नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां विकास खंड के तहत विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों व वार्ड पंचों ने मंगलवार को एसडीएम मनीष कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मनरेगा के तहत ऑनलाइन हाजरी का विरोध करते हुए पुराने हाजरी सिस्टम को बहाल करने का आग्रह किया है। प्रेषित ज्ञापन में दलील दी गई है कि अधिकतर वार्ड पंचों के पास न तो एंड्राइड फोन हैं और यदि किसी के पास है तो 600 रुपये मानदेय प्राप्त करने…
Read MoreCategory: Kangra
भारत और आस्ट्रेलिया मैच के लिए धर्मशाला स्टेडियम की पिच नए अवतार में होगी तैयार
धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मार्च से होने वाला टेस्ट मैच मैदान की पांच नंबर पिच (सेंटर पिच) पर खेला जाएगा। इसके लिए एचपीसीए की पिच और मैदान समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में कुल नौ पिचें मैदान में मध्य की पांच पिचों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बनाया गया है। और हाल ही में पांच पिचों में विकेट कैमरा लगाने की व्यवस्था की गई है। मैदान में मध्य की पांच नंबर पिच को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए तैयार किया…
Read Moreहिमाचल प्रदेश विधानसभा के 16वें अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह पठानिया, पहला चुनाव लड़ा था 1985 में
शिमला/चंबा पांचवीं बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 16वां अध्यक्ष चुना गया है। हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन में 11:00 बजे के बाद तीन प्रस्ताव कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए रखे गए। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहला प्रस्ताव पेश किया कि कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की…
Read Moreओपीएस के लिए कर लिया है बजट का प्रबंध : सीएम सुखविंद्र सुक्खू
धर्मशाला सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से नौ माह से पहले उनकी सरकार ने 900 संस्थान खोल दिए। पूर्व सीएम ने जनता के साथ ऐसा करके अपराध किया। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली के लिए बजट का प्रबंध कर लिया गया है। कैबिनेट की पहली ही बैठक में बहाली के फैसले पर मुहर लगाई जाएगी। महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने और युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में एक लाख नौकरियां देने के फैसले पर भी पहली बैठक में मुहर…
Read Moreविधानसभा सत्र के पहले ही दिन हंगामा, तपोवन की धरती का बढ़ाया तापमान
शिमला/धर्मशाला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह सबसे पहले जयराम ठाकुर को मुबारक देते हैं। 23 लोग भाजपा के जो चुनकर आए हैं। धर्मशाला स्थित तपोवन में हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24-25 दिन बाद शपथ हो रही है जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा है। ऐसा कभी नहीं हुआ। विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयराम ठाकुर ने यह मामला उठाया। प्रोटेम स्पीकर…
Read Moreविश्वकप टी-20 में खेलेगी हिमाचल की रेणुका और हरलीन, बढ़ाएगी प्रदेश और देश का गौरव
धर्मशाला एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि क्रिकेट से सबसे बड़े महाकुंभ विश्वकप में हिमाचल की दो खिलाड़ियों हरलीन दयोल और रेणुका सिंह ठाकुर का चयन होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। दस फरवरी से शुरू होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हिमाचल की गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और हरलीन दयोल भी खेलेंगी। बीसीसीआई ने वीरवार को महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। इसमें हिमाचल की रेणुका और हरलीन को जगह मिली…
Read Moreविधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से शुरू, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन में होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। शीत सत्र के दौरान इस बार तपोवन स्थित विधानसभा परिसर सहित सदन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं करनी पड़ेंगी। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कमरे के बाहर नेम प्लेट लगा दी गई है। सूत्रों की मानें तो उपमुख्यमंत्री के लिए विधानसभा परिसर का कमरा नंबर-201…
Read Moreपूर्व मेयर, पार्षदों के घर पर पत्थराव
धर्मशाला। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद वीरवार रात नगर निगम के पूर्व मेयर एवं वर्तमान पार्षद देवेंद्र जग्गी, पार्षद नीनू शर्मा, कांग्रेस नेता चौधरी हरभजन सिंह के घर पर पत्थरबाजी हुई। देवेंद्र जग्गी, पार्षद नीनू शर्मा आदि ने शुक्रवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि आधी रात को उनके घर पर पथराव हुआ है। यह हमला राजनीति से प्रेरित है। इस दौरान नगर निगम के मेयर ओंकार सिंह नैहरिया भी मौजूद रहे। जग्गी और अन्य पार्षदों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पत्थरबाजी…
Read Moreभारत, आस्ट्रेलिया टीमें मैच से एक हफ्ता पहले पहुंचेंगी धर्मशाला
धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में एक मार्च को होने वाले भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के लिए करीब एक सप्ताह पहले ही दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच जाएंगी। इसके लिए एचपीसीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ताकि खिलाड़ियों को हर सुविधा प्रदान की जा सके। फरवरी में भारत दौरे पर आ रही आस्ट्रेलिया की टीम यहां पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार टेस्ट खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 9 से 13 मार्च को खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में 17 से 21 फरवरी को…
Read Moreप्रदेश का प्रतिनिधित्व तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगी भाग्या गुलेरिया
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला की रहने वाली भाग्या गुलेरिया एक नहीं बल्कि तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। भाग्या गुलेरिया नगरोटा बगवां में 16 से 19 नवंबर को 54वीं अंतर जिला और ओपन स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बनीं। इससे पूर्व चंबा में स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता भी चैंपियन बनीं। इसके अलावा अंडर-19 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग्या गुलेरिया रनरअप रहीं। वहीं स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में भाग्या गुलेरिया फाइनल मुकाबले…
Read More