पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। बीते माह ठंढोल के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला को पुलिस ने सिलीगुड़ी से बरामद कर लिया है। महिला को सिलीगुड़ी (पश्चिमी बंगाल) से पालमपुर लाया गया है। महिला ने दुराचार और जबरन भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ठंढोल क्षेत्र से 25 सितंबर को एक 30 वर्षीय महिला शाम के समय घर से लापता हुई थी। जिस पर परिजनों ने उसके अपहरण की शंका जाहिर की थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो…
Read MoreCategory: Kangra
नशे के कारोबार में परदे के पीछे माफियाराज!
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर में बरामद नशे की बड़ी खेप ने पुलिस और जिला प्रशासन को हिला दिया है। भलेटा में ढाबे से मिली नशीली दवाओं के बाद यह साफ हो गया है कि इस कारोबार में परदे के पीछे बड़ा माफिया राज कर रहा है। पंजाब से सटे होने के बाद इस तरह की आशंका से मना नहीं किया जा सकता है। क्षेत्र में पहला मौका है, जब इतनी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी गई है। इधर, सस्ता नशा अनमोल जीवन पर भारी पड़ने लगा है। दलदल में युवा…
Read Moreफेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती थाने में खत्म
धर्मशाला। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद छात्रा से कॉलेज परिसर के बाहर झगड़ा करना एक फेसबुक दोस्त को महंगा पड़ा। छात्रा ने फेसबुक दोस्त के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत पत्र दिया। थाने में दोनों के परिजनाें को बुलाने पर समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं हो पाया। छात्रा स्थानीय कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही छात्रा और युवक सोशल साइट फेसबुक पर दोस्त बने थे। इस दौरान दोनाें के बीच चैटिंग के माध्यम से आपस में संपर्क हुआ। बाद में फेसबुक दोस्त ने…
Read Moreबेटी की बारात से पहले तबाही ने दी दस्तक
कोटला (कांगड़ा)। ….जिस घर में लोग सुहाग के गीत गाकर इस उम्मीद से सोए थे कि सुबह बेटी को ब्याहने के लिए उनके दरवाजे पर बारात आएगी, उनका सुबह होने से पहले ही तबाही के मंजर से सामना हो गया। नियांगल गांव में मंगलवार की रात को आए कुदरत के कहर ने सात मकानों का नामोनिशान ही मिटा दिया। इस प्राकृतिक आपदा में जीतो राम और उसके पांच बेटों के मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गए। कुदरत ने सबसे बड़ा कहर इसी गांव के पूर्ण चंद के परिवार पर…
Read Moreविदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी
इंदौरा (कांगड़ा)। थाना इंदौरा ने अदालत के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर 22 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बुधवार को इंदौरा स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज गुप्ता की अदालत ने इंदौरा पुलिस को गंधर्व सिंह व राकेश कुमार निवासी गांव पब्बर शाहपुरकंडी जिला पठानकोट (पंजाब) के खिलाफ भादसं की धारा 406, 417, 418, 420, 120 वी व 34 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए। याचिका कर्ता चमन सिंह निवासी गांव मकड़ोली छतर ने अदालत…
Read Moreचोबू-चढियार मार्ग पर आवाजाही ठप
बैजनाथ (कांगड़ा)। चोबू-चढियार मार्ग चोबू पुल के आगे वाले हिस्से में भारी मात्रा में भूस्खलन होने के कारण पिछले तीन दिन से आवाजाही के लिए पूर्णतया बंद पड़ा हुआ है। लोनिवि के पंचरुखी सब डिविजन के तहत आने वाले हिस्से में चोबू पुल के आगे पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानेें व भारी पत्थर मलबे सहित मार्ग पर गिर गए हैं। विभागीय जेसीबी और मजदूर मलबे व पत्थरों को हटाने में लगे हुए हैं लेकिन अब भी तीन से चार दिन का समय मार्ग को सुचारु करने में लग सकता है। मार्ग…
Read Moreपश्चिमी सभ्यता ने छीना गांव का सुकून
पालमपुर (कांगड़ा)। पश्चिमी सभ्यता में ढल रहे आधुनिक जमाने के इस दौर में गांवों की चौपालों में लगने वाली महफिलें और ड्रामें अब ग्रामीण सभ्यता से लुप्त हो गए हैं। कभी गांव में मेहनतकश जीवन से दिनभर थके लोग अपने मनोरंजन के लिए गांवों की चौखटों में चलने वाले स्थानीय कलाकारों के ड्रामों और महफिलों में दो पल आनंद लेते थे। अब इनकी जगह टीवी और पाश्चात्य धुनों ने ले ली है। जिससे स्थानीय कला भी घर तक ही सीमित हो गई है। पहले महफिलों में लोग दूर-दूर से आकर…
Read Moreआधारभूत ढांचे के बिना सर्किट बेंच सही नहीं
धर्मशाला। जिले में कई सर्किट बेंच खोले जाने पर धर्मशाला बार एसोसिएशन लगातार विरोध जता रही है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट टेक चंद राणा ने कहा कि आधारभूत ढांचे के बिना जिला कांगड़ा में 15 से 16 किमी की दूरी पर सर्किट बेंच खोल दिए गए हैं। जिला कांगड़ा में सात सर्किट बैंच खोल दिए गए हैं जो तर्कसंगत नहीं है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि जिला में बैंच खोले जाने की कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई। बिना अधिसूचना के ही जिला में एक साथ कई…
Read Moreहफ्ते भर में ट्रैक पर लौटेगी कांगड़ा रेल
पपरोला (कांगड़ा)। पठानकोट तक सीधी रेल सेवा एक सप्ताह में बहाल हो सकती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार कोपरलाहड़ के पास बरसात में भूस्खलन से ध्वस्त रेल ट्रैक को दोबारा बिछाने का काम अंतिम चरण में है। 7-8 दिन के भीतर जोगिंद्रनगर से पठानकोट तक ट्रेन चलाने को हरी झंडी दी जा सकती है। रेल विभाग के सहायक मंडल अभियंता मंजीत गोयल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पिछले सप्ताह ही रेल लाइन बिछाने का काम पूरा करके ट्रैक को रेलगाड़ियों के परिचालन के लिए फिट…
Read Moreपति के दीदार के बाद ही पिया पानी का घूंट
धर्मशाला। सुबह से भूखी-प्यासी सुहागिनों के मन में करवाचौथ के दिन एक ही दुआ थी, पति की लंबी उम्र। अपने प्रियतम के दीदार के बाद ही सुहागिनों ने पानी का घूंट लेकर व्रत तोड़ा। चांद और पति का एक साथ दीदार कर महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत तोड़ा। अपने पति की लंबी उम्र की दुआ के लिए सुहागिनों ने पूरा दिन तथा देर शाम तक भूखे-प्यासे रहकर चांद निकलने का इंतजार किया। करवाचौथ पर सुहागिनों ने सज संवर कर अपने पति देव की पूजा की। पति के हाथ से पानी…
Read More