हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने मुफ्त किताबों की वितरण प्रक्रिया तेज की

धर्मशाला कोरोना लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होते ही हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने पहली से आठवीं तक मुफ्त किताबों की वितरण प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी सप्ताह विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। बोर्ड ने सूबे के सभी बुक डिपो खोल दिए हैं, जहां किताबों की खेप पहुंचा दी गई है। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिपो से स्कूलों को किताबें लेनी होंगी। बोर्ड ने 20 अप्रैल तक सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने के लिए खाका तैयार किया है। बोर्ड ने…

Read More

लॉकडाउन : शिक्षा बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने के पक्ष में

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा के लिए प्रमोट करने की तैयारी में है। इसके साथ ही बोर्ड पांचवीं कक्षा के रद्द हुए हिंदी विषय के पेपर को दोबारा न लेने के पक्ष में है। बोर्ड के पदाधिकारी मंगलवार को बैठक कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को यह प्रस्ताव भेजेंगे। बैठक में जमा दो कक्षा की शेष परीक्षाओं और पेपरों के मूल्यांकन को लेकर भी चर्चा की जाएगी। प्रदेश सरकार इससे पहले पहली से चौथी, छठी, सातवीं, नौवीं और…

Read More

मंत्रालय ने जारी किया पत्र, चिकन-मीट की बिक्री से हट सकता है

 पालमपुर (कांगड़ा) कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने चिकन और मीट पर भले ही पाबंदी लगा दी है। लेकिन भारत सरकार ने इसकी बिक्री को आवश्यक चीजों की सूची में डालने की राज्य सरकारों से सिफारिश की है। कई लोगों का यह भी तर्क है कि कोरोना वायरस से लड़ने में चिकन व मीट आदमी की रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्युनिटी) बढ़ाता है। कोरोना वायरस को लेकर फिलहाल प्रशासन ने चिकन और मटन पर पाबंदी लगाई है। चिकन और मीट पर पाबंदी लगाने से इस समय कई भेड़पालक और मुर्गी पालकों…

Read More

कोरोना पॉजिटिव की सेहत इस डाइट के साथ सुधरी,चिकित्सकों की टीम ने किया खुलासा

 धर्मशाला कोरोना वायरस का खौफ जहां पूरी दुनिया में छाया है, वहीं हाई प्रोटीन डाइट से कांगड़ा के पॉजिटिव मरीज की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव हो गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन मरीज की रिपोर्ट सात दिन में पॉजिटिव से निगेटिव हुई है। लंज क्षेत्र के दिनेश कुमार को टांडा अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की टीम ने खांसी-जुकाम की दवा के साथ हाई प्रोटीन युक्त डाइट रूटीन में दी। इससे मरीज की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। सात दिन बाद जब मरीज के खून…

Read More

सर्दी-बुखार से पीड़ित मरीजों की डॉक्टरों को देनी होगी रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

धर्मशाला सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की 28 दिन की रिपोर्ट डॉक्टरों को टोल फ्री नंबर 1077 पर फोन करके देनी होगी। ऐसा न करने वाले निजी व सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।  जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले भर में चल रहे निजी, सरकारी और आयुर्वेदिक अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां सर्दी-बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों की पिछले 28 दिन की पूरी जानकारी हासिल करें।…

Read More

हिमाचल में कोरोना वायरस की दवा तैयार करने का काम शुरू

पालमपुर (कांगड़ा) हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी (आईएचबीटी) संस्थान पालमपुर ने कोरोना वायरस से बचने की दवा बनाने पर काम शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों ने शुरुआती तौर पर इसकी दवा की बनाने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में सब ठीक रहता है तो आईएचबीटी दो-तीन माह में कोरोना से निजात पाने की दवा तैयार कर सकता है। आईएचबीटी ने शुरू में इसके लिए कुछ मॉलिक्यूल्स (कई प्रकार के पदार्थ) की खोज भी की है। सूत्रों की मानें तो आईएचबीटी को इसकी दवा तैयार करने में कुछ लैब को…

Read More

कोरोना वायरस से हिमाचल में पहली मौत

धर्मशाला हिमाचल में कोरोना वायरस से पीड़ित एक तिब्बती नागरिक की मौत हो गई। अमेरिका से लौटे 69 वर्षीय तिब्बती को सोमवार सुबह निजी अस्पताल लाया गया, जहां से कांगड़ा के टांडा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां मरीज ने दम तोड़ा। मरीज की मौत के बाद कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें प्रारंभिक रिपोर्ट में कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अब सैंपल जांच के लिए पुणे भेज दिए हैं। उधर, प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के बाद सोमवार से पूरा हिमाचल आगामी…

Read More

कांगड़ा में होगा पांच हजार बेड का इंतजाम : डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति

धर्मशाला कोरोना वायरस के दो मामले पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन कांगड़ा ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार तक प्रशासन जिले में 5000 बेड की क्षमता का इंतजाम कर लेगा। प्रशासन जिले के सभी अस्पतालों, कई शैक्षणिक संस्थानों और अन्य भवनों को चिह्नित कर रहा है, जहां 5000 बेड की व्यवस्था होगी। कोरोना वायरस फैलने की संभावना को देखते यह 5000 बेड मरीजों को आईसोलेशन पर रखने के लिए बनाए जा रहे हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। टांडा में दोनों पॉजिटिव की हालत स्थिर…

Read More

चीन के वुहान से लौटे बायोलॉजिस्ट ने किया खुलासा,इस वजह से रुका कोरोना वायरस

 धर्मशाला भारत में कोरोना वायरस को लेकर कई प्रकार की अफवाहें हैं। इन्हें समय रहते नियंत्रण में लाना जरूरी है। चीन के वुहान में सभी लोगों ने सरकार की एडवाइजरी का पालन किया, तभी कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सका। सरकार भी अफवाहों पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए। अगर इन पर कंट्रोल नहीं किया तो तीसरी और चौथी स्टेज में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह शब्द  विशेष बातचीत में चीन के वुहान शहर से आए कांगड़ा के माइक्रो बायोलॉजिस्ट सोमराज ने कहे। सोमराज ने कहा कि…

Read More

शिक्षा बोर्ड ने स्थगित कीं 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं

धर्मशाला हिमाचल के जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मामले सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 23 मार्च से शेष बची जमा एक व जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए फिलहाल टाल दिया गया है। जानकारी के अनुसार विश्वभर में पनपे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 11वीं व 12वीं कक्षा की शेष बची बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके लिए 23 मार्च को होने वाली बोर्ड…

Read More