हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज में छात्र संगठनों में कहासुनी के पश्चात हाथापाई हो गई। कॉलेज प्रबंधन ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कॉलेज प्रबंधन ने संगठनों के कार्यकर्ताओं को मंगलवार को तलब किया है। जानकारी के अनुसार एसएफआई कार्यकर्ता छात्र संघ चुनावों में विजेता पैनल के साथ कॉलेज गेट पर छात्रों का आभार व्यक्त कर रहे थे। इसी दौरान गुजर रहे विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के साथ किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। अब संगठन हंगामे के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कालेज प्राचार्य पीसी…
Read MoreCategory: Hamirpur
नाबालिग से रेप, युवक गिरफ्तार
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल थाना के अंतर्गत युवक के खिलाफ नाबालिग से बलात्कार करने की शिकायत दर्ज हुई है। आरोपी युवक ने बहला फुसलाकर लड़की से संबंध बना लिए। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक यज्ञ दत्त उर्फ रिंकू पुत्र मदन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में शिकायत के मुताबिक युवक अपने मामा के घर रहता है। युवक ने उसी गांव की लड़की को बहला फुसला लिया तथा बलात्कार करता रहा। लड़की गर्भवती हो गई तो युवक ने लड़की को गर्भपात के…
Read More100 मीटर में रिशिका दौड़ी सबसे तेज
हमीरपुर। हमीरपुर में खंड स्तरीय पाईका खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के मुकाबलों के साथ ही दो दिवसीय प्रतियोगिता समाप्त हो गई। पहले दिन लड़कों के वर्ग के मुकाबले हुए थे। दूसरे दिन लड़कों के जूडो, कुश्ती के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला युवा सेवाएं खेल अधिकारी वेद प्रकाश उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। प्रशिक्षक प्रदीप कालिया, पूर्ण कटोच, मान सिंह, मदन लाल, सहित पाईका केंद्र के क्रीड़ा श्री उपस्थित थे। लड़कियों के वर्ग में खेले गए मुकाबलों में अमरोह स्कूल की छात्राओं ने…
Read Moreऊना-मंडी सुपर हाईवे 3 घंटे जाम
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर मंडल में भारी बारिश के कारण छह सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। सड़क मार्गों में जगह-जगह ल्हासे गिरे हैं। ऊना-अग्घार-मंडी सुपर हाईवे में बड़सर के गलू में पत्थर गिरने से सड़क मार्ग तीन घंटे बंद रहा। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया। बड़सर क्षेत्र में सोमवार सुबह तीन बजे जोरदार बारिश शुरू हो गई तथा लगभग डेढ़ घंटे तेज बारिश होती रही। भारी बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। ऊना-अग्घार-मंडी सुपर हाईवे में…
Read Moreटौणी देवी में दो मकान, दो गोशालाए ध्वस्त
टौणी देवी (हमीरपुर)। बारिश के कहर को कच्चे भवन नहीं झेल पा रहे हैं। इसके चलते दो मकान और दो गोशालाएं ध्वस्त हो गईं। पंचायतों ने प्रशासन से प्रभाविताें को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की। जानकारी के अनुसार ख्याह लोहाखरियां पंचायत के धंगोटा गांव में दो भाइयों टीटू व बलवीर के स्लेटपोश मकान गिर गए। मकान के भीतर रखा सारा सामान मलबे में दब गया है। इससे लगभग तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बारिश के इस मौसम में दोनों परिवार बेघर हो…
Read Moreहाथ में फटा डायनामाइट, अंगुलियां उड़ीं
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में डायनामाइट से मछलियों का शिकार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शिकार करते समय डायनामाइट युवक के हाथ में ही फट गया। युवक के हाथ की चार अंगुलियां उड़ गईं। हाथ में मात्र अंगूठा ही शेष बचा है। हादसे के बाद परिजन युवक को टांडा ले गए हैं। जानकारी के अनुसार फुंडी राम मझीण क्षेत्र की ताल खड्ड में डायनामाइट से मछलियों का अवैध शिकार कर रहा था। जैसे ही उसने डायनामाइट की बत्ती को आग लगाई तो डायनामाइट युवक के दाहिने हाथ में ही…
Read Moreअंतिम सांसें गिन रही यूपीए सरकार : अत्री
हमीरपुर। भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पंजाब प्रांत के प्रभारी नरेंद्र अत्री ने पंजाब के बंगा विस क्षेत्र में जिला कार्यकारिणी की टीम के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अत्री ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा तथा केंद्र की कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों पर प्रकाश डाला। अत्री ने कहा कि पिछले साढे़ नौ साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार विश्वसनीयता खो चुकी है तथा अंतिम सांसें गिन रही है। भाजयुमो के युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान को भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससेे स्पष्ट है कि भाजपा को एकमात्र…
Read Moreमलबे की चपेट में आने से घायल महिला की मौत
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले सप्ताह मकान के मलबे से निकाली वृद्ध महिला की मौत हो गई है। हालांकि घायल महिला को पिछले सप्ताह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। नगर पंचायत प्रधान ने महिला के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में पिछले सप्ताह मकान गिरने से वृद्ध महिला मलबे में दब गई थी। घायल महिला को मलबे से निकालकर सुजानपुर अस्पताल लाया गया था तथा प्राथमिक उपचार के पश्चात हमीरपुर के लिए रेफर कर…
Read Moreभाजपा ने यूपीए पर साधा निशाना
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। महंगाई पर नियंत्रण नहीं रख पा रही है। रुपये की कीमत दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है लेकिन प्रधानमंत्री और सरकार के मंत्री केवल आश्वासन ही दे रहे हैं। देश की जनता कांग्रेस सरकार से दुखी हो चुकी है। पूर्व विधायक विस क्षेत्र के ग्राम केंद्र में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर…
Read Moreएनएसयूआई ने रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन
हमीरपुर। छात्र संसद चुनावों के चलते एनएसयूआई ने रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया है। कार्यकर्त्ताओं ने शिव मंदिर चौक से कालेज गेट तक रैली निकाली। कार्यकर्त्ताओं ने बाइक से रोड शो भी निकाला और एसएफआई, एबीवीपी पर तीखे प्रहार किए। रैली को संबोधित करते हुए प्रधान पद की उम्मीदवार सविता शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कालेज परिसर में एसएफआई और विद्यार्थी परिषद दोनों ने शिक्षा के माहौल को बिगाड़ा है। कैंपस में गुंडा तत्वों को बढ़ावा दिया है। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्त्ताओं द्वारा छात्रों को…
Read More