चंबा। एससीए चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला के कालेजों में चुनावों के लिए बूथ स्थापित कर दिए गए हैं और शिक्षकों को चुनावी जिम्मेवारियां सौंप दी गईं हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग का दौर चलेगा। इसके बाद तीन बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। डिग्री कॉलेज चंबा में आठ बूथ स्थापित कर दिए गए हैं। इनमें एक बूथ पर तीन से चार अध्यापकों की तैनाती की गई है। कॉलेज प्रशासन ने चुनावी ड्यूटी के संबंध में अध्यापकों को जरूरी…
Read MoreCategory: Chamba
दो साल से दूरसंचार सेवाएं ठप
सिहुंता (चंबा)। आजाद संषर्ष मंच भटियात ने क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था ठप होने पर कड़ा रोष जताया है। मंच के प्रधान भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उपमंडल भटियात में बीएसएनएल की दूरसंचार व्यवस्था चरमरा गई है। उपमंडल में कभी बिजली बंद हो जाती है तो कभी मोबाइल व लैंडलाइन टेलीफोल काम करना बंद कर देते हैं। समोट के एक्सचेंज से तार चोरी हो जाने पर कई महीनों से टेलीफोन नहीं चल रहे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि…
Read Moreविकास पर खर्च होंगे 1371 करोड़ : भरमौरी
चंबा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय चौगान मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सामाजिक सेवा क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में इस वर्ष एक हजार 371 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लंबित 10 हजार…
Read Moreचंबा कालेज के पैनलों में लड़कियों को स्थान नहीं
चंबा। डिग्री कालेज चंबा में छात्राओं की संख्या 53 फीसदी से अधिक होने के बावजूद छात्राओं को छात्र संसद में प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिल पाएगा। छात्र संगठनों ने इस बार आरक्षण का प्रावधान न होने का फायदा उठाते हुए लड़कियों की पूरी तरह उपेक्षा की है। हालांकि जीत के लिए वे लड़कियों के आगे हाथ फैलाते दिख रहे हैं। पिछले तीन वर्षों की भांति इस बार भी छात्र संघ के चुनाव के पैनल में एनएसयूआई एवं एबीवीपी ने गर्ल्स को पैनल में जगह नहीं दी है। पहले एससीए…
Read Moreबारिश से हुए नुकसान की उपायुक्त को दी जानकारी
चंबा। जडेरा में बारिश से हुए नुकसान को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एससी, एसटी निगम के निदेशक विजय कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त संदीप कदम से मिला। विजय कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र की उपजाऊ भूमि, मकानों और बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। इसका मूल्यांकन और जायजा लेना अति आवश्यक है। उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम से निवेदन किया कि जनहित में एक संयुक्त विभागीय एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की समिति का गठन किया जाए। साथ ही बारिश से हुए नुकसान का मूल्यांकन कर प्रभावित लोगों को…
Read Moreसीएम से वेतन बढ़ोतरी की आस
चंबा। पिछले 50 वर्षों से सेवाएं दे रहे रहे होमगार्ड जवानों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है। साथ ही भर्ती, पदोन्नति, पगार एवं ड्यूटी के समय का सही निर्धारण नहीं हो पाया है। इससे होमगार्ड जवानों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। आल इंडिया होमगार्ड यूनियन के जिलाध्यक्ष हेम सिंह जसरोटिया ने बताया कि देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा में अहम भूमिका अदा करने वाले होमगार्डों को सेवा अवधि पूरी करने के बाद न तो कोई पेंशन दी जाती है और न ही वित्तीय लाभ…
Read Moreटेपा पंचायत में बारिश से तीन घरों को खतरा
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत टेपा के गांव बाहला में भारी बारिश से तीन घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। घर के आंगन के डंगे गिर गए हैं तथा दीवारों को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय सिंह पुत्र धर्म सिंह, सतगुण पुत्र संपूर्ण, चंद पुत्र दास के घरों को भारी बारिश से खतरा पैदा हो गया है। तेज बारिश का दौर जारी रहा तो घर भी भूस्खलन की जद में आ सकते हैं। ग्राम पंचायत के प्रधान ध्यान सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर…
Read Moreबिना आईकार्ड के नहीं डाल सकेंगे वोट
चंबा। एससीए चुनावों में बिना पहचान पत्र के विद्यार्थी वोट नहीं डाल पाएंगे। प्रदेश के कालेजों में 17 अगस्त को चुनाव के दिन बिना आईकार्ड वाले विद्यार्थियों को वोट नहीं डालने दिए जाएंगे। बिना आईकार्ड कालेजाें में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को बिना वोट डाले निराश होकर लौटना पड़ सकता है। प्रदेश विवि सहित समस्त कालेज प्रशासन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं छात्र संगठनों के प्रत्याशी भी वोट मांगने के साथ-साथ चुनाव वाले दिन पहचान पत्र साथ लाने का आग्रह कर रहे हैं। कालेजों में चुनाव के…
Read Moreगौशाला ढहने से 16 भेड़-बकरियां दबीं
तीसा (चंबा)। तीसा की ग्राम पंचायत कल्हेल के गांव डांड में गौशाला ढह जाने से 16 भेड़-बकरियां मर गई हैं। बीती रात भारी बारिश के कारण गौशाला ढह गई और उसकी चपेट में आने से भेड़ बकरियां काल का ग्रास बन गईं। स्थानीय पंचायत प्रधान सारो बेगम ने बताया कि मंगलवार रात बारह बजे हनीफ मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद की गौशाला ढह गई है। इसकी चपेट में आने से 14 बकरियों और दो भेड़ों की मौत हो गई। गौशाला घर से दूर होने के कारण हनीफ मोहम्मद के परिवार को…
Read Moreचंबा-सिहुंता मार्ग पौने तीन घंटे रहा ठप
सिहुंता (चंबा)। चंबा-सिहुंता मार्ग पर कामला के पास भारी बारिश के कारण मलबा एवं चट्टानें गिर गई हैं। इससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए करीब पौने तीन घंटे बंद रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे के करीब चंबा-सिंहुता मार्ग पर कामला के पास देहर खड्ड में अचानक मलबा और चट्टानें आने से यह मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। इससे देहर खड्ड के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने से कई लोगों को पैदल ही सफर करना…
Read More