नौ पुलिस कर्मचारियों पर एफआईआर

धर्मशाला पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी बिक्रम चौधरी का सहारा लेकर फर्जी तरीके से भर्ती हुए 9 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई। पालमपुर, धर्मशाला और भवारना थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। बिक्रम ने 2012 में एक, 2015 में 2 और 2017 में हुई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में 6 जवानों को हाईटेक नकल और दूसरे व्यक्ति से पेपर दिलाकर पास करवाया था। एसपी के आदेशों के बाद तीनों पुलिस थानों में सुशील निवासी लुधियाड़ गांव उपमंडल जवाली, विनोद कुमार निवासी फारियां…

Read More

इंडिया अपने यात्रियों को 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ पहुंचाएगी

धर्मशाला ऑफ पर्यटन सीजन में एयर इंडिया अपने यात्रियों को 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ पहुंचाएगी। वहीं वापसी पर इससे भी कम 1260 रुपये यात्रियों को चंडीगढ़ से गगल पहुंचने के लिए खर्च करने होंगे। विमानन कंपनी अपने यात्रियों को यह सस्ती हवाई सेवा 21 से 30 जनवरी के बीच छह दिन के लिए मुहैया कराएगी। गगल से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा 21, 22, 23, 24, 27 और 30 जनवरी को मिलेगी, जबकि वापसी में यह सुविधा 21, 23, 25, 27, 28 और 30 जनवरी को…

Read More

गुलेर में हेरिटेज रिजॉर्ट , गोपालपुर में बनेगा ईको विलेज

धर्मशाला सांकेतिक तस्वीर हिमाचल के कांगड़ा जिले के गुलेर में हेरिटेज रिजॉर्ट का निर्माण होगा। पालमपुर के गोपालपुर में ईको विलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। यह कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान साइन हुए विभिन्न एमओयू में से 21 एमओयू पर पर्यटन विभाग की मुहर के बाद शुरू होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। निवेशकों को जमीन उपलब्ध हो चुकी है। निवेशकों ने निर्माण कार्य से पूर्व की संबंधित सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं। इन्वेस्टर्स मीट के दौरान साइन…

Read More

हड़ताल पर जाने से एक दिन का मानदेय काटा जाएगा

पालमपुर (कांगड़ा) सांकेतिक तस्वीर ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बीते बुधवार को प्रदेश भर में हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। इन महिला कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं जा पाए और न ही उन्हें खाना मिल पाया। हड़ताल पर गईं कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब कर ली गई है। महिला एवं बाल विकास के एक अधिकारी बताया कि बुधवार को हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। उनके…

Read More

कंपार्टमेंट के लिए 450 रुपये की बजाए 2450 रुपये फीस

धर्मशाला सांकेतिक तस्वीर मार्च 2019 में वार्षिक परीक्षा परिणाम में दसवीं और बारहवीं के कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन और शिक्षा बोर्ड की लेटलतीफी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अब दसवीं और बारहवीं के छात्रों को मार्च 2020 में प्रस्तावित परीक्षा के लिए कंपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए 450 की बजाए 2450 रुपये फीस भरनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन तो मांगें, लेकिन संबंधित स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन करने का गेटवे का…

Read More

बगदादी के मारे जाने पर कांगड़ा-मंडी में फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई

धर्मशाला इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सरगना अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने पर कांगड़ा और मंडी जिले में पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटीं। कांगड़ा जिले के अमन, संदीप, इंद्रजीत और मंडी जिले के सुंदरनगर के हेमराज समेत 40 भारतीय की बंधक बनाने के बाद आईएस आतंकियों ने 2014 में इराक के मोसुल में हत्या कर दी थी। हिमाचल के चारों युवकों के परिवार वालों ने बगदादी के अमेरिकी सैनिकों के हाथों मारे जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया। अमन के परिजनों का कहना था कि अमरीकी…

Read More

धर्मशाला से चंडीगढ़ की हवाई सैर मात्र 1712 रुपये में

 धर्मशाला मात्र 1712 रुपये में विमानन कंपनी एयर इंडिया धर्मशाला से चंडीगढ़ की हवाई सैर करवाएगी। नई दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर उतरने वाली इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलकर चंडीगढ़ में एक स्टॉप बनाया जाएगा। यह शेड्यूल 16 नवंबर से बदला जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने यह कदम कम हो रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए उठाया है। दूसरी ओर हेली सेवा पवनहंस भी यात्रियों को चंडीगढ़ से गगल एयरपोर्ट पर उतारता है। इसमें प्रति सवारी 6880 रुपये खर्च करना…

Read More

अध्यापक पात्रता परीक्षा टेट के तीन हजार आवेदन रद्द, परीक्षा तिथि भी बदली

 धर्मशाला स्कूल शिक्षा बोर्ड की नवंबर में होने वाली आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए करीब तीन हजार आवेदन रद्द कर दिए हैं। यह आवेदन बिना फीस डिटेल के बोर्ड को मिले हैं। हालांकि, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बिना फीस डिटेल आवेदन करने वालों की सूची जारी कर 23 अक्तूबर तक फीस की डिटेल भेजने के निर्देश दिए थे। बिना फीस डिटेल भेजने वालों की सूची में 3008 आवेदकों के नाम शामिल थे। उधर, शिक्षा बोर्ड सचिव धर्मेश कुमार रामोत्रा ने बताया कि नवंबर में होने वाले टेट…

Read More

बिंदल चुनाव प्रचार कर घटा रहे पद की गरिमा: राठौर

 धर्मशाला फाइल फोटो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने धर्मशाला में जयराम सरकार पर तीखा हमला बोला है। आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल पच्छाद में चुनाव प्रचार में भाग लेकर अपने पद की गरिमा को घटा रहे हैं। पच्छाद में बिंदल जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप कर रहे हैं। भाजपा के चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वे विधानसभा अध्यक्ष की चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। विस अध्यक्ष अगर चुनाव प्रचार करते हुए दिखे तो उनका घेराव किया जाएगा। बिंदल को चुनाव प्रचार करना है तो पहले वह…

Read More

जानिए क्यों रद्द हुआ बॉलीवुड डायरेक्टर चौकस का नामांकन, इसलिए लड़ना चाहते थे चुनाव

धर्मशाला बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर चौकस भारद्वाज महाभारत, महादेव धारावाहिक और हेलो ब्रदर, ब्लैकमेल जैसी फिल्मों में बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर की भूमिका निभाने वाले चौकस भारद्वाज का धर्मशाला उपचुनाव के लिए नामांकन रद्द हो गया है। बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन भरने वाले चौकस का पर्चा चुनाव आयोग ने एचपी आरपी एक्ट 1951 की धारा 5(सी) के तहत रद्द किया है। एक्ट के अनुसार चौकस का नाम हिमाचल की मतदाता सूची में होना चाहिए था लेकिन उनका वोट मुंबई में है। बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर चौकस भारद्वाज राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज, नार्थ जोन के…

Read More