छह दिन की कठिन चढ़ाई और गजब का उत्साह। इसी बुलंद हौसले के साथ यूरोप की सबसे ऊंची चोटी भी हिम्मत कम नहीं कर पाई। यह कहना है आकृति हीर का। अब अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट को छूना है। उन्होंने कहा कि एलब्रुस (18510 फीस) चोटी पर तिरंगा फहराकर उन्हें उतना ही फख्र महसूस हो रहा है, जितना देश की सरहदों की रक्षा करने वाले सिपाही को कोई जंग जीतने पर होता है। 24 जुलाई को एलब्रुस चोटी को फतह करने वाली नूरपुर के सुल्याली की आकृति पत्रकारों से बातचीत…
Read MoreCategory: Kangra
तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। तीन दिन पहले नगरोटा बगवां के बाल मेले में उत्साहपूर्ण शिरकत करते दिखे तीन नौजवानों की हादसे में दर्दनाक मौत से हर कोई गमगीन है। इनमें से दो अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बलधर-जसौर संपर्क मार्ग पर मंगलवार को हुई घटना में तीन युवकों की मौत ने जहां उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं आपदा प्रबंधनको लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक एक के बाद एक गिरे भारी-भरकम पत्थरों से…
Read Moreमहिला से भारी मात्रा में शराब बरामद
धर्मशाला। इंदौरा के मंड इलाके के साथ लगते त्रियोड़ा गांव में मंगलवार सुबह सीआईडी की टीम ने छापामारी कर शराब की भट्ठी से 4 लाख एमएल अवैध देसी शराब (लाहण) बरामद की है। सीआईडी सूत्रों के मुताबिक इसी गांव की महिला लंबे समय से भट्ठी से लाहण निकाल रही थी। हर रोज काफी संख्या में लोग लाहण पीने भट्ठी जा रहे थे। इसे लेकर लोग सीआईडी को लंबे समय से शिकायतें भी कर रहे थे। टीम ने मंगलवार को छापामारी के दौरान मौके पर ही 4 लाख एमएल अवैध शराब…
Read Moreरक्कड़ पंचायत को कब होगा लाखों का भुगतान
रक्कड़ (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले की रक्कड़ तहसील के स्थानीय पंचायत प्रधान संजय कुमार ने बताया कि फरवरी 2014 से संपन्न हुए मनरेगा कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। रक्कड़ पंचायत का ही तकरीबन 4 से 5 लाख रुपये का भुगतान फंसा हुआ है। मनरेगा के मजदूर रोजाना पंचायत कार्यालय में आकर पैसे मांगते हैं। कई गरीब परिवारों की हालत ऐसी है कि उनको घर का खर्च तक चलाना मुश्किल हो रहा है। दूसरी ओर ट्रैक्टर मालिकों की ढुलाई भी फंसी हुई है। ट्रैक्टर संचालकों का कहना है…
Read Moreकारगिल शहीदों की शहादत को सलाम
पालमपुर (कांगड़ा)। कारगिल विजय दिवस पर पालमपुर में प्रशासन की ओर से शहीद हुए सूरवीरों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। पालमपुर में एसडीएम भूपेंद्र अत्री ने अमर शहीदों परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा और कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इससे पहले सौरभ वन विहार में जाकर कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, नगर पार्षद शशि राणा, डीएफओ केके गुप्ता, डीएसपी नवदीप सिंह ने…
Read Moreश्रावण अष्टमी मेलों को सजा मां का दरबार
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। श्रावण अष्टमी मेलों के लिए ज्वालाजी में माता का दरबार सज गया है। मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ होगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। मेले में 40 अतिरिक्त कर्मी रखे गए हैं, जो पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। मेले के दौरान मंदिर के गर्भगृह में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर कर्मचारियों, अस्थायी कर्मचारियों, पुजारियों और मेला ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को पहचान पत्र…
Read Moreपति ने गला घोंट कर की थी पत्नी की हत्या
कांगड़ा। कांगड़ा के समीपवर्ती गांव समेला में महिला की हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस छानबीन में पाया है कि महिला के पति ने रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मारा है। मृतका के पति ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति ने यह दुस्साहस क्यों किया, इसका पता पुलिस पूछताछ में ही चल पाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों…
Read Moreगुड न्यूज! धर्मशाला में होगा वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर-नवंबर 2014 में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच देखने का मौका मिलेगा। इस बार धर्मशाला में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच भिड़ंत होगी। अनिल कुंबले की अध्यक्षता में आयोजित बीसीसीआई की टेक्निकल कमेटी की बैठक और राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बीसीसीआई टूर प्रोग्राम एंड फिक्सर कमेटी की बैठक में भारत और वेस्ट इंडीज की सीरीज के दौरान धर्मशाला में एक वनडे करवाने का फैसला लिया गया है। धर्मशाला के अलावा कोलकाता, विशाखापटनम, कोची और कटक में इंडिया-वेस्ट इंडीज के बीच…
Read Moreमांगें न मानी तो होगा आंदोलन
धर्मशाला। मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ जिला कांगड़ा की बैठक धर्मशाला में संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के सदस्यों ने सरकार की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। संघ का आरोप है कि छह साल से उनकी मांगों को लंबित रखा गया है। संघ ने चेताया है कि अगर 15 दिन के भीतर उनकी मांगें न मानी गई तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। बैठक में सदस्यों ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में 250 प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरने, 57…
Read Moreइराक हिंसा पर आया दलाईलामा का पहला बयान
इराक, इजराइल और गाजा में चल रहे अशांत माहौल और हिंसा को लेकर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने पहली बार अपना बयान जारी किया है। उन्होंने इन देशों में चल रही अहिंसा पर दुख व्यक्त किया है। कालचक्र से वापस धर्मशाला लौटने के बाद धर्मगुरु ने कहा कि इराक, इजराइल और गाजा में इस्लाम, बौद्ध, हिंदू, जैन, ईसाई आदि विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। ये सभी धर्म हमें प्यार, दया, क्षमा, सहनशीलता और भाईचारे का संदेश देते हैं। अगर इन धर्मों को मानने वाले लोग ऐसे अहिंसक कृत्यों में संलिप्त…
Read More