इस बार फीकी रही मीठी ईद

चंबा/तेलका चंबा। मीठी ईद कहलाने वाली ईद-उल फितर इस बार फीकी रहेगी। जिला चंबा के डिपुओं में चीनी का कोटा न पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईद के त्योहार के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को चीनी लेने के कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को 40 रुपये प्रति किलो के दाम पर दुकानों से मजबूरन चीनी खरीदनी पड़ रही है। तीसा के 66 डिपुओं सहित जिला के अन्य डिपुओं से करीब तीन माह से चीनी गायब है। इस्लामिया कमेटी…

Read More

पुल तो बनाया पर रास्ता कौन बनाएगा

होली चंबा। ग्राम पंचायत बजोल के खरूटू, बिंदी, खनार, गरोंदा, धारड़ी गांवों और बड़ा भंगाल को जोड़ने के लिए वन विभाग ने गरेगु नाला पर पुल का निर्माण तो कर दिया, लेकिन पुल के आर पार रास्ते का निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में लोगों को पुल पार करने में दिक्कतें पेश आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन विभाग की ओर से बड़ा भंगाल को जोड़ने के लिए लगभग एक साल पहले गरेगु नाला पर पुल का निर्माण किया गया, लेकिन पुल के दोनो और आने-जाने के लिए…

Read More

डंगे और मलबा गिरने से धंसी सड़कें, आवाजाही थमी

सिहुंता चंबा। ब्लॉक सिहुंता स्थित मोतला-काथला, थुलेल-गोला मार्ग और लिंक रोड बसोलदा बारिश के कारण अवरूध हो गए हैं। इन मार्गों पर जगह-जगह से डंगे गिर गए हैं। इसके अलावा कई जगह सड़क पूरी तरह से नाले में बह गई है। इस कारण इन सड़कों पर लगभग एक सप्ताह तक यातायात बहाल होने की संभावना नहीं है। जानकारी के मुताबिक गोला के पास भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया है। इस कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। इस कारण इस मार्ग को ठीक करने में काफी…

Read More

बारिश से दिवारें गिरीं, गौशालाएं ढही और लाखों का नुकसान

सिहुंता चंबा। ब्लॉक सिहुंता में बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग को लगभग 38 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले रविवार को भारी बारिश के कारण शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग धंस गया है। इस कारण विभाग को लगभग पांच लाख दस हजार का नुकसान हुआ है। इसके अलावा समोट-बिन्ना मार्ग पर भारी भूस्खलन होने के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण विभाग को लगभग दो लाख 70 हजार रुपये की चपत लगी है। समोट-टिकरी मार्ग पर भूस्खलन होने से विभाग को 60 हजार रुपये…

Read More

परिवहन-निजी कैंटर के चालक भिड़े

तीसा चंबा। चंबा-भंजराडू मार्ग पर लगभग एक घंटा जाम लगा रहा। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह साढे़ 11 बजे के करीब कैला के पास निगम की बस और एक निजी कैंटर के चालक के बीच पास देने को लेकर झड़प हो गई। इस कारण निगम की बस के चालक को चोटें भी आईं। इसके कारण एक घंटा जाम लगा रहा। चालक को सुरंगानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार होने के बाद उसे छुटी मिल गई है।…

Read More

5 पशु डिस्पेंसरियों पर ताला लटकने की नौबत

तीसा चंबा। उपमंडल तीसा में आधा पशु डिस्पेंसरी बंद होने की कगार पर है। इन डिस्पेंसरियों में स्थायी स्टाफ न होने के कारण पशुपालकों को उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेपा, देहरा, भराड़ा, बघेईगढ़, प्रितमास और चरड़ा स्थित पशु डिस्पेंसरियां राम भरोसे चल रही हैं। इन डिस्पेंसरियों में पिछले दो साल से स्थायी कर्मचारी नहीं है। टेपा स्थित डिस्पेंसरी मात्र एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी के हवाले है, जबकि चार डिस्पेंसरियों में एक भी कर्मचारी नहीं है। इन डिस्पेंसरियों में डेपुटेशन पर फार्मासिस्ट व चपरासी भेजे…

Read More

घाटे से उभर सकेंगी सोसायटियां

चंबा। जिला में चल रही सहकारिता विभाग की सोसायटियां जल्द घाटे से उभरेगी। इसके लिए सोसायटियों ने काम का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे सोसायटियों से जुड़े हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। सहकारिता विभाग की सोसायटियां अब नॉन पीडीएस का काम भी करेंगी। इससे घाटे में चल रही सोसायटियां घाटे से उभर सकेंगी। चंबा के राजनगर स्थित सहकारिता विभाग की सोसायटी ने वाटर स्पोर्ट्स का काम शुरू करने का प्रस्तावत तैयार किया है। एनओसी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इससे सैकड़ों युवाओं के लिए रोजगार…

Read More

ई-मेल आइडी बनी जी का जंजाल

चंबा। शिक्षा विभाग के लिए विभाग की पर्सनल ई-मेल आईडी जी का जंजाल बन गई है। विभाग की ओर से ddhechamba.org के नाम से ई-मेल आईडी बनाई गई है। यह आईडी केवल सूचना का संप्रेषण करने के लिए तैयार की है। इसके अलावा मुख्य सूचनाएं एकत्रित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है, लेकिन स्कूल मुखिया हर प्रकार की जानकारी इसी आईडी पर भेज देते हैं। इस आईडी पर सूचनाओं की इतनी भरमार लगी रहती है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचनाएं छांटने में परेशानी हो…

Read More

12 घंटे बंद रहा द्रमण-सिहुंता मार्ग

सिहुंता/चुवाड़ी चंबा। मूसलाधार बारिश से भटियात क्षेत्र के चार सड़क मार्ग बंद रहे। लाहडू-चुवाड़ी, लाहड़ू-नूरपुर, भराड़ी-चुवाड़ी और द्रमण-सिहुंता मार्ग भूस्खलन के कारण अवरूद्ध रहे। इन मार्गों पर काफी मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसर द्रमण-सिहुंता मार्ग रविवार रात करीब 11 बजे बंद हुआ। इस मार्ग पर लोदरगढ़ और मंघेई के पास भूस्खलन हुआ है। यह मार्ग सोमवार साढ़े बारह बजे के बाद बहाल हो पाया। एसडीओ अशोक कोंडल ने बताया कि मार्ग को साढ़े 12 बजे के करीब खोल दिया गया…

Read More

जेल की जगह बनेगा नया आईएसबीटी

चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चंबा के नए बस स्टेंट का निर्माण जेल परिसर में चिन्हित जगह पर ही किए जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जेल शिफ्ट होगी, नए बस स्टेंड का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जिला मुख्यालय में नया अंतरराज्यीय बस अड्डा निर्मित किया जाएगा। इससे यहां पर हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों के लिए भी बस सुविधा मिलेगी। यह बात उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शिमला की तर्ज पर चंबा के पुराने बस अड्डे…

Read More