धर्मशाला देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के कैंपस निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एक हफ्ते के भीतर 81.50 हेक्टेयर भूमि सीयू प्रबंधन के नाम हो जाएगी। जिला प्रशासन की मौजूदगी में सीयू प्रबंधन को सर्टिफिकेट ऑफ पोजेशन सौंपा जाएगा। वहीं इसी माह सीयू प्रशासन केंद्रीय विवि का भूमि पूजन करवाने की तैयारी में है, ताकि जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें। इससे पहले सीयू की जमीन को लेकर सार्वजनिक मंच पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने तल्खी दिखाई थी। सीएम जयराम ठाकुर ने भी सरकार…
Read MoreCategory: Kangra
टांडा अस्पताल में शुरू हो गईं सभी ओपीडी, मरीजों को राहत
शिमला कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आते ही अब अस्पतालों में ओपीडी की व्यवस्था शुरू हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी लंबे समय बाद करीब सभी ओपीडी शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पहले टांडा मेडिकल कॉलेज में बने मेक शिफ्ट अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार के लिए ज्यादातर डॉक्टर ड्यूटी दे रहे थे। इस कारण टांडा में ज्यादातर ओपीडी बंद पड़ी थी और कोरोना के अलावा अन्य मरीजों को निजी अस्पताल का रुख करना पड़ा रहा था। टांडा अस्पताल में केवल इमरजेंसी में ही…
Read Moreकिडनी रोग के पीड़ित कोरोना मरीज बिना इलाज दम तोड़ रहे हैं, पढ़ें पूरा मामला
धर्मशाला निचले हिमाचल से हमीरपुर, मंडी, ऊना, कांगड़ा और चंबा 5 जिलों के किडनी रोग से पीड़ित गंभीर कोरोना मरीज बिना इलाज के दम तोड़ रहे हैं। किडनी रोग से पीड़ित गंभीर कोरोना मरीजों का आईजीएमसी शिमला के अलावा कहीं भी डायलिसिस नहीं हो रहा है। टांडा अस्पताल की सुपर स्पेशिलिटी किडनी रोग से पीड़ित गंभीर कोरोना मरीजों के लिए किसी काम नहीं आ रही है। अगर किसी किडनी रोगी की कोरोना से ग्रसित होने पर गंभीर हालत हो जाए तो आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ़ के अलावा कहीं और…
Read Moreपिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा
पांवटा साहिब (सिरमौर)/शिमला/बैजनाथ (कांगड़ा) शिवपुर पंचायत में कोरोना से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इन बच्चों ने 12 दिन के भीतर ही पिता के साथ दादा को भी खो दिया। पांवटा की शिवपुर पंचायत निवासी देवेंद्र सिंह (33) ठेकेदारी से परिवार पाल रहे थे। उनके छोटे भाई कमलजीत सिंह ने बताया कि एक दिन बड़े भाई की तबीयत खराब हुई। सूरजपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच और दवा लेकर अपना काम करने लगे। एक दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ी और सांस में तकलीफ के चलते टेस्ट…
Read Moreआज से अनलॉक शुरू, सभी दुकानें खुलीं, दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर में लागू किए कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को अनलॉक-एक शुरू हो गया है। प्रदेशभर में नौ बजे से सभी दुकानें खुल गई हैं। दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। यह व्यवस्था पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक रहेगी। शनिवार और रविवार को जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में भी आज से 30 फीसदी स्टाफ आया है। हालांकि आज यह तय होगा कि कौन कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय आएंगे और कौन करेगा वर्क फ्रॉम होम।…
Read Moreनिर्वासित तिब्बत सरकार को कल मिलेगा नया प्रधानमंत्री
धर्मशाला निर्वासित तिब्बत सरकार (केंद्रीय तिब्बती प्रशासन) का नया प्रधानमंत्री कौन होगा, इसका फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। निर्वासित तिब्बत सरकार का चुनाव आयोग 14 मई सुबह 10 बजे अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर ऑनलाइन चुनाव परिणाम घोषित करेगा। चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त वांगडु सेरिंग ने इसकी पुष्टि की है। 14 मई सुबह 10 बजे यह साफ हो जाएगा कि निर्वासित तिब्बत सरकार का नया प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग होंगे या केलसंग दोरजे। प्रधानमंत्री पद के लिए इन दो उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला है। तिब्बत की कुछ वेबसाइटों के…
Read Moreहिमाचल के कई जिलों में जीवनरक्षक दवाओं का संकट
धर्मशाला कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं हांफने लगी हैं। कांगड़ा सहित कई जिलों में कोरोना मरीजों को दी जाने वाली जीवनरक्षक दवाओं डोक्सीसाइक्लिन और आइवर मैक्टिन की कमी ज्यादा हो रही है। इस वजह से घर में आइसोलेट कोरोना मरीजों को देरी से दवाएं मिल रही हैं।कांगड़ा के एक बीएमओ ने बताया कि एक हफ्ते से डोक्सीसाइक्लिन और आइवर मैक्टिन दवाओं की कमी पेश आ रही है। सभी बीएमओ मुख्य स्टोर से दवा मांग रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं मिल रही। बीएमओ, सीएसची…
Read Moreजिला कांगड़ा बना कोरोना हॉटस्पॉट
धर्मशाला कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के साथ जिला कांगड़ा सूबे में कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। रोजाना एक हजार के अधिक मामले सामने आने के बाद जिला प्रदेश में संक्रमण और मौत के आंकड़ों में सबसे अधिक चल रहा है। पिछले 38 दिनों में जिला कांगड़ा में एक साल के मुकाबले डेढ़ गुना से भी अधिक मामले सामने आए हैं। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के साथ जिला कांगड़ा सूबे में कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। रोजाना एक हजार के अधिक मामले सामने आने के बाद जिला प्रदेश में…
Read Moreरिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे अधिकारी, चार माह में विजिलेंस ने पकड़े 16 घूसखोर
धर्मशाला कोरोना के कहर के बीच भी प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। जनवरी 2021 से लेकर अप्रैल 2021 तक मात्र चार माह के बीच ही प्रदेश भर में 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को विजिलेंस विभाग ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस दौरान जिला ऊना में सबसे अधिक चार अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। विजिलेंस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में विजिलेंस विभाग को मिली शिकायतों के बाद 16 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया…
Read Moreधर्मशाला में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीन रही तीव्रता
शिमला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। इससे पहले पांच मई को असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। असम में 28 अप्रैल को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 6.4 तीव्रता मापी गई थी। क्यों…
Read More