पटवारियों के 1156 पदों के लिए अब तक आए सवा दो लाख आवेदन

शिमला हिमाचल में भरे जाने वाले पटवारियों के 1156 पदों के लिए सवा दो लाख से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। सोमवार आवेदन की आखिरी तारीख है। जिलों में डाक के माध्यम से आए कई आवेदन अभी खुले भी नहीं हैं। संभावित है कि संख्या ढाई लाख तक पहुंच जाए। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल हैं। जिला कांगड़ा में एक पद के लिए 400 और मंडी में 200 से ज्यादा के बीच मुकाबला है। कांगड़ा जिला…

Read More

दुल्हन की तरह सज गईं हिमाचल की शक्तिपीठ, ऐसे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

चामुंडा/ज्वालामुखी/कांगड़ा हिमाचल की पांचों शक्तिपीठ शरद नवरात्र के लिए दुल्हन की तरह सज गई हैं। सुरक्षा-व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं, माता के सुविधापूर्वक दर्शन के इंतजाम प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने पूरे कर लिए हैं। देश-विदेश से लाए गए अलग-अलग किस्मों के फूलों से किया गया मां के भवनों का श्रंगार भक्तों को मन मोह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी चेकिंग के बाद ही यात्रियों को मंदिरों के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की भी पूरी नजर रहेगी।मां बज्रेश्वरी: सुबह पांच बजे माता बज्रेश्वरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं…

Read More

नवरात्र के शुभ मुहुर्त में ही नामांकन भरेंगे उम्मीदवार

 धर्मशाला उपचुनाव धर्मशाला के लिए पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिससे साफ जाहिर है कि शरद नवरात्र के शुभ मुहुर्त में ही उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के टिकट फाइनल न होने के कारण अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवार भी अब नामाकंन पत्र भरने के लिए आगे नहीं आए हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा 10 अन्य उम्मीदवार धर्मशाला हलके से चुनावी मैदान में थे। अब उपचुनाव में अभी तक आजाद या अन्य राजनीतिक…

Read More

सामग्री विक्रेताओं की हर दो साल में होगी ट्रेनिंग, निजी कंपनी से लेना होगा प्रमाण पत्र

धर्मशाला केंद्र सरकार के भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और विनियमन विभाग को नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें सभी खाद्य वस्तु विक्रेताओं को हर दो साल में एक दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया है। इस प्रशिक्षण में होटल, ढाबा कारोबारियों को खाद्य सामग्री बनाने के तरीके और साफ-सफाई की व्यवस्था के  बारे में बताया जाएगा। निजी कंपनियों से प्रशिक्षण के बाद खाद्य वस्तु विक्रेता को कंपनी प्रमाण पत्र और एक किट देगी। प्रशिक्षण देने के लिए मंत्रालय ने हरेक जिले…

Read More

ट्रक और स्कूटी में भीषण टक्कर, मां-बेटे की मौके पर मौत

देहरा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मां-बेटा देहरा से सुनहेत की ओर स्कूटी पर जा रहे थे। लोअर सुनहेत में स्कूटी और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार…

Read More

हिमाचल में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई इतने एमएम बारिश

शिमला हिमाचल में वर्ष 2011 के बाद बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। प्रदेश में चौबीस घंटे में 102.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गत 14 अगस्त, 2011 में चौबीस घंटे में 74 एमएम बारिश हुई थी।थी। राज्य भर में 24 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहली जून से 18 अगस्त, 2019 तक प्रदेश में 530.7 एमएम बारिश हुई, जो कि सामान्य से 3 फीसदी कम है। इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश स्थान  …

Read More

पुलिस भर्ती: धोखाधड़ी ही नहीं, षड्यंत्र रचने का भी दर्ज किया गया है मामला

धर्मशाला पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने धोखाधड़ी के अलावा अन्य कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं। इन धाराओं के चलते आरोपियों को सात साल की कैद के साथ भारी-भरकम जुर्माना भरने की भी सजा हो सकती है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भवारना में अब तक 24 आरोपियों पर पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े के तहत मामले दर्ज हुए हैं। इनमें हरियाणा से 7, उत्तर प्रदेश से 3 और राजस्थान से एक व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा जिला कांगड़ा के 14 युवकों पर…

Read More

पुलिस भर्ती: मिठाई की दुकान करने वाले ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा, अभी तक फरार

धर्मशाला पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी अभी तक फरार है।  जवाली के दरकाटी के बिक्रम ने मिष्ठान भंडार में घाटे के बाद फर्जीवाड़े की यह दुकान चला रखी थी। बिक्रम के पिता हरियाणा सरकार में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे लिहाजा बारहवीं तक उसकी पढ़ाई हरियाणा में हुई। वहीं पर बिक्रम की दोस्ती ऐसे गिरोह के सदस्यों से हुई जो विभिन्न परीक्षाओं में सॉल्वर (दूसरों की जगह परीक्षा देने वाला) का काम करते थे। मिष्ठान भंडार की असफलता व जल्दी अमीर…

Read More

पुलिस भर्ती: ये है मुख्य सरगना जिसने रची पूरी साजिश, घर में दबिश पर पकड़े गए लाखों रुपये

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में बाहरी राज्यों के युवकों को अवैध तरीके से परौर केंद्र में भेजने का सरगना जवाली (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) का बिक्रम पुत्र बंसी लाल निवासी दरकाटी (कांगड़ा) को माना जा रहा है। बिक्रम के नाम का खुलासा परीक्षा केंद्र में हाईटेक उपकरणों के साथ पकड़े गए जवाली के ही युवक ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया।युवक के बयान के बाद ही पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और आरोपी के घर से 11 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ। पुलिस के…

Read More

बेटे को टिकट पर बोले सांसद कपूर- किसी का रिश्तेदार होना गुनाह नहीं

ऊना कांगड़ा जिला से पूर्व मंत्री किशन कपूर के सांसद बनने से खाली हुई धर्मशाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बेटे की उम्मीदवारी पर कपूर कुछ नहीं बोले लेकिन बेटे के लिए टिकट की चाह जरूर झलकी। शनिवार को धर्मशाला जाते हुए ऊना में पत्रकारों से बातचीत में कपूर ने कहा कि किसी का रिश्तेदार होना गुनाह नहीं। फील्ड में काम करने वाले को ही टिकट मिलेगा। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसे सब स्वीकार करेंगे। कांगड़ा जिला में पिछले कुछ दिनों से रमेश धवाला और इंदु गोस्वामी…

Read More