्रावधान होना चाहिए। उधर, पीएचसी में प्रसव करवाने की सुविधा न…

Read More