साक्षरता मिशन में चंबा अव्वल

सलूणी (चंबा)। भारत साक्षर मिशन की बैठक तहसील मुख्यालय सलूणी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक सुमन मिन्हास ने की। उन्होंने कहा कि जिला चंबा को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता मिशन में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि साक्षर भारत मिशन के तहत 27 माह में जिला चंबा में 54 हजार 144 लोगों को साक्षर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब साक्षर भारत का मुख्य उद्देश्य लोक शिक्षा केंद्र को कार्यशील करना और लोक शिक्षा केंद्र में 800 के करीब पुस्तकें उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा…

Read More

चंबा में होगी पांच हजार बंदरों की नसबंदी

चंबा। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने शनिवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते सरोल में पांच लाख रुपये की लागत से बने बंदर नसबंदी केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों को बंदरों से निजात दिलाने के लिए सरकार ने प्रदेश में चार नसबंदी केंद्र खोले हैं। इसमें एक कांगड़ा के गोपालपुर, हमीरपुर के सस्तर, ऊ ना के बौल और शिमला के टुटीकंडी में हैं। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के सुुंदरनगर और सिरमौर के पांवटा साहिब में नसबंदी केंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं।…

Read More

मिंजर मेले में बनाए 400 लोगों के आधार कार्ड

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में जिला प्रशासन की ओर से आधार कार्ड बनाने के लिए स्टाल लगाया गया है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई से लगाए गए इस स्टाल पर अब तक 400 के करीब लोगों ने अपने आधार कार्ड बनाए हैं। हर दिन यहां पर आधार कार्ड बनाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर ग्रामीणों को आधार कार्ड बनाने मे काफी सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले विभिन्न पंचायतों में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू…

Read More

पहली ही बारिश में खुली व्यवस्‍था की पोल

चंबा। जिले में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मिंजर मेले में खलल डाल दिया है। वीरवार देर रात हुई बारिश से चंबा के चौगान में कीचड़ और पानी भरने से मेला देखने आए लोगों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। मौसम विभाग ने रविवार तक बारिश होने की बात कही है। इस कारण मेले में कारोबार करने पहुंचे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली के दुकानदार अकरम खान, विपुल और आजाद ने बताया कि बारिश शुरू होने से काफी कम ग्राहक मेले में खरीददारी के…

Read More

छह घंटे बंद रहा चंबा-पठानकोट मार्ग

चंबा। भारी बारिश से दुनेरा के पास भूस्खलन होने से चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग करीब छह घंटे तक बंद रहा। जिले के मुख्य मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप होने यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, लांग रूट की बसें भी देरी से रवाना हो र्पाइं। जानकारी के मुताबिक यह मार्ग शुक्रवार सुबह दो बजे के करीब बंद हो गया था। इसके बाद लगभग छह घंटे मार्ग बंद रहा। मार्ग सुबह आठ बजे के बाद ही बहाल हो पाया। मार्ग ठप रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें…

Read More

मिंजर में आए लोगों को भा रही चंबियाली धाम

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के साथ चल रहे सरस मेले में जालपा स्वयं सहायता समूह मैहला ने चंबियाल धाम का स्टाल लगाया है। इस स्टाल पर दिन भर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। चंबियाली धाम को स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्यों जिलों और राज्यों से आए लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। लोग खाने के बाद पैक करवाकर घर भी ले जा रहे हैं। यहां तक कि कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लोग मदरे को पैक कर घरों के लिए ले जा रहे हैं। मिंजर मेला देखने…

Read More

साक्षरता मिशन में चंबा अव्वल

सलूणी (चंबा)। भारत साक्षर मिशन की बैठक तहसील मुख्यालय सलूणी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक सुमन मिन्हास ने की। उन्होंने कहा कि जिला चंबा को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता मिशन में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि साक्षर भारत मिशन के तहत 27 माह में जिला चंबा में 54 हजार 144 लोगों को साक्षर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब साक्षर भारत का मुख्य उद्देश्य लोक शिक्षा केंद्र को कार्यशील करना और लोक शिक्षा केंद्र में 800 के करीब पुस्तकें उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा…

Read More

सप्ताह में निर्र्माण सामग्री नहीं हटाई तो जब्त

भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा को मद्देनजर रखते हुए चंबा-भरमौर मार्ग पर ददमा से हड़सर सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऐसा न करने पर लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण सामग्री को कब्जे में ले लिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंबा-भरमौर मार्ग पर लोगों ने सड़क के किनारे बजरी, रेत व अन्य निर्माण सामग्री फेंक रखी है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। खासतौर पर…

Read More

पूर्व डीएसपी की कार चोरी

भरमौर (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय के गौर पट्टा में खड़ी की गई पूर्व डीएसपी की मारुति कार चोरी हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप कपूर पुत्र उत्तम चंद कपूर निवासी 39 मील, शाहपुर अपनी रिश्तेदारी में किसी की शादी में आए हुए हैं। इस बीच 27 जुलाई को उन्होंने अपनी कार गौर पट्टा में खड़ी की थी। रात को कोई मारुति कार नंबर एचपी53-6566 को चुरा कर ले गया है। इस दौरान कुलदीप कपूर ने गाड़ी के बारे में अपने रिश्तेदारों व जानकारों से भी पता किया, मगर इसका…

Read More

मिंजर मेले के प्रति कम हुई लोगों की रुचि

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के प्रति लोगाें का उत्साह और दिलचस्पी साल दर साल कम होती जा रही है। इससे मिंजर मेले का वजूद खतरे की कगार पर है। एक ओर जहां युवा पीढ़ी इस प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने से अपना मुंह फेर रही है वहीं बुजुर्ग लोग भी अब मिंजर मेले के प्रति कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे यह मेला दिन प्रतिदिन अपनी पहचान खोता चला जा रहा है। मिंजर मेले के शुभारंभ पर नगर परिषद की ओर से निकाली गई शोभायात्रा पर चंद लोगों ने…

Read More