धर्मशाला भारतीय सेना 74वां सेना दिवस मना रही है। सबसे बड़े चक्र परमवीर को हासिल करने का गौरव जिला कांगड़ा के नाम दर्ज है। देश में अब तक दिए गए कुल 21 परमवीर चक्रों में से चार परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के नाम हैं। इनमें से दो सैनिक कांगड़ा से संबंध रखते हैं। मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था, जबकि कारगिल युद्ध में दिल मांगे मोर का नारा देने वाले कैप्टन बिक्रम बत्तरा कांगड़ा से दूसरे ऐसे जवान थे। जिन्हें कारगिल युद्ध में बहादुरी से…
Read MoreCategory: Kangra
शिक्षा बोर्ड का फैसला: अब वोकेशनल अध्यापक करेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
धर्मशाला वोकेशनल विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब स्कूलों में तैनात वोकेशनल अध्यापक भी कर सकेंगे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला मूल्यांकन के लिए निर्धारित नियम के अनुसार अध्यापन अनुभव प्राप्त अध्यापक न मिलने पर लिया है। प्रदेश के स्कूलों में हर वर्ष नए वोकेशनल विषय शुरू किए जा रहे हैं। इन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाने के लिए रखी गई करीब 10 वर्ष अनुभव की शर्त पूरी नहीं हो रही थी। ऐसे कई विषय हैं, जिन्हें शुरू हुए अभी दो से तीन साल ही…
Read Moreमंडी-पठानकोट मार्ग पर ढेलू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल
शिमला मंडी-पठानकोट मार्ग पर ढेलू में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे, तीन लोग घायल हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। सभी कार सवार घटासनी के लखवान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कार सवार तीन लोगों की पहचान मुंशी राम, ज्ञान चंद, बहादुर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों को जोगेंद्रनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Moreहिमाचल के शुभम मैन ऑफ द मैच, रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन
जयपुर विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के 19 साल के इतिहास में हिमाचल प्रदेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। कैप्टन ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचल ने फाइनल में पांच बार के चैंपियन रहे तमिलनाडु को 11 रन से हरा दिया। शुभम अरोड़ा (नाबाद 136), अमित कुमार (74), ऋषि धवन (नाबाद 42) जीत के हीरो रहे। खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा। वीजेडी (द वी जयादेवन) सिस्टम के आधार पर हिमाचल 11 रन से विजेता बना। हिमाचल पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा था। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी…
Read Moreसीएम जयराम ठाकुर ने रखा शोकोद्गार प्रस्ताव, विवेक को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा का तेरहवां सत्र शुरू
धर्मशाला हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र शुक्रवार से धर्मशाला के तपोवन में सुबह 11:00 बजे शुरू हो गया। पहले दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों बोध राज, गुरमुख सिंह बाली व डॉ. शिव कुमार के लिए शोकोद्गार प्रस्ताव रखा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व लांस नायक विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी। बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास नीलगिरी की पहाड़ियों में खराब मौसम के कारण हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत…
Read Moreधूमधाम से मनाऊंगा बेटे का पहला जन्मदिन,अधूरी रह गई तमन्ना
जयसिंहपुर, लंबागांव (कांगड़ा) तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले विवेक कुमार की अपने बेटे की पहला जन्मदिन मनाने की तमन्ना अधूरी रह गई। चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि विवेक कुमार चार माह पहले करीब डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे। विवेक कुमार अपने बेटे के जन्म के दौरान छुट्टी लेकर घर आए थे। इस दौरान बेटे के जन्म पर वह कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर पाए थे। उन्होंने अपने परिवार से…
Read Moreकांगड़ा में रोजाना 27 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज
शिमला हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकार ने जिला उपायुक्तों को टारगेट दिए हैं। कांगड़ा जिला में रोजाना 27 हजार जबकि शिमला जिला में प्रतिदिन 10 हजार लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला बिलासपुर दूसरी डोज के 100 फीसदी लक्ष्य के करीब है। लिहाजा, यहां रोजाना 3100 लोगों को टीका लगाने के लिए कहा गया है। उपायुक्तों को वैक्सीन सेंटर जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश भर में रोजाना एक लाख…
Read Moreक्यूआर कोड से दें दान, प्रसाद के रूप में चढ़ाएं पौधे
धर्मशाला/श्री नयना देवी जी(बिलासपुर) हिमाचल प्रदेश की सभी शक्तिपीठों में अब क्यूआर कोड सिस्टम से दान की नई व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके अलावा शक्तिपीठों में अब श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पौधे चढ़ा सकेंगे, जिन्हें मंदिर प्रशासन जगह-जगह रोपित करेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। नयना देवी शक्तिपीठ से वृक्षम प्रसादम योजना शुरू की गई है। वहीं क्यूआर कोड सिस्टम से दान देने की व्यवस्था चामुंडा मंदिर में नवरात्र के दौरान शुरू हुई थी, जो अब अन्य शक्तिपीठों में भी शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा…
Read Moreएसडीओ के साथ मंत्री बिक्रम के पीएसओ की मारपीट का ऑडियो वायरल
कांगड़ा एसडीओ संजय भारद्वाज ऑडियो में बता रहे हैं कि वह रात को जब संसारपुर टैरेस विश्राम गृह में चेकिंग के लिए आए तो वहां मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ और कुछ अन्य युवक खा-पी रहे थे। उन्होंने चौकीदार से जब इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि मंत्री के साथ ये लोग यहां आए थे। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस में मंगलवार देर रात शाहनहर के एसडीओ से उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ और कुछ अन्य लोगों के मारपीट करने और गालीगलौज का…
Read Moreउपचुनाव: 11.95 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस का प्रत्याशी भवानी
धर्मशाला/अर्की (सोलन) हिमाचल प्रदेश की विधानसभा सीट फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं। भवानी के पास 11.95 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास चार विभिन्न कंपनियों की कारें व एक ट्रैक्टर भी है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास मौजूदा समय में 11,95,04,049 रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास भी…
Read More