बिना आईडी नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप

चंबा। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद कई स्कूलों ने अपनी ई-मेल आईडी नहीं बनाई है। इसके अलावा कुछ स्कूलों की ई मेल आईडी रिजेक्ट हो गई है। इस कारण शिक्षा विभाग को स्कूलों को सूचनाएं प्रेषित करने में दिक्कतें पेश आ रही हैैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब हर प्रकार की स्कालरशिप आनलाइन प्रदान की जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों को ई-मेल आईडी बनाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके लिए हर स्कूल के स्कालरशिप प्रभारी को ट्र्रेनिंग भी दी गई थी, लेकिन कु छ स्कूलों की ई-मेल…

Read More

डाकघर में पहुंचे कंपार्टमेंट के फार्म

चंबा। कॉलेज के विद्यार्थियों को अब परीक्षा फार्म के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। चंबा के मुख्य डाकघर में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फार्म उपलब्ध करवा दिए हैं। बीए, बीकॉम, बीएससी के कंपार्टमेंट फार्म प्राप्त करने वाले विद्यार्थी परीक्षा फार्म डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं। फार्म की कीमत विवि प्रशासन ने 280 रुपये निर्धारित की है। पिछले हफ्ते बीए तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म डाकघर में खत्म हो गए थे। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई विद्यार्थियों को औरों से विवि शिमला से परीक्षा…

Read More

जनऔषधि केंद्र को जल्द 4.89 लाख की दवाएं

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल के जनऔषधि केंद्र में जल्द जरूरी दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। मरीजों को अब महंगी दरों में दवाएं खरीदने के लिए बाजार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। केंद्र में लगभग सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हो जाएंगी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने जनऔषधि केंद्र के लिए चार लाख 89 हजार की दवाईयों की डिमांड इंडियन डग्र फार्मासिटिकल लिमिटेड (आईडीपीएल) को भेज दी है। दवाईयों की खेप जल्द चंबा पहुंचने की संभावना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक ने सप्लाई समय पर पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए हैं। दवाईयों…

Read More

सनवाल में दस दिन से बिजली गुल

तीसा चंबा। ग्राम पंचायत सनवाल के दो गांवों में दस दिन से बिजली नहीं है। इसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव मकड़ और चचूल में बिजली नहीं है। इस कारण करीब 60 परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण गृहणियों को खाना बनाने में परेशानी पेश आ रहीं हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज के बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी नरेश, बेगणू राम, टेक सिंह, चतर सिंह, लेखराज,…

Read More

चंबा पहुंचते ही सीएम ने मांगा पुराना हिसाब

चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने चंबा के दौरे में अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने रविवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन से पहले करीब एक दर्जन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए कालेजों के फंड का ब्योरा मांगा। जब उन्हें सलूणी कालेज का दो करोड़ फंड हमीरपुर ट्रांसफर करने का पता चला तो पहले तो इसकी आलोचना की फिर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इसका जवाब मांगा गया। उन्होंने भाजपा के शासनकाल में निर्माणाधीन चंबा कालेज के फंड का हिसाब किताब भी मांगा। खासतौर पर…

Read More

रूसा के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

चुवाड़ी (चंबा)। रूसा प्रणाली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चुवाड़ी इकाई ने विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इकाई कार्यकर्ताओं ने चुवाड़ी कालेज से मुख्य बाजार तक रैली निकाली। इससे पूर्व कालेज परिसर में आयोजित बैठक में संगठन मंत्री नवीन शर्मा ने प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि रूसा प्रणाली छात्र विरोधी है। रूसा प्रणाली के चलते हजारों विद्यार्थियों को मनपसंद विषय पढ़ने से वंचित रहना पड़ा है। रूसा प्रणाली लागू होने के कारण समयसारिणी उचित न होने…

Read More

जावेद अली के नाम रही अंतिम संध्या

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्ले बैक सिंगर जावेद अली ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने तइयाब अली प्यार का दुश्मन, चुगलियां, इक दिन तेरी राहों में, तुम तक, मौला मेरे मौला गीत गाए। इससे पहले हास्य कलाकार रविंद्र जोनी ने लोगोें को हंसाया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री ने शिरकत की। उनके साथ वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक आशा कुमारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, पीसीसी सचिव…

Read More

आउट सोर्सिंग आईटी कर्मियों ने मांगी ठोस नीति

चंबा। प्रदेश आईटी आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन पर चंबा पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की और सीएम को एक मांग पत्र सौंपा। कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में इस समय 1500 आईटी आउट सोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं। ये कर्मचारी सात आठ वर्ष से लगभग चार-पांच हजार के वेतन पर कंप्यूटर वर्क और लिपिकीय संबंध समस्त कार्य पूरी कर्त्तव्य निष्ठा से कर रहे हैं। आज दिन इन कर्मचारियों को आउट सोर्सिंग एजेंसियों ने वेतन बढ़ोतरी…

Read More

मुख्यमंत्री के चंबा पहुंचने पर जोरदार स्वागत

चंबा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चंबा पहुंचने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का चंबा में जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में सुलतानपुर स्थित हैलीपैड पर काफी भीड़ जुटी थी। वहीं ब्लाक कांग्रेस की अगुवाई करते हुए पीसीसी सचिव पवन नैय्यर ने सुलतानपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवांक ने चंबा कालेज में एमए हिंदी और राजनीति शास्त्र की कक्षाएं लगाने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें लिखित तौर पर मांग रखने और इस पर आवश्यक…

Read More

करंट लगने से झूला कर्मी की मौत

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में चौगान नंबर तीन में लगे झूले के साथ आए एक कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई है। इस घटना ने जिला प्रशासन के सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है। विपिन कुमार पुत्र धर्मदास निवासी गांव भाला पीओ डाह, तहसील झंडूता जिला बिलासपुर आयु 30 वर्ष ने चौगान नंबर तीन में लगे झूले में कार्यरत था। रविवार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब जब तेज बारिश हो रही थी, तो वह उठ कर अपने टैंड से बाहर गया। जब वह वापस लौटने…

Read More