हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत कंगरी गांव के एक युवक को एक महिला और व्यक्ति बने रास्ता रोककर धुन डाला है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार पुत्र दूनी चंद निवासी कंगरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 16 अगस्त को करीब 2 बजे वह बस से उतर कर अपने घर कंगरी जा रहा था। इस दौरान उसकी भरजाई सीमा देवी एवं संजीव कुमार ने उसका रास्ता रोका और उससे गाली गलौच शुरू कर दी। देखते ही देखने दोनों ने…
Read MoreCategory: Hamirpur
मनरेगा के तहत 24 करोड़ 87 लाख की राशि व्यय : अनुराग
हमीरपुर। जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनरेगा, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, इंदिरा आवास योजना, एकीकृत जलागम विकास इत्यादि कार्यक्रमों के तहत अर्जित उपलब्धियों पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत अर्जित उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया। योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।…
Read Moreहमीरपुर कालेज में लाल सलाम, परिषद चित्त
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में चारों सीटों पर एसएफआई का दबदबा रहा है। वहीं एबीवीपी को करारा झटका लगा है। एसएफआई ने सभी सीटों पर 200 से अधिक मत प्राप्त किए हैं। एसएफआई के प्रधान पद पर राजन शर्मा ने परिषद के उम्मीदवार को 205 मतों से हराया है। उपप्रधान पद पर एसएफआई के सोमिन चौहान ने परिषद के बालकृष्ण को 260 मतों से, महासचिव के पद पर एसएफआई के सागर शर्मा ने परिषद के विशाल को 266 मतों और संयुक्त सचिव के पद पर एसएफआई के अमित शर्मा ने…
Read Moreचकमोह में भगवा लहराया, बड़सर में लाल सलाम
बड़सर (हमीरपुर)। छात्र संघ चुनावों में बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह में भगवा लहराया। जबकि राजकीय महाविद्यालय बड़सर में एसएफआई ने बाजी मार ली। चकमोह कालेज में एनएसयूआई, एसएफआई के संयुक्त पैनल ने चुनाव लड़ा था। विद्यार्थी परिषद ने तीनों सीटों पर जीत हासिल की। जबकि प्रधान पद की सीट के परिणाम में अदालत ने रोक लगा दी। उपप्रधान पद के लिए विद्यार्थी परिषद की ललित कुमारी ने एसएफआई के प्रत्याशी विकास कुमार को चार मतों के अंतर से हराया। ललित कुमारी को 274 मत तथा विकास कुमार को 270…
Read Moreचकमोह में प्रधान पद परिणाम पर रोक लगी
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ डिग्री कालेज चकमोह में प्रधान पद के परिणाम पर रोक लगा दी गई है। सब-जज कोर्ट बड़सर की अदालत ने प्रधान पद का परिणाम घोषित नहीं करने के आदेश दिए हैं। अदालत में कालेज की ओर से वकील ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रत्याशी तरुण कुमार के वकील एडवोकेट जसवीर सिंह ने बताया कि अदालत में लिंगदोह कमेटी के नियम तथा कालेज में छात्र की हाजरियां रखी। छात्र तरुण की सभी विषयों की औसतन 81.02 प्रतिशत हाजिरी बनती हैं। छात्र तरुण कुमार का नामांकन रद…
Read Moreबारिश से 66 लाख रुपये का नुकसान
हमीरपुर। जिला में चौबीस घंटे में 35 मिलीमीटर वर्षा से 66 लाख रुपये का निजी तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने बताया कि वर्षा से 38 मकान तथा गौशालाओं को 16.80 लाख रुपये की क्षति पहुंची तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में 49.20 लाख रुपये की जल आपूर्ति योजनाआें को क्षति पहुंची।
Read Moreजिला में बिना पंजीकरण नहीं कर पाएंगे व्यापार
हमीरपुर। बाहरी राज्यों, या अन्य स्थानों से आकर फल, सब्जी, अनाज बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही बिना पंजीकरण व्यापार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नवगठित एपीएमसी हमीरपुर की पहली बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में उड़न दस्ते (विजिलेंस कमेटी) का विशेष रूप से गठन किया गया। जो अवैध व्यापार करने वालों पर नजर रखेगी। बैठक के दौरान अन्य कमेटियों का भी गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एपीएमसी के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने की। बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता में प्रेम कौशल ने…
Read Moreमोरसू गारलां में रिहायशी मकान ध्वस्त
भोटा-धनेटा (हमीरपुर)। भोटा के साथ लगते गांव मोरसू गारलां में एक रिहायशी मकान ध्वस्त हो गया। हालांकि मकान की दीवारें बाहर की ओर गिरी हैं। बड़ी घटना होने से टल गई है। हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्या देवी पत्नी धनी राम का मकान शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ध्वस्त हो गया है। लगातार बारिशों के चलते मकान गिरा है। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य घर के अंदर सोए थे। हालांकि मकान की दीवारें बाहर की तरफ गिरी हैं।…
Read More50 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा
हमीरपुर। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परिवहन मंत्री, खाद्य आपूर्ति, तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने घोषणाओं की झड़ी लगाई। हमीरपुर में पचास करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण की घोषणा की। साथ ही वर्तमान बस अड्डा परिसर में व्यावसायिक परिसर का मास्टर प्लान तैयार होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक सेवानिवृत्त परिवहन निगम के कर्मचारियों को पेंशन लाभ दिया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), हमीरपुर के खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…
Read Moreएबीवीपी को हो सकता है नुकसान
हमीरपुर। छात्र संघ चुनावों में एबीवीपी को प्रधान पद पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। एनएसयूआई में प्रधान पद की उम्मीदवार एबीवीपी की सक्रिय कार्यकर्त्ता रह चुकी है। एनएसयूआई की परिषद में सीधी सेंध होगी। ऐसे में एसएफआई दोनों की टक्कर में फायदा लेने की फिराक में है। शेष तीन पदों पर एसएफआई और एबीवीपी में कांटे की टक्कर होगी। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में तीनों छात्र संगठन चुनावों को लेकर सक्रिय हैं। तीनों छात्र संगठनों के योद्धा चुनाव मैदान में हैं। गत वर्ष छात्र संघ चुनावों में विद्यार्थी परिषद ने…
Read More