ज्वालामुखी (कांगड़ा) हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र में महिलाओं की चोटी काटने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत कथोग में नकाबपोश दो महिलाओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे 14 वर्षीय लड़की को पकड़कर उसकी चोटी काट दी। इसके बाद महिलाएं भाग गईं। लड़की के पिता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी बेटी अपने चाचा के घर पढ़कर अपने घर वापस आ रही थी। रास्ते में करीब 50 मीटर क्षेत्र में मक्की के खेत थे। लड़की खेत…
Read MoreCategory: Kangra
हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस,वाहनों का पंजीकरण पायलट तौर पर किया जा रहा है शुरू
शिमला प्रदेश सरकार हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन, वाहनों का पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। परिवहन विभाग ने इसका सॉफ्टवेयर तैयार किया है। 27 जुलाई से पायलट तौर पर यह सेवा जिला शिमला और कांगड़ा में शुरू होगी। इसके बाद अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू होनी है। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लाइसेंस के दस्तावेज ऑनलाइन जमा होने के बाद विभाग लोगों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाएगा। इसके बाद लोगों को पास या फेल की…
Read Moreकोरोना से हिमाचल पर्यटन कारोबार को लगी 5000 हजार करोड़ से अधिक की चपत
कुल्लू/ धर्मशाला वैश्विक महामारी कोरोना पहाड़ी राज्य हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर कहर बनकर टूटी है। तीन महीने में पर्यटन कारोबार को 5000 हजार करोड़ से अधिक की चपत लग चुकी है। 50 हजार से अधिक लोगों को या तो रोजगार से हाथ धोना पड़ा है या उनके रोजगार पर संकट की तलवार लटकी है। सैलानियों से सीधे जुड़े 6000 हजार से अधिक होटल, होम स्टे यूनिट और गेस्ट हाउस बंद हैं। कोरोना की मार के ये आंकड़े शिमला, कुल्लू-मनाली, कांगड़ा समेत धर्मशाला, मैकलोडगंज और चंबा जिले के हैं। पूरे…
Read Moreकृषि विवि पालमपुर जल्द उतारेगा बाजार में औषधीय और हर्बल आधारित चाय : कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल
पालमपुर (कांगड़ा) कृषि विवि पालमपुर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के लिए जल्द कई गुणों से भरपूर धौलाधार हिम पालम चाय बाजार में उतारेगा। दावा किया जा रहा है कि आयुर्वेदिक औषधियों से भरपूर यह चाय आदमी के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी। विवि के वैज्ञानिकों ने चाय तैयार कर एक नया प्रयास शुरू किया है। दावा है कि इससे व्यक्ति के शरीर में इम्युनिटी बढ़ेगी, जिससे कोरोना से बचा जा सकता है। विवि इसे अगले सप्ताह तक बाजार में उतार सकता है। विवि का दावा है…
Read Moreधर्मगुरु दलाईलामा के जन्मदिन पर नहीं मनाया जाएगा समारोह,अनुयायी अपने घरों पर ही पूजा-पाठ करके जन्मदिन मनाएंगे
धर्मशाला कोरोना संकट के बीच 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का 85वां जन्मदिन पहली बार मैक्लोडगंज में बिना किसी भव्य समारोह के मनाया जाएगा। दलाईलामा सोमवार को 85 वर्ष के हो जाएंगे। जनवरी में कोरोना वायरस फैलने के बाद से दलाईलामा किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिले। न ही विदेश दौरा किया। तीन माह तक उन्होंने कोई भी ऑनलाइन और ऑफलाइन टीचिंग नहीं दी। अब वे अपने निवास स्थान से ही दुनिया भर में वीडियो कांफ्रेंसिंग से संदेश दे रहे हैं। भारत और दुनिया भर में रहने वाले धर्मगुरु के अनुयायी…
Read Moreलॉकडाउन में थमी रफ्तार अब तेज होने लगी, 70 फीसदी उद्योगों में कामगार काम पर लौट आए
नाहन (सिरमौर)/सोलन/धर्मशाला लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 में हिमाचल के लोग अब कोरोना के साथ जीना सीख रहे हैं। जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। लॉकडाउन में प्रदेश के उद्योगों में थमी उत्पादन की रफ्तार अब फिर तेज होने लगी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसओपी की शर्तों पर अमल करते हुए सिरमौर जिले में संचालित उद्योगों की संख्या अनलॉक-वन में 850 पहुंच गई है। लॉकडाउन में संख्या पहले करीब 200 और फिर 450 हो गई थी। उद्योगों का उत्पादन भी बढ़ने लगा है। यहां उद्योगों में उत्पादन…
Read Moreकांग्रेस और भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के लिए सियासी जोड़तोड़ शुरू, कई गुटों में बांट दिया दोनों दलों को
धर्मशाला पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सिंह की छत्र छाया से हटकर नई पीढ़ी छोटे-छोटे गुटों में राजनीतिक सपनों को साकार करने की जोर आजमाइश करने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस और भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए अंदरखाते चल रहे जोड़तोड़ के बीच दोनों दलों को कई गुटों में बांट दिया है। दोनों दलों में कई सियासी पावर पिलर खड़े हो गए हैं। कांगड़ा भाजपा में किशन कपूर, पवन राणा, विपिन परमार, इंदु गोस्वामी, त्रिलोक कपूर, रमेश धवाला, राकेश पठानिया के रूप में अंदरखाते…
Read Moreहिमाचल तीन जिलों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 100 से पार : आरडी धीमान
शिमला हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हमीरपुर, कांगड़ा के बाद अब ऊना जिले में मरीजों का आंकड़ा 100 से पार हो गया है। रविवार को ऊना में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 101 पहुंच गई है। हमीरपुर जिला में 238 और कांगड़ा में 255 मामले हैं। प्रदेश में इनकी कुल संख्या 898 है। इनमें से 504 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि, 374 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमाचल के तीन जिले हमीरपुर, कांगड़ा…
Read Moreकोरोना : देवभूमि में सोमवार को संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए, कांगड़ा और हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा केस
शिमला हिमाचल में कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देवभूमि में सोमवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 53 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 21 जून को 45 मरीज दर्ज किए गए थे। हमीरपुर में सबसे ज्यादा 19 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में 15 नए मरीज मिले हैं। बिलासपुर में पांच, ऊना में चार, रामपुर में तीन, सोलन में चार, सिरमौर में दो और मंडी में एक नया मामला आया है। सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस के शाम को सात मामले आने के बाद देर…
Read Moreशिक्षा बोर्ड ने आवेदन की तिथि बढ़ाई हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा मौका
धर्मशाला हिमाचल के हजारों विद्यार्थियों को अब डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड-सीईटी 20) को करने का मौका मिलेगा। दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा में विद्यार्थियों को मौका देने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। अब पात्र अभ्यर्थी 27 जून तक डीएलएड के सत्र 2020-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीएलएड-सीईटी 20 के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। लेकिन इस तिथि तक शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित नहीं किया था। इसके चलते…
Read More